संदेश

अमनी स्कूल में आपदा प्रबंधन को लेकर विशेष मॉक ड्रिल आयोजित

चित्र
  अमनी स्कूल में आपदा प्रबंधन को लेकर विशेष मॉक ड्रिल आयोजित ज्वाली : राजेश कतनौरिया / राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अमनी में आपदा प्रबंधन को लेकर विशेष मॉक ड्रिल आयोजित की गई। प्रधानाचार्य विजय कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में आपदा प्रबंधन अधिकारी राजिंदर सिंह ने विद्यार्थियों और स्कूल स्टाफ को भूकंप, आग तथा अन्य आपात स्थितियों के दौरान बचाव एवं सुरक्षा के उपायों का प्रशिक्षण दिया। मॉक ड्रिल का उद्देश्य विद्यार्थियों को आपदा के समय घबराने के बजाय सूझबूझ, सतर्कता और अनुशासन के साथ सुरक्षित रहने के लिए तैयार करना रहा। इस दौरान विद्यार्थियों को ड्रॉप-कवर-होल्ड तकनीक का अभ्यास करवाया गया। इसके बाद भूकंप की स्थिति को ध्यान में रखते हुए सर्च एंड रेस्क्यू ड्रिल तथा इवेक्युएशन ड्रिल करवाई गई। विद्यार्थियों को बताया गया कि आपात स्थिति में सुरक्षित निकासी मार्ग का इस्तेमाल करते हुए बिना भगदड़ के निर्धारित सुरक्षित स्थान पर पहुंचना चाहिए। साथ ही एक-दूसरे की मदद करने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने के लिए भी प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में फर्...

युवा बचाओ और पर्यावरणीय चुनौतियों पर वैज्ञानिक चेतना का संदेश

चित्र
  युवा बचाओ और पर्यावरणीय चुनौतियों पर वैज्ञानिक चेतना का संदेश मंडी : अजय सूर्या / हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति एवं तकनीकी विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पनारसा के सभागार में ‘युवा बचाओ व पर्यावरणीय चुनौतियों के संदर्भ में वैज्ञानिक चेतना’ विषय पर कार्यशाला एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों सहित करीब 80 लोगों ने भाग लिया। हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति जिला इकाई के अध्यक्ष नवल किशोर शर्मा ने बताया कि समिति वर्ष 1992 से शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, महिला-पुरुष समानता, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और युवा बचाओ जैसे जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि समिति ने पॉलीथिन हटाओ, बेटी बचाओ, खेती बचाओ और युवा बचाओ जैसे अभियानों के माध्यम से समाज में जागरूकता फैलाने का प्रयास किया है। समिति के सचिव गजेंद्र शर्मा ने युवाओं से नशे और गलत संगति से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारत के विकास में युवा शक्ति की भूमिका निर्णायक है। सही दिशा और अवसर मिलने पर यु...

कांग्रेस का 'वंदे मातरम' विरोधी चेहरा एक बार फिर बेनकाब: अजय ठाकुर

चित्र
  कांग्रेस का 'वंदे मातरम' विरोधी चेहरा एक बार फिर बेनकाब: अजय ठाकुर राष्ट्रीय की सांस्कृतिक पहचान पर कांग्रेस ने हमेशा तुष्टिकरण किया मंडी : अजय सूर्या / भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के प्रदेश प्रवक्ता अजय ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी की कार्यसमिति द्वारा राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' को लेकर पारित किए गए प्रस्ताव की तीव्र शब्दों में निन्दा और विरोध व्यक्त किया है।  अजय ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास रहा है कि वह तुष्टिकरण के लिए राष्ट्रीय प्रतीकों का विरोध करने तथा हर बात की अपनी व्याख्या प्रस्तुत करके वास्तविक परिप्रेक्ष्य को झुठलाने का काम करती रही है । अजय ठाकुर ने कहा कि वंदे मातरम केवल कुछ पंक्तियां या एक गीत मात्र नहीं है, बल्कि यह भारत के स्वतंत्रता संग्राम का मूल मंत्र और मातृभूमि के प्रति परम भक्ति का प्रतीक है। कांग्रेस पार्टी द्वारा अपने राजनीतिक तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति के कारण राष्ट्रगीत के महत्व को कम आंकने का प्रयास बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा से देश के राष्ट्रीय प्रतीकों और राष्ट्रगीत के सम्मान से सम...

यूनिटी पब्लिक स्कूल रिवालसर में नशामुक्ति का संदेश, विद्यार्थियों ने लिया संकल्प

चित्र
  यूनिटी पब्लिक स्कूल रिवालसर में नशामुक्ति का संदेश, विद्यार्थियों ने लिया संकल्प रिवालसर : अजय सूर्या / नशा मुक्त भारत अभियान के तहत यूनिटी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल रिवालसर में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय रिवालसर के तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर उन्हें स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य डी.डी. शर्मा एवं शिक्षकों की उपस्थिति में विद्यार्थियों ने नशा विरोधी पोस्टर बनाकर अपनी रचनात्मक भागीदारी निभाई। पोस्टरों के माध्यम से विद्यार्थियों ने नशे से होने वाले स्वास्थ्य एवं सामाजिक नुकसान को उजागर करते हुए नशामुक्त समाज का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान ब्रह्माकुमारी संस्था की ओर से अधिकारियों एवं शिक्षकों को नशामुक्त प्रमाणपत्र भी प्रदान किए गए। वहीं, सैकड़ों विद्यार्थियों ने ध्यान-सत्र में भाग लेकर मानसिक शांति एवं सकारात्मक जीवनशैली का संदेश ग्रहण किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने नशे से सदैव दूर रहने तथा स...

मलाड़ी गांव में सड़क, बिजली और पानी की समस्याओं को लेकर पूर्व विधायक अजय महाजन ने सुनीं लोगों की समस्याएं

चित्र
  मलाड़ी गांव में सड़क, बिजली और पानी की समस्याओं को लेकर पूर्व विधायक अजय महाजन ने सुनीं लोगों की समस्याएं जसूर : राकेश शर्मा /  पूर्व विधायक अजय महाजन ने वीरवार को थोहड़ा पंचायत के गांव मलाड़ी का दौरा कर स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों ने गांव में सड़क की दयनीय स्थिति के साथ-साथ बिजली और पेयजल से जुड़ी समस्याएं उनके समक्ष रखीं। स्थानीय लोगों ने बताया कि इन समस्याओं के समाधान को लेकर मौजूदा विधायक की ओर से आश्वासन दिया गया था, लेकिन अभी तक समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। ग्रामीणों ने पूर्व विधायक से संबंधित विभागों के माध्यम से जल्द राहत दिलाने की मांग की। इस अवसर पर पूर्व विधायक अजय महाजन ने कहा कि नूरपुर में पिछले नौ वर्षों से भाजपा के विधायक प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, लेकिन लोगों की मूलभूत समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में स्वीकृत करवाए गए कई कार्य भी अभी अधूरे पड़े हैं और लोग सड़क, बिजली तथा पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं । महाजन ने गांव मलाड़ी में बिजली की समस्या के समाधान...

चंबा में दर्दनाक सड़क हादसा, पिकअप खाई में गिरी; एक की मौत, तीन घायल

चित्र
  चंबा में दर्दनाक सड़क हादसा, पिकअप खाई में गिरी; एक की मौत, तीन घायल चंबा : जीतेन्द्र खन्ना /  जिला चंबा में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। एचपी-73ए-6265 नंबर की पिकअप सड़क से नीचे जा गिरी। हादसे के समय वाहन में चार लोग सवार बताए जा रहे हैं। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को दुर्घटनाग्रस्त वाहन से बाहर निकालकर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल चंबा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार किया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन के सड़क से नीचे गिरने के कारण यह हादसा हुआ। दुर्घटना में मृतक सहित घायलों का विवरण संबंधित दस्तावेज में दर्ज किया गया है। वहीं, हादसे की सूचना मिलने के बाद संबंधित प्रशासन और पुलिस ने मामले की आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है तथा दुर्घटना से जुड़े तथ्यों और साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है। फिलहाल हादसे में एक ...

जसूर में मेडिकल स्टोर पर चोरी, ताला तोड़कर दुकान में घुसे चोर

चित्र
  जसूर में मेडिकल स्टोर पर चोरी, ताला तोड़कर दुकान में घुसे चोर जसूर : राकेश शर्मा / जसूर। धमेटा रोड, जसूर स्थित नमन मेडिकल स्टोर में बीती रात चोरी की वारदात सामने आने से क्षेत्र के दुकानदारों में चिंता का माहौल है। अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और कैश काउंटर से नकदी सहित मोबाइल फोन चोरी कर लिया। वारदात के दौरान दुकान में रखे कंप्यूटर की एलसीडी को भी नुकसान पहुंचाया गया है। दुकान संचालक खेमपाल के अनुसार, अज्ञात चोरों ने पहले दुकान के मुख्य हिस्से में लगा ताला तोड़ा। इसके बाद साइड की ओर से लकड़ी का फट्टा तोड़कर दुकान के अंदर प्रवेश किया। दुकान में घुसने के बाद चोरों ने अलग-अलग काउंटरों को खंगाला और वहां रखे सामान की तलाश की। दुकान संचालक के मुताबिक, चोरों ने कैश काउंटर में रखी नकदी पर हाथ साफ किया। इसके अलावा दूसरे काउंटर पर रखा Redmi Note 10 Pro Max मोबाइल फोन भी चोरी कर लिया गया। चोरी के दौरान दुकान में रखे कंप्यूटर की एलसीडी को भी नुकसान पहुंचाया गया। दुकान के काउंटर के आसपास सामान बिखरा हुआ मिला, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि चोरो...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: