संदेश

अक्टूबर, 2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

रेप आरोप लगाकर जेल भिजवाती यह लड़कियों की गैंग,हत्थे चढ़ी पुलिस के

चित्र
रेप आरोप लगाकर जेल भिजवाती यह लड़कियों की गैंग,हत्थे चढ़ी पुलिस के   एक लड़की लड़के के साथ शारीरिक संबंध बनाती है. बाकी लड़कियां पूरी रिकॉर्डिंग कर लेती हैं और इसके बाद पैसे की डिमांड करती हैं. अगर उनको पैसा मिल गया तो मामले को वहीं रफा-दफा कर देती हैं अन्यथा रेप का आरोप लगाकर जेल भिजवा देती ।   आपको बता दें कि इस मामले को लेकर डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि एत्मादुद्दौला थाने में एक युवती पहुंची. उसने खुद को फिरोजाबाद का निवासी बताया. लड़की ने आरोप लगाया कि अजय तोमर नाम के युवक ने उसे बेहोश करके उसके साथ रेप किया। पुलिस ने लड़की की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया और आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया. फिर आरोपित युवक के परिजन पुलिस से मिले. उन्होंने पुलिस को कुछ कॉल रिकॉर्डिंग दी. परिजनों ने कहा कि उनके बेटे को फंसाया गया है. लड़की ने पहले 15 लाख रुपये मांगे थे और अब पांच लाख रुपये मांगे जा रहे हैं. कहा जा रहा है कि रकम मिलते ही समझौता हो जाएगा. वहीं इस रिकॉर्डिंग को सुनकर पुलिस हैरान रह गई. पुलिस ने...

सेना के जवानों के संग दिवाली मनाई पीएम मोदी ने

चित्र
सेना के जवानों के संग दिवाली मनाई पीएम मोदी ने   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिवाली मनाने सेना के जवानों के बीच कच्छ पहुंचे. इस दौरान उनका लुक बेहद खास था. पीएम मोदी सेना के ड्रेस में नजर आये. भारतीय सेना के ड्रेस में पीएम मोदी किसी सोल्जर से कम नहीं लग रहे थे. सेना के ड्रेस में प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीरें सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही हैं.पीएम मोदी ने जवानों को अपने हाथों से मिठाई खिलाई. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, जवानों के साथ दिवाली का त्योहार मनाने का अवसर मिलना सबसे बड़ी खुशी है।   कच्छ में सेना के जवानों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, इस देश में ऐसी सरकार है जो देश की एक इंच जमीन से भी समझौता नहीं कर सकती. उन्होंने आगे कहा, इक्कीसवीं सदी की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए, आज हम अपनी सेनाओं को, अपने सुरक्षा बलों को आधुनिक संसाधनों से लैस कर रहे हैं. हम अपनी सेना को दुनिया की सबसे आधुनिक सैन्य ताकतों की श्रेणी में ला रहे हैं. हमारे इन प्रयासों का आधार रक्षा क्षेत्र में आ...

राष्ट्रीय संकल्प दिवस पर मुख्यमंत्री ने इंदिरा गांधी को पुष्पांजलि की अर्पित

चित्र
 राष्ट्रीय संकल्प दिवस पर मुख्यमंत्री ने इंदिरा गांधी को पुष्पांजलि की अर्पित राष्ट्रीय संकल्प दिवस की लोगों को दिलाई शपथ सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें भी किया याद मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर आयोजित राष्ट्रीय संकल्प दिवस कार्यक्रम में शिरकत की और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी को राष्ट्रीय संकल्प दिवस की शपथ भी दिलाई। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय संकल्प दिवस पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि आज इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि है, जिन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत थी और वह देश की पहली ऐसी प्रधानमंत्री बनी जिन्होंने आतंकवाद के विरुद्ध आवाज उठाई और इस चुनौती का मजबूती से सामना किया।  मुख्यमंत्री ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें भी याद किया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल के जो कार्य थे उन्हें हमें याद रख...

दिवाली ने बढ़ाई रौनक महिलाऔर पुरुषों से दुकान ने पैक

चित्र
  दिवाली ने बढ़ाई रौनक महिलाऔर पुरुषों से दुकान ने पैक मनेई बाजारों में उमड़ रही पुरुष व महिलाओं की भीड़  शाहपुर : जनक पटियाल  मनेई के बाजारों में दशहरा पर्व के बाद अब दिवाली पावन अवसर पर रौनक बढ़ गई है। मनेई, लपियाणा, हारचकीया इत्यादि बाजारों में काफी चहल कदमी देखने को मिल रही है। बाजारों में मिठाईयां ,इलैक्ट्रॉनिक्स सामान आदि व मिट्टी के दीपक हैं। इसके साथ ही कपड़ों की दुकानों में भी महंगे महंगे सूट भी पहुंच गए हैं, जिनको देखते ही हर कोई पुरुष महिला उनकी तरफ आकर्षित हो रही है। महिलाओं द्वारा इनकी जमकर खरीददारी की जा रही है। बाजारों में पटाखे फूल और माला दर्जन से , बिक रही कपड़ों की दुकानों पर 500 रुपए से लेकर पांच हजार रुपए तक का सूट बिक रहा है दुकानों में मिठाइयां भी बिक रही है खूब बाजारों में खूब चहल ए कदमी दिख रही है। जमकर खरीददारी भी कर रही है। हैं, बसों में भी भारी भीड़ दिख रही है। वहीं दुकानदारों के चेहरों पर रौनक दिख रही है।

UP जमीनी विवाद ने 17 वर्षीय लड़के की जान ली, सिर धड़ से अलग

चित्र
जमीनी विवाद ने 17 वर्षीय लड़के की जान ली, सिर धड़ से अलग   पुराने जमीनी विवाद के चलते कुछ लोगों ने 17 वर्षीय लड़के का सिर तलवार से काट दिया. इस घटना के बाद किशोर की मां घंटों अपने बेटे का सिर अपनी गोद में रखकर रोती रही. उसे यकीन नहीं हो रहा था कि उसका बेटा अब इस दुनिया में नहीं है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कबीरुद्दीन गांव में जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच दशकों पुराना विवाद था. पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा ने कहा, 'भूमि विवाद 40 से 45 वर्षों से चला आ रहा है. एक पक्ष के दो लोग, रमेश और लालता, उन लोगों में से थे, जिन्होंने विपरीत पक्ष पर हमला किया और एक किशोर की मौत हो गई. जिला मजिस्ट्रेट ने कहा और मैं मौके पर हूं. कुछ आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है.' जौनपुर के जिलाधिकारी दिनेश चंद्र ने कहा कि अपराध करने वाले लोगों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी. उन्होंने कहा, 'मामला दोनों पक्षों के बीच एक पुराना भूमि विवाद का है, जिसकी सुनवाई सिविल कोर्ट में भी लंबित है....

मां ने बेटी को रंगे हाथों पकड़ा प्रेमी संग, कर दी धुनाई वायरल हो रही वीडियो

चित्र
मां ने बेटी को रंगे हाथों पकड़ा प्रेमी संग, कर दी धुनाई वायरल हो रही वीडियो सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें एक लड़की की मां अपनी बेटी को किसी लड़की को रंगे हाथों पकड़ लेती है।महिला लड़का और लड़की दोनों की धुनाई भी करती नजर आ रही है।  इस वायरल वीडियो में आप स्पष्ट रूप से देख सकते हैं कि, एक महिला छत पर कपड़े सूखा रही है। इसी दौरान उसकी बेटी परेशान होकर इधर उधर घूमती नजर आती है। इस वीडियो को देखने के बाद अंदाजा लगाया जा सकता है कि लड़की किसी लड़के से मुलाकात करने छत जाती है। लेकिन इसी दौरान उसकी मां आ जाती है। तभी लड़का उसी छत पर छिप जाता है। लेकिन दूसरी छत से वीडियो बना रहा लड़का महिला से कहता है। आंटी देखिये उधर कोई है। फिर महिला बाल्टी लेकर उधर झांकती है तो उधर एक लड़का छिपा हुआ मिलता है। जिसे पीटते हुए लड़के को भगा देती है। फिर उसके बाद लड़की को चप्पल से पीटना शुरू कर देती है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस वीडियो को एक यूजर द्वारा शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक व...

