भारी मशीनरी से घिरा जसुर बाजार त्यौहारी सीजन में कारोबारी परेशान

भारी मशीनरी से घिरा जसुर बाजार त्यौहारी सीजन में कारोबारी परेशान

(नूरपुर विनय महाजन )  नूरपुर पठानकोट मंडी राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर स्थित प्रमुख़ थोक कारोबार वाले कस्बा जसूर मे इन दिनों फ्लाईओवर ब्रिज के निर्माण में तेजी आने के चलते यहां पर बड़ी आकर वाली मशीनों में सीमेंट ब्लॉको से लदे ट्रालो के कारण बाहरी स्थानो से आए खरीददार तथा स्थानीय कारोबारी असहज महसूस कर रहे है l यह समस्या काफी समय से चली आ रही है जिस कारण थोक व परचून कारोबारीयो का व्यापार मंदा होकर रह गया हैl इस मामले मे व्यापार मंडल व मार्केट वेलफेयर कमेटी के अध्यक्ष डॉक्टर चंदेश्वर गुप्ता व सामाजिक संस्थाओं ने आज संबंधित विभाग व सांसद डॉ राजीव भारद्वाज से आग्रह किया है कि दिवाली तक निर्माण कार्य को आगे पीछे करके इस बाजार मे व्यापारियों को तुरंत राहत दी जाए l इस मामले मे कंपनी के उच्च अधिकारी हरप्रीत सिंह का कहना है कि कंपनी 18 से 21 अक्टूबर तक जसूर बाजार के निर्माण कार्य को त्यौहारी सीजन में विराम लगाकर समस्त कारोबारियों को राहत प्रदान करेगी l

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग