चम्बा में मूसलाधार बारिश का कहर घरों में घुसा पानी, दर्जनों वाहन मलबे में दबे, लोगों ने प्रशासन पर लगाए लापरवाही के आरोप
चम्बा में मूसलाधार बारिश का कहर घरों में घुसा पानी, दर्जनों वाहन मलबे में दबे, लोगों ने प्रशासन पर लगाए लापरवाही के आरोप चम्बा, चम्बा जिला में देर रात हुई मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई। तेज बारिश के कारण कई क्षेत्रों में नालों का जलस्तर अचानक बढ़ गया और भारी मात्रा में मलबा रिहायशी इलाकों में आ पहुंचा। इससे कई घरों में पानी और मलबा घुस गया, जबकि सड़क किनारे खड़े दर्जनों वाहन मलबे में दब गए। जिले के कई स्थानों पर सड़कें भी बाधित हो गई हैं, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में सुल्तानपुर, घोलटी, हरदासपुर, माई का बाग और परेल शामिल हैं। इन इलाकों में भारी मलबा आने से लोगों की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। वहीं, चम्बा डिग्री कॉलेज परिसर भी पूरी तरह कीचड़ और मलबे से भर गया, जिससे परिसर की सामान्य गतिविधियां प्रभावित हुई हैं। घोलटी क्षेत्र में स्थित शिव मंदिर तथा एक प्राकृतिक पेयजल स्रोत भी मलबे की चपेट में आ गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने पहले ही प्रशासन से सुरक्षा दीवार बनाने और नालियों को चौड़ा करने की मा...