संदेश

मई, 2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

एक जून को होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए कल पोलिंग पार्टियां रवाना हो गईं

चित्र
एक जून को होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए कल पोलिंग पार्टियां रवाना हो गईं प्रत्येक मतदाता को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए बटाला,  (अविनाश शर्मा, संजीव नैयर) 1 जून को होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां अलग-अलग पोलिंग बूथों के लिए रवाना हो चुकी हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए डॉ. शायरी भंडारी एसडीएम-कम-एआरओ बटाला ने कहा कि आज स्थानीय बेरिंग कॉलेज बटाला से पोलिंग पार्टियां रवाना कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि बटाला विधानसभा क्षेत्र के लिए कुल 201 मतदान केंद्र बनाए गए हैं और मतदान दलों को ईवीएम मशीनों और चुनाव सामग्री के साथ मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दिया गया है। एक पोलिंग पार्टी में कुल चार चुनाव कर्मी होते हैं. इनमें एक मतदान पदाधिकारी, एक सहायक मतदान पदाधिकारी और दो सामान्य कर्मचारी शामिल हैं. करीब 1100 कर्मचारियों को चुनाव ड्यूटी पर तैनात किया गया है. एसडी एम बटाला ने आगे बताया कि जिला चुनाव अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर गुरदासपुर श्री विशेष सारंगल के दिशा निर्देशों के तहत चुनाव पूरी तरह से निष्पक्ष और स्वतंत्र माहौल में करवाए जाएंगे। सभ...

चुनाव ईमानदारी और बेईमानी के बीच, एक जून को जरूर डालें वोटः सीएम

चित्र
  चुनाव ईमानदारी और बेईमानी के बीच, एक जून को जरूर डालें वोटः सीएम मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश के सभी मतदाताओं से एक जून को अपना मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि इस बार चुनाव ईमानदारी और बेईमानी के बीच है। उन्होंने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का सबसे बड़ा त्यौहार है और इस पर्व में सभी की भागीदारी बहुत महत्वपूर्ण है। चुनाव में एक-एक वोट क़ीमती है। उन्होंने कहा कि इस बार का चुनाव साधारण चुनाव नहीं है क्योंकि इस बार चुनाव बिकाऊ और टिकाऊ के बीच है। जिन लोगों ने वोट को धनबल से खरीदने का प्रयास किया है, यह समय उन्हें सबक़ सिखाने का है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले डेढ़ साल के कार्यकाल में कांग्रेस सरकार प्रदेश की जनता के साथ हर सुख-दुख में साथ रही। आपदा में कांग्रेस सरकार ने 4500 करोड़ रुपए का विशेष पैकेज दिया और आपदा प्रभावित 22 हजार परिवारों का फिर से बसाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने 1.36 लाख सरकारी कर्मचारियों को पेंशन प्रदान की। सवा साल के कार्यकाल में में सात प्रतिशत महंगाई भत्ता और पुलिस कर्मियों की डाइट मनी बढ़ाकर 1000 रुपए की। इसके साथ-साथ पे...

चचीयाँ खड्ड में डूबने से 21वर्षीय युवक की हुई मौत,

चित्र
  चचीयाँ खड्ड में डूबने से 21वर्षीय युवक की हुई मौत, पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन की शुरू  फतेहपुर : बलजीत ठाकुर / आपको बता दें पुलिस थाना जवाली के तहत पड़ती पँचायत बनोली खास की नजदीकी चचीयाँ खड्ड में एक युवक की डूबने कारण मौत हो गई । जिस पर पुलिस ने भी मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है । मिली जानकारी अनुसार पठानकोट निवासी 21 वर्षीय आर्यन अपने मामा के घर पँचायत लारथ के गाँब बरोह में रहता था।  शुक्रवार दोपहर के समय गर्मी से राहत पाने के लिए अपने दो दोस्तों के साथ चचीयाँ खड्ड में नहाने चला गया तथा तैराकी न आने के कारण खड्ड में डूब गया। उसके दोस्तों ने उसको तलाशने की काफी कोशिश की लेकिन कोई पता न लगा व शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने खड्ड में डुबकी लगाकर युवक को तलाश लिया तथा हरनोटा स्थित निजी अस्पताल ले गए, वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने भी शव को कब्जे में लेकर कार्रवाही शुरू कर दी है ।.

जिला एवं सत्र न्यायाधीश पी.आर. पहाड़िया हुए सेवानिवृत

चित्र
  जिला एवं सत्र न्यायाधीश पी.आर. पहाड़िया हुए सेवानिवृत चंबा : जितेन्द्र खन्ना / जिला एवं सत्र न्यायाधीश पी.आर. पहाड़िया शनिवार को अपने पद से सेवानिवृत हो गए हैं। उनके सेवानिवृत्ति के अवसर पर कोर्ट परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें पहाड़िया के साथ-साथ उनकी धर्मपत्नी, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश मोहित बंसल, सीजेएम हरमेश कुमार, एसीजेएम संदीप सिंह, जेएमआईसी कर्म प्रताप सिंह व सुमित ठाकुर के अलावा सभी कोर्ट कर्मचारी मौजूद रहे। कर्मचारी कल्याण संघ के अध्यक्ष देवराज ठाकुर सहित अन्य कर्मचारियों ने पहाड़िया को हार पहनाने के साथ शाल व टोपी पहना कर सम्मानित किया। साथ ही उन्हें शुभकामनाएं देने के अलावा उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। इससे पहले जिला एवं सत्र न्यायाधीश पी.आर. पहाड़िया की सेवानिवृति पर जिला बार एसोसिएशन की ओर से भी उन्हें विदाई पार्टी दी गई। इस दौरान बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने पहाड़िया को सम्मानित करने के साथ धाम का भी आयोजन किया।

धमेटा में शातिरों ने सीनियर सिटीजन के साथ की ठगी ,

चित्र
  धमेटा में शातिरों ने सीनियर सिटीजन के साथ की ठगी , पुलिस में मामला दर्ज फतेहपुर : बलजीत ठाकुर / उपमण्डल फतेहपुर के कस्बा धमेटा का एक सीनियर सिटीजन धमेटा में ही ठगी का शिकार हो गया है । जिसके खाते से शातिरों ने करीब डेढ लाख रु निकाल लिया है । जिसकी रिपोर्ट सीनियर सिटीजन ने पुलिस थाना फतेहपुर दे दी है । शुक्रवार को आपबीती सुनाते हुए सीनियर सिटीजन धनी राम निबासी धमेटा ने बताया वह 25 मई को पीएनबी शाखा धमेटा के एटीएम से पैसे निकलबाने गया था । बार -बार एटीएम कार्ड मशीन में डालने पर भी पैसे नही निकले। इतने में दो युबक़ एटीएम के अंदर आये व उंन्होने कहा अंकल हमें अपना एटीएम कार्ड व नम्बर दें हम कोशिश करते हैं । जिस पर कुछ ही समय उपरांत उंन्होने मुझे एक कार्ड देते हुए कहा कि पैसे नही निकले । जिस पर मैं घर चला आया । अगले दिन मेरे मोबाईंल पर पैसे निकलने का मैसेज आया जिसे पढ़कर में सन्न रह गया । बताया उनके खाते से राजा का तालाव व जम्मू से भी पैसे निकाले गए हैं । बताया करीब डेढ लाख रु उनके खाते से निकले हैं । बताया पैसे निकलने की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज करबा दी गई है । उंन्होने पुलिस प्...

भाजपा हैट्रिक में व्यस्त और विपक्ष जमानत बचाने में त्रस्त : राजीव भारद्वाज

चित्र
  भाजपा हैट्रिक में व्यस्त और विपक्ष जमानत बचाने में त्रस्त : राजीव भारद्वाज  हार की चिंता से बौखलाया इंडी गठबंधन  कांगड़ा : चुनाव प्रचार के थमते ही पूरे देश में यह सन्देश फ़ैल चुका है कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा पुनः ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी । कांगड़ा से लोकसभा प्रत्याशी ने विपक्ष पर वार करते हुए कहा की ऐसा लगता है कि कांग्रेस ने भ्रष्टाचार में डबल पीएचडी कर ली है। अब तो कांग्रेस के साथ आम आदमी पार्टी जैसी कट्टर भ्रष्टाचारी पार्टी भी जुड़ गई है जो पूरे विश्व में अपने दिल्ली शराब घोटाले के लिए प्रख्यात है। उन्होंने कहा की इंडी गठबंधन कभी भी स्थिर सरकार नहीं बना सकता क्योंकि जहां एक ओर पंजाब में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी आमने-सामने लड़ने का ड्रामा कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर दिल्ली में एक साथ चुनाव लड़ रहे थे। राजीव भारद्वाज ने कहा कि इंडी गठबंधन ऐसे दोगले नेताओ से भरा पड़ा है को दशकों तक एक दूसरे के विरोधी थे परंतु मोदी जी के 10 साल के सुशासन एवं उत्तम नेतृत्व से डरकर एक साथ आने के लिए मजबूर हो गए हैं। राजीव भारद्वाज जी ने कांग्रेस की भ्रष्टाचारी म...

सुजानपुर /पठानकोट रोड पर रेलवे फाटक के ज्यादातर बंद होने के कारण लोग कड़कती धूप में हो रहे परेशान,

चित्र
  सुजानपुर /पठानकोट रोड पर रेलवे फाटक के ज्यादातर बंद होने के कारण लोग कड़कती धूप में हो रहे परेशान,                                                                                    सुजानपुर  (पंकज , अविनाश शर्मा) सुजानपुर/ पठानकोट रोड पर पढ़ते रेलवे फाटक के दिन में कई बार बंद होने के कारण पठानकोट /सुजानपुर मार्ग का प्रयोग करने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो यह है कि कई बार एक ही समय में दो से तीन गाड़ियां गुजरती हैं जिसके कारण लोगों को कई बार 30- 40 मिनट तक फाटक खुलने का इंतजार करना पड़ता है ऐसे में धूप में लोगों को काफी परेशानी होती है इस संबंधी जानकारी देते हुए सोशल वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन प्रिंसिपल त्रिभुवन सिंह ,मोहन लाल डोगरा , विनोद महाजन , भारत विकास परिषद के पूर्व प्रधान विजय सच्चर ,डॉ दर्शन त्रिपाठी, विनोद महाजन , सुरेंद्र शर...

राजकीय महाविद्यालय शिवनगर, कांगड़ा में नए सत्र (2024-25) की प्रवेश प्रक्रिया 3 जून 2024 से आरंभ होने जा रही है।

चित्र
राजकीय महाविद्यालय शिवनगर, कांगड़ा में नए सत्र (2024-25) की प्रवेश प्रक्रिया 3 जून 2024 से आरंभ होने जा रही है। प्रवेश लेने के इच्छुक छात्र-छात्राएं 3 जून से 15 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। बी. ए. और बी. कॉम. प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थी महाविद्यालयी कार्यालय से प्रॉस्पेक्टस और फॉर्म प्राप्त कर सकेंगे। 15 जून तक विद्यार्थी महाविद्यालय में प्राध्यापकों से परामर्श भी ले सकते हैं।आवेदन प्राप्त होने के बाद पहली और दूसरी मेरिट लिस्ट क्रमशः 16 जुलाई और 20 जुलाई को महाविद्यालय के नोटिस बोर्ड पर जारी कर दी जाएगी। विद्यार्थी शुल्क आदि जानकारी प्रॉस्पेक्टस में देख सकते हैं या महाविद्यालय ी कार्यालय से भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 22 जुलाई को ओरिएंटेशन के साथ 23 जुलाई से कक्षाएँ नियमित रूप से आरंभ हो जाएंगी। शैक्षिक, सांस्कृतिक आदि अन्य गतिविधियों में विगत- वर्ष राजकीय महाविद्यालय शिवनगर का प्रदर्शन प्रशंसनीय रहा है। महाविद्यालय की प्राचार्य महोदया डॉ. संगीत सिंह ने युवाओं में देश का उज्ज्वल भविष्य निहित मानते हुए दाखिले के लिए विद्यार्थियों का आवाह्न कि...

आइए जानें क्या कहते आज आपके सितारे

चित्र
आइए जानें क्या कहते आज आपके सितारे मेष  इस राशि के जातकों के लिए कार्यक्षेत्र में कुछ दुविधाएं रहेंगी, इसलिए अनुभवी लोगों की सलाह लेकर ही काम करने का प्रयास करें, तभी आपको सफलता मिलेगी. कारोबार के लिए आज का दिन ज्यादा अच्छा नहीं दिख रहा है, इसलिए धन प्राप्ति में कठिनाई हो रही है. आज जीवनसाथी के साथ तनाव की स्थिति बनती नजर आ रही है. वृष  आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी रहेगा. अगर आप पार्टनरशिप में कोई काम करना चाहते हैं तो आज का समय उसके लिए उपयोगी है. आज आपके कुछ पुराने अनुभव आपके लिए मददगार साबित होंगे. आर्थिक स्थिति के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा. आज आप अपने खर्चों को कम करने की कोशिश करते नजर आएंगे. आज आप काम के मामले में कुछ हद तक स्वार्थी रहेंगे, जिससे लोगों को परेशानी भी होगी. मिथुन  आज आपको अपने मन को इधर-उधर भटकने नहीं देना चाहिए, अगर ऐसा हुआ तो आज आपको नुकसान हो सकता है. आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. आज का समय उसके लिए अनुकूल है. आज आपके मान-सम्मान में उन्नति होती दिख रही है. आपके काम में थोड़ी कलात्मकता रहेगी, जिसमें आपको अपने वरिष्...

नाबालिग युवती ने प्रेमी संग मिलकर अपने पिता व भाई की हत्या की, शव के टुकड़े कर फ्रिज में रखा,वजह जान हो जाएंगे हैरान

चित्र
नाबालिग युवती ने प्रेमी संग मिलकर अपने पिता व भाई की हत्या की, शव के टुकड़े कर फ्रिज में रखा,वजह जान हो जाएंगे हैरान   यह हैरान करने वाला मामला एमपी के जबलपुर में सामने आया है।नाबालिग लड़की को हरिद्वार से गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसका प्रेमी मुकुल फरार हो गया। गिरफ्तार नाबालिग लड़की ने पुलिस को बताया कि उसके प्रेमी मुकुल ने कुल्हाड़ी मारकर दोनों की हत्या की थी। दो साल पहले पॉक्सो में जेल भिजवाने का बदला लेने के लिए उसने हत्याएं की। एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया कि 14-15 मार्च की रात मध्य प्रदेश के जबलपुर के सिविल लाइन्स में रेलवे की मिलेनियम कॉलोनी में खौफनाक हत्याकांड हुआ था। कॉलोनी के 363-3 ब्लॉक में जबलपुर रेल मंडल में हेड क्लर्क 52 साल के राजकुमार विश्वकर्मा और उनके नौ साल के बेटे तनिष्क की निर्मम तरीके से हत्या हुई थी। दोनों की हत्या का आरोप उनकी बेटी और उसके प्रेमी मुकुल सिंह पर लगा था। बताया कि आरोपी मुकुल को दो साल पहले रेल कर्मचारी राजकुमार ने पॉक्सो के मामले में जेल भिजवा दिया था। बाद में बेटी ने बयान बदले थे। इसके बाद मुकुल जेल से आया और बेटी के साथ शादी का...

जम्मू अखनूर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ बड़ा हादसा,अब तक 22 लोगों की मौत हो गई और 54 अन्य घायल

चित्र
  जम्मू अखनूर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ बड़ा हादसा,अब तक 22 लोगों की मौत हो गई और 54 अन्य घायल इस घटना पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जम्मू-कश्मीर के डिप्टी गवर्नर मनोज सिन्हा ने भी इस पर गहरा दुख जताया है. पीएम मोदी ने कहा है क‍ि अखनूर में बस दुर्घटना में लोगों की मौत से दुखी हूं. मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है. मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल लोग जल्द ठीक हो जाएं. बस दुर्घटना में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे. एलजी ने इस दुखद दुर्घटना में लोगों की मौत पर दुख जताया है. घायल यात्रियों ने बताया कि दुर्घटना उस समय हुई जब बस का ड्राइवर एक मोड़ से गुजर रहा था तो दूसरी तरफ से एक तेज रफ्तार कार आ रही थी. बस चालक ने जैसे की कार को बचाने की कोश‍िश की तो मोड़ होने की वजह से बस खाई में जा ग‍िरी. खाई गहरी होने के चलते कई यात्र‍ियों ने मौके पर ही दम तोड़ द‍िया और बाकी घायलों का अस्‍पताल में इलाज चल रहा है. घटना में घायल हुए लोगों ने बताया कि वह शिव खोरी क...

घाड़ जरोट में लगी आग, अग्नि शमन विभाग ज्वाली ने बचाए रिहायशी मकान

चित्र
घाड़ जरोट में लगी आग, अग्नि शमन विभाग ज्वाली ने बचाए रिहायशी मकान  ज्वाली उपमंडल के अन्तर्गत घाड़ जरोट में रिहायशी मकान के समीप आगजानी की घटना उभर कर सामने आई। समय रहते अग्नि शमन विभाग ज्वाली को सूचित किया गया। यह आगजनी की घटना 30 मई तकरीबन शाम 4:50 पर हुई और तुरन्त अग्नि शमन विभाग मौके पर पहुंचा और कड़ी मशक्कत के दौरान आग पर काबू पाया गया।यह आगजनी की घटना सुरेन्द्र कुमार सुपुत्र राय सिंह गांव घाड़ जरोट में हुई। बताया जा रहा है कि अगर समय रहते अग्नि शमन विभाग ना पहुंचता तो साथ लगते रिहायशी मकान आग की चपेट में आ सकते थे। आंकलन लगाया जा रहा है कि तकरीबन 3 लाख की संपत्ति का नुक़सान होने से बचाया गया है।

कुदरत का कहर:तेज आंधी से पलटा आम का पेड़

चित्र
  कुदरत का कहर:तेज आंधी से पलटा आम का पेड़ महिला की मौत दो गंभीर रूप से घायल   ( जनक पटियाल)  लंज(कांगड़ा) शाहपुर उपमण्डल के तहत पंचायत परगोड़ के गांव गुब्बर में कुदरत का कहर बन बरपा है। आज दोपहर करीबन 2 बजे आए भारी तूफान में एक आम का पेड़ जड़ से ही उखड़ गया।जिसमें 3 लोग गम्भीर रूप से घायल हुए है। वहीं मौजूद स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत से उनको निकाला व अस्पताल के लिए भेजा। जानकारी देते हुए पंचायत प्रधान हेमराज ने बताया कि गुब्बर अस्पताल के समीप ही एक भंडारे का आयोजन किया जा रहा था जिसमे काफी लोग मौजूद प्रसाद ग्रहण करने पहुंचे हुए थे अचानक तेज तूफान आया जिसमें एक बड़ा आम का पेड़ उखड़ कर गिर गया। जिसकी चपेट में एक महिला मोनिका राणा उर्म 38 साल पत्नी अरविंद कुमार निवासी लपियाणा जो लपियाणा अस्पताल में स्टाफ नर्स के पद पर तैनात थी उसकी मौत टांडा मैडिकल कालेज में हो गई मोनिका राणा अपने पिछे 14 साल की लडकी व 11 साल लडका छोड गई है वहीं हादसे के दौरान घायल हुए चेतन का ईलाज शाहपुर अस्पताल व राजकुमार का फोर्टिस अस्पताल में ईलाज चल रहा है  हादसे के दौरान स्थानीय लोगों व ...

सिकंदर सिंह रिटायरमेंट होने पर विदाई पार्टी दी गई

चित्र
  सिकंदर सिंह रिटायरमेंट होने पर विदाई पार्टी दी गई  सुजानपुर  पंकज , अविनाश शर्मा/ वाटर सप्लाई सैनिटेशन मंडल 1 पठानकोट के अधीन उप मंडल 1में तैनात सिकंदर सिंह टेक्नीशियन हैल्पर रिटायरमेंट होने पर विदाई पार्टी कार्यक्रम आयोजन पीडब्ल्यूडी फील्ड एंड वर्कशाप वर्कर यूनियन द्वारा किया गया जिसमें विशेष रूप से एसडीओ परदीप शर्मा, पीएस एसएफ नेता राजिंदर धीमान शामिल हुए उन्होंने कहा कि सिकंदर सिंह ने वाटर सप्लाई सैनिटेशन डिपार्टमेंट में 33 वर्ष बेदाग सेवा की गई है उन्होंने कहा विभाग को दी गई सेवा हमेशा याद रखा जाएगा इस मौके विभाग के अधिकारियों तथा युनियर पदाधिकारी की ओर से स्मृति चिन्ह उपहार भेंट करके सिकंदर सिंह सम्मानित किया गया इस पर प्रधान राजिंदर कुमार,गरौव जूनियर इंजीनियर , इंजीनियर सतीश शर्मा , परोषतम सिंह जूनियर इंजीनियर, सुरेश कुमार,अमरजीत सिंह, सुरिंदर सैनी,सुरेश कुमार, सिकंदर पाल, कमल जोती, गोवर्धन सिंह, अश्वनी सैनी बलवंत सिंह, अजय़ सिंह, सतवीर, अश्वनी शर्मा, सतिंदर कुमार, विजय कुमार, सोम राज,चमेल सिंह, आदि उपस्थित थे

सांझी मेला पीर धनोटू घाड़जरोट की बड़ी माली बराबरी पर रही माली के दोनों पहलवानों को एक एक बलटोही व पांच पांच हज़ार रुपये दिया इनाम

चित्र
सांझी मेला पीर धनोटू घाड़जरोट की बड़ी माली बराबरी पर रही माली के दोनों पहलवानों को एक एक बलटोही व पांच पांच हज़ार रुपये दिया इनाम नगरोटा सूरियां : प्रेम स्वरूप शर्मा / घाड़जरोट के पीर धनोटू सांझी मेले में पहलवानों ने अपने दांव पेंच से एक दूसरे को पछाड़ने की कोशिश का दर्शकों ने खूब लुत्फ उठाया। कुश्तियों की बड़ी माली बहुत ही रोचक रही। बड़ी माली सिरसा कब पहलवान सोनू और गरचा के पहलवान लक्की के बीच हुई। लगभग पौणा घन्टा तक चली इस कुश्ती को रेफरी व आयोजकों ने बराबरी पर घोषित कर दिया। दोनों पहलवानों को एक एक बलटोही व पांच पांच हज़ार रुपये इनाम दिया गया। वुधवार को सुबह पीर बाबा का भंडारा लगाया गया जिसका दूर दूर से मेला देखने आए लोगों ने आनन्द लिया। मेले में जरपाल के नीरी पठानिया ने रेफरी की भूमिका निभाई जबकि सुभाष ने अपनी रोचक कमेंट्री से देर रात तक समां बांधे रखा। पंचायत घाड़जरोट प्रधान सहित मेला आयोजक कमेटी प्रधान पवन कुमार, उपप्रधान अजय कुमार, सचिव विजय कुमार धीमान, सदस्य गगन सिंह, करनैल सिंह, चैन सिंह, सुरेश चन्द, सुरेश सिंह, करनैल सिंह, अंकुश व लश्करी राम ने मेले के सफल आयोजन व अनुशासन ब...

श्री मणिमहेश लंगर सेवा दल जवाली द्वारा ज्वाला माता मन्दिर लब के परिसर में 9वा विशाल लंगर लगाया ।

चित्र
  श्री मणिमहेश लंगर सेवा दल जवाली द्वारा ज्वाला माता मन्दिर लब के परिसर में 9वा विशाल लंगर लगाया । ज्वाली : दीपक शर्मा /  श्री मणिमहेश लंगर सेवा दल जवाली द्वारा ज्वाला माता मन्दिर लब के परिसर में 9वा विशाल लंगर लगाया । इस मौके पर स्वतंत्र सिंह,राकेश भारद्वाज, मनजीत कोण्डल, गुली चौधरी, पवन जट्ट,अनिल सांगू,सौरभ अत्री, राकेश धीमान, सुभाष जसवाल, सर्वजीत सिंह, राजिंदर राजू, बंटी स्न्याल, राकेश कुमार, प्रकाश सिंह, सुनील दत्त, सुदर्शन कुमार, सोनू ठाकुर, निशु , विशाल जसवाल, बिकु मेहरा, अभय चौधरी, जोगिंद्र शर्मा, शिव वर्मा,अवतार शिंह, गोरी शर्मा, मनमोहन सिंह , मनोहर चौधरी, आदि मौजूद रहे।

जम्मू-कश्मीर के पूर्व उपमुख्यमंत्री कविंद्र गुप्ता ने कादियां से ब्यास ट्रेन चलाने की गारंटी दी

चित्र
  जम्मू-कश्मीर के पूर्व उपमुख्यमंत्री कविंद्र गुप्ता ने कादियां से ब्यास ट्रेन चलाने की गारंटी दी  मैं गारंटी देता हूं कि सबसे पहले पंजाब के लोगों को नशे के जाल से बाहर निकाला जाएगा: कविंद्र गुप्ता   कादियां (अशोक नैय्यर, अविनाश शर्मा):- गुरदासपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत मंडल कादियां में आज शांति पैलेस में भारतीय जनता पार्टी द्वारा कादियां के पूर्व मंडल अध्यक्ष डॉ अजय कुमार छाबड़ा के नेतृत्व में बैठक हुई. जिसमें जम्मू-कश्मीर के पूर्व उपमुख्यमंत्री माननीय कविंदर गुप्ता और गुरदासपुर के पूर्व जिला अध्यक्ष परमिंदर सिंह गिल ने विशेष रूप से भाग लिया। जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा के जुझारू कार्यकर्ताओं एवं शहरवासियों ने भाग लिया। इस अवसर पर विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए जम्मू-कश्मीर के पूर्व उप मुख्यमंत्री माननीय कविंद्र गुप्ता ने कहा कि कादियां के नेताओं ने कादियां से ब्यास रेलवे लाइन के निर्माण के लिए विधानसभा क्षेत्र कादियां की भोली-भाली जनता को कई बार आश्वासन दिया और कभी-कभी ढोल भी बजाए गये, लेकिन आज तक न तो कादियां से ब्यास रेलवे लाइन शुरू हुई है और...

चंडीगढ़ पंजाब जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बैठक में नए सदस्य यूनियन में हुए शामिल

चित्र
  चंडीगढ़ पंजाब जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बैठक में नए सदस्य यूनियन में हुए शामिल    अखिल मल्हौत्रा को जिला अध्यक्ष, करमजीत जांबा को बटाला उपाध्यक्ष बनाया गया   बटाला (अविनाश शर्मा, संजीव नैयर)  चंडीगढ़ पंजाब जर्नलिस्ट एसोसिएशन की एक बैठक गुरुद्वारा रोड कार्यालय में जिला अध्यक्ष संजीव नैयर और बटाला सिटी अध्यक्ष इंद्रमोहन सिंह सोढ़ी की अध्यक्षता में हुई और यूनियन द्वारा किए जा रहे कार्यों और इसे और अधिक ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए क्या किया जा सकता है, इस पर खुलकर चर्चा की गई ।. इस अवसर पर दो नये पत्रकार साथी अखिल बलहोत्रा एवं करमजीत जाम्बा चंडीगढ़ पंजाब जर्नलिस्ट एसोसिएशन के कार्यों से प्रभावित होकर शामिल हुए। शामिल हुए पत्रकारों ने कहा कि बहुत ही कम समय में चंडीगढ़ पंजाब यूनियन ने क्षेत्र में जन कल्याण के कार्य करने शुरू कर दिया है, जैसे शहर के प्रसिद्ध डॉक्टरों के साथ चिकित्सा शिविर आयोजित करना, विभिन्न जरूरत मंद लोगों को दवाएँ वितरित करना , नशे के बुरे दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देना और मलेरिया डेंगू से बचाव करने के बारे में जानकारी देना, ...

जिला चम्बा की सर्पीली सड़कों पर हादसों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है।

चित्र
जिला चम्बा की सर्पीली सड़कों पर हादसों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है।  चंबा : जितेन्द्र खन्ना / अब पुखरी- मसरुंड संपर्क मार्ग पर पिकअप वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल का मेडिकल कॉलेज चम्बा में उपचार चल रहा है। पुलिस ने दुर्घटना में मारे गए व्यक्ति के शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। हादसे में मृतक की पहचान काकू राम पुत्र रसीला राम निवासी गांव व डाकघर झुलाड़ा के रूप में हुई है। जबकि विशाल कुमार पुत्र बबलू राम निवासी गांव माणी डाकघर झुलाड़ा हादसे में गंभीर रूप से घायल हुआ है। जानकारी के अनुसार दोनों व्यक्ति पिकअप में सवार होकर पुखरी से मसरुंड की ओर जा रहे थे। जब वे हमलगल्ला के पास पहुंचे तो पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसके परिणाम स्वरुप चालक विशाल कुमार व काकू राम दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वाहन गिरने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने तुरंत दोनों घायलों को उठाकर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चम्बा पहुंचाया। जहां काकू राम ने घावों की ताव को न सहते हुए दम तोड़ दिया। ...

ज्वाली से पोलिंग पार्टियां ईवीएम के साथ पोलिंग बूथ के लिए हुई रवाना

चित्र
ज्वाली से पोलिंग पार्टियां ईवीएम के साथ पोलिंग बूथ के लिए हुई रवाना  पहली जून को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर ज्वाली मिनी सचिवालय से पोलिंग पार्टियां ईवीएम के साथ बसों में बैठ कर पोलिंग बूथ के लिए रवाना हुईं।  तो वहीं सहायक चुनाव अधिकारी एवं एसडीएम जवाली विचित्र सिंह ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र ज्वाली में 119 पोलिंग बूथ हैं तथा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ज्वाली व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ज्वाली में एक-एक महिला पोलिंग बूथ बनाया गया है जिसमें महिला कर्मी ही ड्यूटी देंगी जबकि पोलिंग बूथ पलौहड़ा में एक अपंग पोलिंग बूथ बनाया गया है उन्होंने बताया कि हर पोलिंग बूथ पर एक पीआरपी, एक एपीआरओ, एक पोलिंग ऑफिसर तथा पुलिस कर्मी तैनात होंगे। 21पोलिंग बूथ क्रिटिकल हैं जिनमें सुरक्षा के लिहाज से पुलिस कर्मियों के अलावा आईटीबीपी जवान भी नियुक्त किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस बार ज्वाली में 102952 मतदाता हैं जिनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 51916 जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 51036 है। गत चुनाव की तुलना में इस बार 2933 नए मतदाता अपने मत का पहली बार प्रयोग करेंगे।

लिटिल एंजल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित यूथ लीडर्स काउंसिल मॉडल यूनाइटेड नेशंस कॉन्फ्रेंस

चित्र
  30 और 31 मई को लिटिल एंजल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित यूथ लीडर्स काउंसिल मॉडल यूनाइटेड नेशंस कॉन्फ्रेंस में 150 से अधिक प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मॉडल यूनाइटेड नेशंस (MUN) एक शैक्षिक सिमुलेशन है, जहाँ छात्र संयुक्त राष्ट्र के प्रतिनिधियों के रूप में भूमिका निभाते हैं, वैश्विक मुद्दों पर बहस और बातचीत में भाग लेते हैं। इस वर्ष के सम्मेलन में पाँच सावधानीपूर्वक क्यूरेट की गई समितियाँ शामिल थीं, जो युवा नेताओं को कूटनीतिक चर्चाओं में शामिल होने के लिए एक गतिशील मंच प्रदान करती हैं। प्रतिनिधियों ने चुनावी बॉन्ड योजना से लेकर इज़राइल-फिलिस्तीन संघर्ष तक के अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा करते हुए बहस, कूटनीति और नीति-निर्माण में असाधारण कौशल का प्रदर्शन किया। 31 तारीख को समापन समारोह में प्रत्येक समिति के उत्कृष्ट प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया, जिसमें विजेताओं को उनके अनुकरणीय प्रदर्शन के लिए पुरस्कार और नकद पुरस्कार मिले। सह-संस्थापक नव्या सिंगला और मेहुल सिंगला ने इस आयोजन की सफलता पर गर्व व्यक्त किया, युवाओं को सशक्त बनाने और वैश्विक जागरूकता को बढ़ा...

आइए जानें क्या कहते हैं आपके सितारे, जानें पंचांग

चित्र
आइए जानें क्या कहते हैं आपके सितारे, आज का पंचांग  मेष आपके दफ्तर में आपको तरक्की के अवसर प्राप्त हो सकते हैं, जिससे आपका मन बहुत अधिक प्रसन्न रहेगा.आप अपने दफ्तर में अपना कार्य मन लगाकर करें तो आप के अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे.आपकी सेहत की बात करें तो आप अपने पेट संबंधित बीमारियों को लेकर थोड़ा सा सावधान रहें, अन्यथा आपकी तबीयत खराब हो सकती है.गर्मी में कम से कम बाहर निकले, अन्यथा पेट संबंधित रोगों से आप परेशान हो सकते हैं.व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो सुबह के समय में आपके व्यापार में नुकसान हो सकता है, परंतु शाम के समय में आपको लाभ प्राप्त हो सकता है.युवा जातकों की बात करें तो   काम के सिलसिले में बहुत अधिक भाग दौड़ बनी रहेगी, जिसके कारण आपको थकावट भी हो सकती है. कल आपके घर पर किसी विशेष अतिथि का आगमन हो सकता है. जिसको देखकर आप बहुत अधिक प्रसन्न रहेंगे. कुंवारों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं, परंतु आप रिश्ते के लिए बहुत अधिक सोच विचार करके ही हां करें, अन्यथा आपके साथ धोखा हो सकता है. जीवनसाथी का आपको भरपूर साथ मिलेगा तथा संतान की ओर से भी आप संतुष्ट ...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: