संदेश

राजनिती लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

युवाओं के सशक्तिकरण से राष्ट्रनिर्माण में समर्पित मोदी सरकार: अनुराग ठाकुर

चित्र
युवाओं के सशक्तिकरण से राष्ट्रनिर्माण में समर्पित मोदी सरकार: अनुराग ठाकुर  हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में खेल महाकुंभ, भारत दर्शन, एक से श्रेष्ठ ने युवाओं के हौसलों को दी नई उड़ान : अनुराग ठाकुर नई दिल्ली:  केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री  अनुराग सिंह ठाकुर ने युवाओं के सशक्तिकरण के माध्यम से राष्ट्रनिर्माण की बात कही है। इसके अतिरिक्त श्री अनुराग ठाकुर ने अपने संसदीय क्षेत्र हमीरपुर में स्वयं द्वारा चलाए जा रहे युवा केंद्रित कार्यक्रमों की भी जानकारी दी।  अनुराग ठाकुर ने युवा का मतलब समझाते हुए कहा, " मोदी सरकार युवाओं के शक्तिकरण से राष्ट्रनिर्माण के लिए समर्पित रही है। युवा का मतलब है देश की ताकत, आत्मनिर्भरता और कॉन्फिडेंस। आज का युवा भारत की वह पीढ़ी है जो प्रधानमंत्री मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प को सिद्धि तक ले जाएगा। युवा भारत की नीति भी है, नेतृत्व भी है और नियति भी है”  अनुराग ठाकुर ने कहा” अगर आप प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को देखेंगे तो आपको पता लगेगा कि युवा का मतलब क्या है। मोदी जी ने उम्र के बंधन को तोड़...

आप पंजाब यूथ अध्यक्ष लालपुरिया पहुंचे बटाला, विधायक कलसी के नेतृत्व में हुआ भव्य स्वागत, विजय प्रभाकर 100 कारों 200 मोटरसाइकिलों के काफिले के साथ पहुंचे

चित्र
आप पंजाब यूथ अध्यक्ष लालपुरिया पहुंचे बटाला, विधायक कलसी के नेतृत्व में हुआ भव्य स्वागत, विजय प्रभाकर 100 कारों 200 मोटरसाइकिलों के काफिले के साथ पहुंचे बटाला (अविनाश शर्मा, संजीव नैयर) लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी के प्रदेश युवा विंग अध्यक्ष मनजिंदर सिंह लालपुरिया का बटाला पहुंचने पर बटाला विधायक अमन शेर सिंह शैरी कलसी की अध्यक्षता में आप वर्करों ने भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान हजारों की संख्या में आम आदमी पार्टी के वर्कर , नेतागण एवं कार्यक्रम में पहचे। वहीं, आम आदमी पार्टी के यूथ विंग के जिला उपाध्यक्ष विजय प्रभाकर की अध्यक्षता में राम नगर से करीब 100 कारो एवं 200 मोटरसाइकिलों का काफिला अरमान पैलेस में पहुंचा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मनजिंदर सिंह ने केंद्र सरकार पर बरसते हुए कहा कि केंद्र सरकार अरविंद केजरीवाल से डर गई है। देश की जनता अरविंद केजरीवाल के साथ है। उन्होंने कहा कि आप लोगों का हजारों की संख्या में पहुंचना इस बात का सबूत है कि हर वर्ग के लोग केजरीवाल की सोच के साथ जुड़े हुए हैं। विधायक कलसी ने प्रदेश अध्यक्ष मनजिंदर को विश्वास दिलाया की ब...

जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक आयोजित

चित्र
    जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक आयोजित    मंडी: जिला परिषद मंडी की त्रैमासिक बैठक शुक्रवार को भ्यूली में जिला परिषद के सभागार में जिला परिषद अध्यक्ष पाल वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में वित वर्ष 2023-24 के बजट का अनुमोदन किया गया इसके साथ ही जिला परिषद की स्थायी समितियों की बैठकों की कार्यवाही का भी अनुमोदन किया गया। जिला परिषद के गेस्ट हाउस तथा पंचायत भवन के कमरों की दरें निर्धारित करने तथा पंचायत भवन में स्थापित दुकानों के इकरारनामे का नवीनीकरण तथा किराया बढ़ोतरी करने बारे भी विस्तार से चर्चा की। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला परिषद अध्यक्ष पाल वर्मा ने सभी विभागों के अधिकारियों से कहा कि वह पिछली बैठक में प्रस्तुत हुए प्रस्तावों पर हुए कार्य की प्रगति का ब्योरा समय पर दें ताकि बैठक के दौरान सदस्यों को उनके प्रस्ताव से संबंधित वस्तु स्थिति से अवगत करवाया जा सके। उन्होंने कहा कि बैठक में विभिन्न सदस्यों द्वारा उठाए गए मदों पर तुरंत प्रभाव से कार्रवाई अमल में लाई जाए ताकि आम जनमानस से संबंधित समस्याओं का त्वरित निदान सुनिश्चित किया जा सके। ...

सुक्खू सरकार ने लगाई सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में वार्षिक कार्यक्रमों पर रोक

चित्र
सुक्खू सरकार ने लगाई सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में वार्षिक कार्यक्रमों पर रोक  बच्चों को परीक्षाओं की तैयारी का समय देने के बजाय वार्षिक कार्यक्रम के आयोजन की तैयारियों में समय गवाया जा रहा जिस जिस कारण से तुरंत प्रभाव से उच्च शिक्षा विभाग के निदेशक डॉ अमरजीत कुमार शर्मा ने सभी सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में एनुअल फंक्शन करने पर रोक लगा दी है।   क्यूंकि सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बोर्ड की परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं और ऐसे में बच्चों को परीक्षाओं पर बहुत ही बुरा असर पड़ रहा है।

सरकार ने गाय का दूध 80 भैंस का दूध 100 रुपए खरीदने का लिया निर्णय :चंद्र कुमार

चित्र
सरकार ने गाय का दूध 80 भैंस का दूध 100 रुपए खरीदने का लिया निर्णय :चंद्र कुमार समाज के सभी वर्गों का कल्याण और आर्थिक समृद्धि सुनिश्चित बनाना कांग्रेस पार्टी का मुख्य लक्ष्य: चंद्र कुमार कहा.....गांवों का विकास कांग्रेस पार्टी की देन  दुराना तथा नढ़ोली में सुनी जनसमस्याएं ज्वाली : कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो0 चंद्र कुमार ने कहा कि समाज के सभी वर्गों का कल्याण और आर्थिक समृद्धि सुनिश्चित बनाना कांग्रेस पार्टी का मुख्य लक्ष्य है। ये विचार कृषि मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार ने आज बुधवार को ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत दुराना व नढ़ोली पंचायतों में उनके सम्मान में आयोजित अभिनंदन समारोह में बोलते हुए व्यक्त किए।  कृषि मंत्री ने उन्हें विधायक चुनने तथा प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने के लिए लोगों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि देश में आज़ादी से लेकर आज तक हुई तरक्की और खुशहाली का मुख्य श्रेय कांग्रेस पार्टी को जाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने गांवों के विकास और यहां के लोगों को सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवा कर विकास की नई इ...

गुंडे हार गए, जनता जीत गई:डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, दिल्ली एमसीडी को उसका नया मेयर और डिप्टी मेयर मिला

चित्र
  गुंडे हार गए, जनता जीत गई:डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया  दिल्ली एमसीडी को उसका नया मेयर और डिप्टी मेयर मिला 39 साल की शैली ओबेरॉय पेशे से प्रोफेसर हैं. शैली ओबेरॉय ने पीएचडी तक की पढ़ाई की हैं, आपको बता दें कि पहली बार शैली ओबेरॉय दिल्ली की पटेल नगर विधानसभा के वार्ड नंबर 86 से पार्षद बनी, 269 वोटों से चुनाव जीती थी। मेयर चुनाव में दिल्ली के कुल 10 मनोनीत सांसदों, 14 मनोनित विधायकों और 250 में से 241 निर्वाचित पार्षदों ने वोट किया. आम आदमी पार्टी के नेता सदन मुकेश गोयल के आग्रह पर अब मेयर चुनाव में समय बचाने के लिए दो बूथ में वोटिंग शुरु की गई थी। इस जीत के बाद दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने ट्वीट किय. उन्होंने लिखा- गुंडे हार गये, जनता जीत गयी. दिल्ली नगर निगम में आम आदमी पार्टी का मेयर बनने पर सभी कार्यकर्ताओं को बहुत बधाई और दिल्ली की जनता का तहे दिल से एक बार फिर से आभार. AAP की पहली मेयर शैली ओबरॉय को भी बहुत बहुत बधाई।

सुंदर सिंह ठाकुर रहे चौथी सांस्कृतिक संध्या के मुख्यातिथि

चित्र
सुंदर सिंह ठाकुर रहे चौथी सांस्कृतिक संध्या के मुख्यातिथि  मंडी: अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की चौथी सांस्कृतिक संध्या में मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर मुख्यातिथि के रुप में उपस्थित रहे। अतिरिक्त उपायुक्त निवेदिता नेगी ने शॉल, टोपी और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर धर्मपुर के विधायक चंद्र शेखर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

उप मुख्यमंत्री ने परिधि गृह ऊना में सुनी जनसमस्याएं

चित्र
उप मुख्यमंत्री ने परिधि गृह ऊना में सुनी जनसमस्याएं ऊना - उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने अपने तीन दिवसीय प्रवास के प्रथम दिन परिधि गृह ऊना में लोगों की जन समस्याएं सुनीं तथा मौके पर ही अधिकतर समस्याओं का समाधान करने के प्रयास किए। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करते हुए समस्याओं का निष्पादन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: