पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा के बाहर ट्रैफिक जाम के कारण मरीज परेशान
पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा के बाहर ट्रैफिक जाम के कारण मरीज परेशान चंबा : जितेन्द्र खन्ना / चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू राजकीय मेडिकल कॉलेज चंबा के बाहर रोजाना लगने वाला ट्रैफिक जाम मरीजों और आम लोगों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। अस्पताल के बाहर वाहनों की लंबी कतारें लगने से लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जाम में मरीजों और उनके तीमारदारों के वाहन भी फंस रहे हैं, जिससे अस्पताल पहुंचने और वहां से बाहर निकलने में परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अस्पताल के बाहर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। उनका कहना है कि यातायात पुलिस की सक्रियता कई बार अधिकारियों की गाड़ियों को निकालने तक ही नजर आती है। अधिकारियों के गुजरने के बाद सड़क पर व्यवस्था फिर से अव्यवस्थित हो जाती है और आम लोग जाम में फंसकर परेशान होते रहते हैं। मेडिकल कॉलेज जैसे महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संस्थान के बाहर यातायात व्यवस्था का सुचारु होना बेहद जरूरी है, ताकि आपात स्थिति में मरीजों को अस्पताल प...