सांप को मारने के बाद नागिन ने लिया बदला, युवक को डंसा, हुई मौत

चित्र
सांप को मारने के बाद नागिन ने लिया बदला, युवक को डंसा, हुई मौत   जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के बरेली में मंगलवार को खेत में पुआल को इकट्ठा कर रहे युवक गोविंद कश्यप ने वहां निकले एक नाग को मार दिया. बताया जा रहा है कि घटना के ठीक एक घंटे बाद उसी जगह नागिन ने उसे डस लिया, इससे युवक की मौत हो गई. लोगों ने बताया कि युवक को डसने के बाद सांप खेतों में ओझल हो गया. इतना ही नहीं सांप के डसते ही गोविंद घर की तरफ भागा, लेकिन रास्ते में ही गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई. स्थानीय लोगों ने बताया कि क्यारा निवासी गोविंदा कश्यप (32) खेतों में मजदूरी करता था. मंगलवार सुबह वह गांव निवासी अतुल सिंह के खेत में धान की कटाई के बाद पुआल काट रहा था, इसी दौरान वहां एक सांप निकला. जिसे गोविंद ने लाठी से उसका फन कूचकर मार डाला. उसके बाद गोविन्द सांप को वहीं छोड़कर खाना खाने चला गया. एक घंटे बाद जब वह फिर उसी जगह पहुंचा तो नागिन ने उसे हाथ में काट डस लिया. गांव के पूर्व प्रधान सर्वेश्वर पाल सिंह ने...

पति ने आरी ब्लेड से पत्नी की हत्या कर दी, आरोपी पुलिस गिरफ्त में

चित्र
पति ने आरी ब्लेड से पत्नी की हत्या कर दी, आरोपी पुलिस गिरफ्त में आरोपी पेशे से मोटर मैकेनिक है, दोनों के दो बेटे और एक बेटी हैं, जिसमें से उसने एक बेटे के साथ अपनी पत्नी से अवैध संबंध का आरोप लगाया है। आरोपी का कहना है कि बीवी को पहले भी कई बार समझया था, लेकिन वो नहीं मानती थी, बल्कि उल्टा जबाव देती थी। हालांकि इस को लेकर बेटे की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है। वारदात पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र की है, जिसे मंगलवार शाम को अंजाम दिया गया था। आरोपी कैलाश ने आरी ब्लेड से पत्नी राधा पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया। बता दें कि मृतका मंदिर से पूजा करके घर लौटी थी, इसी दौरान पति से उसकी किसी बात को लेकर विवाद हो गया। कुछ देर बाद आरोपी गुस्से में बीवी को मार डाला। जिसका लंबे समय से बीवी से विवाद चल रहा था। आए दिन उनमें किसी ना किसी बात को लेकर बहस होती रहती थी। आरोपी की पहचान 65 वर्षीय पति कैलाश दास के रूप में हुई और मृतक की पहचान 55 वर्षीय पत्नी राधा देवी के रूप में हुई।आरोप...

सिदाथा क्षेत्र के प्रतिवन्धित वर्ड सेंचुरी एरिया में हो रही जुताई की वीडियो सोशल मीडिया पर हुई बायरल,

चित्र
  सिदाथा क्षेत्र के प्रतिवन्धित वर्ड सेंचुरी एरिया में हो रही जुताई की वीडियो सोशल मीडिया पर हुई बायरल, फतेहपुर  : बलजीत ठाकुर  / पर्यावरण प्रेमी ने कहा किसी बड़े नेता की शह पर हो रही जुताई आपको बता दें उपमण्डल जवाली के तहत पड़ते सिदाथा क्षेत्र के प्रतिबंधित वर्ड सेंचुरी एरिया में ट्रैक्टर से जुताई होने की वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर खूब बायरल हुई । जिस पर शाम करीब चार बजे क्षेत्र के पर्यावरण प्रेमी मिलखी राम शर्मा ने जखाड़ा में प्रेस वार्ता कर इसे गैरकानूनी बताया । कहा किसी बड़े नेता के इशारे पर प्रतिबंधित वर्ड सेंचुरी एरिया में जुताई हो रही है । जोकि पूरी तरह से गैरकानूनी है जिस पर बिभाग को कार्रवाही करनी चाहिए

खेलों में अधिक रूचि लें युवा - रोहित ठाकुर

चित्र
  खेलों में अधिक रूचि लें युवा - रोहित ठाकुर शिक्षा मंत्री ने की टिक्कर में आयोजित अमर शहीद नाथू राम मेमोरियल वॉलीबाल टूर्नामेंट के समापन समारोह की अध्यक्षता शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि युवाओं को अधिकाधिक खेलों में रुचि लेनी चाहिए जिससे कि उनका स्वास्थ्य तो बेहतर होगा ही साथ ही वह अन्य व्यसनों से भी दूर रहेंगे और राष्ट्र निर्माण में अपना सक्रिय योगदान दे सकें।  रोहित ठाकुर ने आज टिक्कर में एंटी ड्रग्स स्पोर्ट्स एंड कल्चर एसोसिएशन खांगटा द्वारा आयोजित अमर शहीद नाथू राम मेमोरियल वॉलीबाल टूर्नामेंट सीज़न-3 के समापन समारोह की अध्यक्षता की। इस अवसर उन्होंने इस प्रतियोगिता मे भाग लेंने वाले खिलाडियों से मुलाक़ात की और उन्हें बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनायें दी। शहीद नाथू राम के नाम पर बनने वाली टिक्कर-तुनाधार सड़क का प्रस्ताव नाबार्ड को भेजा स्थानीय जनता को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शहीद नाथु राम टिक्कर क्षेत्र के एक ऐसे वीर सपूत थे जिन्होंने 2002 मे जम्मू कश्मीर मे हुए एक आतंकी हमले में भारत माता के लिये अपने प्राणों का बलिदान दिया और जिनकी स्मृति में प्रतिवर्ष य...

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बलेरा स्कूल के मेधावी विद्यार्थी किये पुरस्कृत

चित्र
  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बलेरा स्कूल के मेधावी विद्यार्थी किये पुरस्कृत  नवनिर्मित अतिरिक्त स्कूल भवन का किया लोकार्पण वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए आकर्षक कार्यक्रम पर्यटन की दृष्टि से विकसित होगा बलेरा क्षेत्र —कुलदीप सिंह पठानिया चंबा,(बनीखेत) : जितेन्द्र खन्ना / विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बलेरा के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह उमंग-2024 में मुख्य अतिथि भाग लिया तथा शैक्षणिक एवं बहुआयामी गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किये।  कुलदीप सिंह पठानिया ने इस दौरान 24 लाख की राशि से नवनिर्मित अतिरिक्त विद्यालय भवन एवं कला मंच का भी लोकार्पण किया ।  विधानसभा अध्यक्ष ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वर्ष भर की गतिविधियों के लिए वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह महत्वपूर्ण होता है। जिसमें शैक्षणिक एवं बहुआयामी गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी पुरस्कृत किए जाते हैं। ...

सहायक लोक संपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह हुए सेवानिवृत

चित्र
  सहायक लोक संपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह हुए सेवानिवृत नाहन जिला लोक सम्पर्क अधिकारी कार्यालय नाहन में कार्यरत सहायक लोक सम्पर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह आज अपने 36 वर्षो के सेवाकाल के उपरान्त सेवानिवृत हुए। इस अवसर पर कार्यालय के सभी अधिकारी व कर्मचारियों ने उन्हें सम्मानित किया तथा इस अवसर पर प्रीतिभोज का आयोजन भी किया गया। राजेंद्र सिंह ने वर्ष 1988 में आशुलिपिक के पद पर अपनी सेवाएं लोक सम्पर्क कार्यालय सोलन से आरंभ की तथा निदेशालय सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग शिमला व गिरिराज साप्ताहिक समाचार में सेवाएं देने के उपरांत उन्होंने जिला लोक सम्पर्क अधिकारी, कार्यालय नाहन में वर्ष 2022 में बतौर सहायक लोक सम्पर्क अधिकारी, पद पर कार्यभार संभाला। जिला लोक सम्पर्क कार्यालय के सभी सहकर्मियों ने उनके स्वस्थ जीवन की मंगल कामना की । 

शिक्षा मंत्री ने ग्राम पंचायत कुठाड़ी में किये करोड़ों के उद्घाटन एवं शिलान्यास

चित्र
  शिक्षा मंत्री ने ग्राम पंचायत कुठाड़ी में किये करोड़ों के उद्घाटन एवं शिलान्यास घणासीधार-खदराला सड़क, पंचायत भवन और जन सुविधा केंद्र का उद्घाटन, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया शिलान्यास  शिमला : गायत्री गर्ग / शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर आज नावर क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुठाड़ी के दौरे पर रहे जहां पर उन्होंने 9 करोड़ 50 लाख की लागत से स्तरोन्नत हुई घणासीधार-खदराला सड़क का लोकार्पण किया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने ग्राम पंचायत कुठाड़ी में 15 लाख की लागत से निर्मित पंचायत भवन एवं 5 लाख रुपये से नवनिर्मित जन सुविधा केंद्र का भी उद्घाटन किया। साथ ही उन्होंने 1 करोड़ 84 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन का शिलान्यास भी किया।  टिक्कर सब डिवीजन में 18 करोड़ के विकासात्मक कार्य प्रगति पर   अपने संबोधन में शिक्षा मंत्री ने बताया कि इस समय पूरे टिक्कर सब डिवीजन में 18 करोड़ रुपए के विकासात्मक कार्य प्रगति पर है और आने वाले समय में भी विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने घणासीधार-खदराला सड़क के महत्व पर प्रकाश ड...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: