संदेश

उपायुक्त ने पांच मनोनीत पार्षदों को दिलाई शपथ

चित्र
  उपायुक्त ने पांच मनोनीत पार्षदों को दिलाई शपथ शिमला उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज यहां बचत भवन में नगर निगम शिमला के पांच मनोनीत पार्षदों अश्वनी कुमार सूद, गोपाल शर्मा, विनोद कुमार भाटिया, गीतांजली भागड़ा व राजकुमार शर्मा को शपथ दिलाई। उन्होंने इन पार्षदों को बधाई दी और शिमला नगर निगम के विकासात्मक कार्यों में सकारात्मक भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरूद्ध सिंह, महापौर सुरेन्द्र चौहान, उप महापौर ऊमा कौशल, पार्षदगण, नगर निगम आयुक्त आशीष कोहली, संयुक्त आयुक्त बाबूराम शर्मा, अन्य अधिकारी गण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

स्वास्थ्य मंत्री ने किया सिविल अस्पताल देहरा का निरीक्षण

चित्र
  स्वास्थ्य मंत्री ने किया सिविल अस्पताल देहरा का निरीक्षण बोले... प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं पर व्यय होंगे 3139 करोड़ धर्मशाला प्रदेश में स्वास्थ्य संस्थानों को विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस करने के लिए सरकार चरणबद्ध तरीके से कार्य करेगी। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और नागरिकों को सुलभ और अत्याधुनिक व्यवस्थाएं उपलब्ध करवाने के लिए बजट में 3 हजार 139 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। जिला कांगड़ा के सिविल अस्पताल देहरा का दौरा कर स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने यह बात कही। उन्होंने देहरा अस्पताल का निरीक्षण कर यहां व्यवस्थाओं का जायजा लिया। स्वास्थ्य मंत्री ने इस मौके उपचाराधीन मरीजों से बात-चीत कर उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने देहरा अस्पताल में सभी जरूरी सुविधाओं को उपलब्ध करवाने की प्रतिबद्धता जाहिर की। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि लोगों के उपचार में आ रही दिक्कतों और समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों को बेहतर, सुगम और अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर स...

कांगड़ा जिले में बाढ़ आपदा प्रबंधन पर मेगा मॉक अभ्यास

चित्र
  कांगड़ा जिले में बाढ़ आपदा प्रबंधन पर मेगा मॉक अभ्यास 6 और 8 जून को आपदा प्रबंधन की तैयारी परखेगा जिला प्रशासन धर्मशाला कांगड़ा जिले में बाढ़ आपदा प्रबंधन पर एक मेगा मॉक अभ्यास किया जाने वाला है। इसमें 6 जून को टेबल टॉप अभ्यास होगा और 8 जून को जिले में चिन्हित जगहों पर बाढ़ से प्रतीकात्मक नुकसान मानकर बचाव-राहत कार्यों का मॉक अभ्यास किया जाएगा। इसे लेकर मंगलवार को एक कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के पदाधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कांगड़ा जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से जुड़े सभी अधिकारियों को मेगा मॉक अभ्यास को लेकर जानकारी दी। इस कार्यशाला में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी रोहित राठौर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हितेश लखनपाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। जिलाधीश डॉ. निपुण जिंदल ने मेगा मॉक अभ्यास को लेकर बताया कि इसका मकसद बाढ़ जैसी स्थिति में जिला प्रशासन की आपातकालीन प्रतिक्रिया योजना और मानक संचालन प्रक्रियाओं का मूल्यांकन करना है। साथ ही विभिन्न विभागों के आपातकालीन सहायता कार्यों के बीच समन्वय बढ़ाने और विभिन्न हितधारको...

मानसून सीजन से पहले मंडी में होगा आपदा प्रबंधन पर मॉक अभ्यास

चित्र
  मानसून सीजन से पहले मंडी में होगा आपदा प्रबंधन पर मॉक अभ्यास   बाढ़ जैसी आपदाओं से निपटने पर रहेगा फोक्स    मंडी जिला में आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से मानसून से पहले बाढ़ जैसी आपदाओं से निपटने के लिए 06 जून को टेबल टॉप अभ्यास किया जाएगा जबकि आठ जून को विभिन्न चिह्न्ति जगहों पर बचाव तथा राहत कार्यों को लेकर मॉक अभ्यास भी किया जाएगा।      इस बाबत मंगलवार को एनआईसी के सभागार में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिकारियों ने विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मंडी जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सभी अधिकारियों के लिए वर्चुअल कार्यशाला आयोजित की गई। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अश्वनी कुमार ने कहा कि मानसून के दौरान मंडी जिला में बाढ़, भूस्खलन इत्यादि आपदाओं का खतरा बना रहता है, बेहतर आपदा प्रबंधन से इन आपदाओं से होने वाले नुक्सान को कम किया जा सकता है।      उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर आपदा प्रबंधन प्लान भी तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि मेगा अभ्यास के माध्यम से आपदा प्रबंधन प्लान को अपडेट करने में मदद मिलेगी वहीं पर आपातक...

अजय सोलंकी ने त्रिलोकपुर में सुनी जन-समस्यायें

चित्र
  अजय सोलंकी ने त्रिलोकपुर में सुनी जन-समस्यायें माता बालासुंदरी मंदिर में टेका माथा   नाहन  विधायक नाहन अजय सोलंकी ने मंगलवार को त्रिलोकपुर पंचायत में जनसमस्याएं सुनी। उन्होंने अधिकतर समस्याओं का मौके पर निपटारा किया तथा बाकि समस्याओं का शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया।   अजय सोलंकी ने इस अवसर पर कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र की सभी प्रकार की समस्याओं का समाधान करना हमारी प्राथमिकता है। उन्हांेने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में रूके हुय विकास कार्यों को पुनः शुरू किया जा रहा है जिसमें सडकें, पुल, भवन व अन्य विकास योजनायें शामिल हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सुखविन्द्र सिंह सुक्खु सरकार द्वारा समाज के हर वर्ग का ध्यान रख कर योजनायें और नीतियां बनाई जा रही हैं और सभी वर्गों के सामाजिक और आर्थिक उत्थान की दिशा में हर निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार चरणबढ़ ढंग से अपने वायदों को पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि 2.31 लाख कर्मचारियों की ओपीएस बहाल की गई जिससे कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित हुआ है। उन्होंने कहा कि एक कर्मचारी से उसका संपूर्ण परिवार जुड़ा ह...

एनजीटी तथा उच्च न्यायालय के आदेशों की अनुपालना सुनिश्चित करें अधिकारी - एडीसी

चित्र
  एनजीटी तथा उच्च न्यायालय के आदेशों की अनुपालना सुनिश्चित करें अधिकारी - एडीसी धर्मशाला सभी अधिकारी अपने-अपने विभागों में नैशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल तथा उच्च न्यायालय के आदेशों की अनुपालना सुनिश्चित करें। धर्मशाला स्थित डीआरडीए सभागार में आज मंगलवार को राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण के तहत कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त उपायुक्त सौरभ जस्सल ने यह बात कही। बैठक में जिला में एनजीटी के तहत गठित कमेटियों द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा की गई। एडीसी ने कहा कि एनजीटी के नियमों को लेकर सभी अधिकारी अपने-अपने विभाग के कार्यों के प्रति जिम्मेदार रहें तथा इसकी अनुपालना के लिए अपने-अपने क्षेत्रों में तेजी से कार्यों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि पर्यावरण में स्वच्छता बनाए रखने के दृष्टिगत नैशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की ओर से सॉलिड वेस्ट, प्लास्टिक वेस्ट, बायो मेडिकल वेस्ट, ई-वेस्ट तथा कंस्ट्रक्शन वेस्ट आदि के प्रबंधन के लिए जो नियम बनाए गए है, उनका सफल तरीके से क्रियान्वयन विभाग सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिला के नदी-नालों में प्रदूषण, अवैध डंपिंग और अवैध खनन को रोकने के लिए ...

4 जून को होगा बाई साइकल रैली का आयोजन

चित्र
  4 जून को होगा बाई साइकल रैली का आयोजन 10 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवा ले सकते हैं भाग चंबा : जितेन्द्र खन्ना / जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी रूपेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 4 जून को लाइफ स्टाइल फॉर एनवायरमेंट बाई साइकिल रैली का आयोजन मिलेनियम गेट चंबा से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला युवा सेवा एवं खेल कार्यालय चंबा द्वारा इस बाई साईकिल रैली का आयोजन मिलेनियम गेट चंबा से शनि देव मंदिर मुगला तक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 30 मई 2023 तक 10 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवा रैली में भाग ले सकते हैं। इच्छुक प्रतिभागी अपनी बाई साइकिल और हेलमेट साथ लेकर 4 जून को प्रातः 7:30 बजे मिलेनियम गेट चंबा पहुंचना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि इस रैली का मुख्य उद्देश्य साईकिल को पर्यावरण मित्र यातायात के माध्यम के रूप में प्रसारित करना है। रैली में रेसिंग साइकिल के साथ सामान्य साईकिल का भी प्रतिभागी उपयोग कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए उपाध्यक्ष बाई साइकिल एसोसिएशन चंबा अखिलेश के दूरभाष नंबर 88944-09446 और कार्यालय जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी चंबा के दूरभाष नंबर 01899-...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: