20 हजार में बेच रही मां बच्चे को, पति की हुई मौत, ससुराल वालों व मायके वालों ने मोड़ा मुंह,वीडियो वायरल

20 हजार में बेच रही मां बच्चे को, पति की हुई मौत, ससुराल वालों व मायके वालों ने मोड़ा मुंह,वीडियो वायरल

UP के बुलंदशहर के अनूपशहर इलाके की रहने वाली सुल्ताना अपने बच्चे को बेचने के लिए अस्पताल पहुंच गई। 20 हजार बच्चे की कीमत भी लगा दी गई, लेकिन डॉक्टर को भनक लगते ही पुलिस को सूचना दे दी गई। पुलिस पहुंची और सुल्ताना से बातचीत की तो उसने ऐसी बातें बताई, जिसे सुनकर लोग निशब्द हो गए। सुल्ताना का कहना है कि उसके पति की मौत हो गई है और सभी ने उससे मुंह मोड़ लिया।

सुल्ताना ने बताया कि एक सड़क हादसे में पति की मौत हो गई। इसके बाद मायके और ससुराल वालों ने मुंह मोड़ लिया। इसके बाद मेहनत, मजदूरी करके खाना खाने की स्थिति आ गई। सुल्ताना इसके लिए भी तैयार थी लेकिन छोटे बच्चे के कारण वह कहीं भी काम नहीं कर पाती थी। इसके बाद उसने बच्चे को बेचने का मन बना लिया।

वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने सुल्ताना के परिजनों को बुलाकर समझाया और उसे घर वापस भेजा। महिला का वीडियो वायरल हो रहा है और इस पर लोगों के तरह-तरह के कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा कि ओफ ये गरीबी! और हद तो उनकी है, जो कहते हैं कि हम गरीबों को जकात देते हैं। एक अन्य ने लिखा कि इस महिला की मदद की जानी चाहिए। एक अन्य ने लिखा कि जब परिवार के लोग ही मुंह फेर लें तो दुनिया बर्बाद दिखाई देती है।

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि इस तरह के केस बहुत आम हो चुके हैं, पति की मौत के बाद महिलाओं की दुनिया बर्बाद हो जाती है। एक ने लिखा कि ये महिला मजबूरी में ही बच्चे को बेच रही है या इसके पीछे कोई वजह है, इसकी जांच होनी चाहिए। एक अन्य ने लिखा कि हमारा समाज कहां जा रहा है, सबका सर्वनाश होगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

नए जिले बनाने हेतु आयोग का गठन, देहरा, नूरपुर, रामपुर का दावा मजबूत

चोरीशुदा वाहन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

पंजाब में हड़ताल के चलते एचआरटीसी के 22 बस रूट हुए प्रभावित

बाल वैज्ञानिकों की प्रतिभा से गूँजा मेहला, 394 प्रतिभागियों ने लिया भाग