संदेश

नशे के खिलाफ रिवालसर कॉलेज में गूंजी शपथ, युवाओं ने लिया नशामुक्त समाज का संकल्प

चित्र
 नशे के खिलाफ रिवालसर कॉलेज में गूंजी शपथ, युवाओं ने लिया नशामुक्त समाज का संकल्प अजय सूर्या रिवालसर,। राजकीय महाविद्यालय रिवालसर में शनिवार को नशा मुक्ति एवं नशे के विरुद्ध जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से “नशा मुक्ति शपथ” कार्यक्रम आयोजित किया गया। महाविद्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार के समीप आयोजित कार्यक्रम में कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. ब्रज नंदन ने शिक्षक एवं गैर-शिक्षक कर्मचारियों तथा विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। इस दौरान बड़ी संख्या में विद्यार्थियों और महाविद्यालय स्टाफ ने नशे का सेवन न करने, परिवार एवं साथियों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने तथा स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. ब्रज नंदन ने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवार और सामाजिक जीवन पर गंभीर प्रभाव डालता है। उन्होंने युवाओं से स्वयं नशे से दूर रहने और समाज में नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयास और निरंतर जागरूकता बेहद जरूरी है। कार्यक्...

कांट्रेक्ट पर आने की अवधि 8 वर्ष करने की अधिसूचना जारी करने की मांग

चित्र
 कांट्रेक्ट पर आने की अवधि 8 वर्ष करने की अधिसूचना जारी करने की मांग अजय सूर्या हमीरपुर। जल रक्षक संघ हमीरपुर ने जल रक्षकों की कांट्रेक्ट पर आने की अवधि 8 वर्ष करने की अधिसूचना जल्द जारी करने की मांग को लेकर एडीसी हमीरपुर के माध्यम से मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री को मांग पत्र भेजा। संघ के सदस्यों ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा इस संबंध में निर्णय लिया जा चुका है तथा उपमुख्यमंत्री द्वारा भी चार बार घोषणा की जा चुकी है। इसके बावजूद अभी तक अधिसूचना जारी नहीं होने से जल रक्षकों में रोष और चिंता बनी हुई है। संघ का कहना है कि अधिसूचना जारी न होने से जल रक्षकों को अपने भविष्य को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जल रक्षक संघ हमीरपुर ने सरकार से आग्रह किया कि पूर्व में की गई घोषणा के अनुरूप कांट्रेक्ट पर आने की अवधि 8 वर्ष करने की अधिसूचना शीघ्र जारी की जाए, ताकि प्रदेशभर के जल रक्षकों को इसका लाभ मिल सके। इस अवसर पर जल रक्षक संघ हमीरपुर के अध्यक्ष राजेश कुमार सहित संघ के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

फतेहपुर में ‘संवाद’ कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक

चित्र
 फतेहपुर में ‘संवाद’ कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक Fatehpur Baljeet Thakur   नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिले के विद्यालयों के युवाओं, छात्र एवं छात्राओं को नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से कांगड़ा प्रशासन के फ्लैगशिप कार्यक्रम  ‘संवाद’ के तहत कामरेड रामचंद्र  रा.व.मा.पा. रेहन में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम. फतेहपुर रमण कुमार शर्मा ने की। इस अवसर पर तहसील कल्याण अधिकारी फतेहपुर अनूप सिंह, विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार, समस्त अध्यापक वर्ग तथा लगभग 225 छात्र-छात्राएं और उनके अभिभावक उपस्थित रहे। अपने संबोधन में एसडीएम  फतेहपुर रमण कुमार शर्मा ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने जीवन में शिक्षा, अनुशासन और अच्छे संस्कारों को अपनाएं तथा किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहें। उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी ही देश का भविष्य हैं और यदि युवा पीढ़ी नशे से दूर रहेगी तो...

हिंदू धर्म में ‘काला महीना’ : आस्था, परंपरा और आध्यात्मिक महत्व 

चित्र
  हिंदू धर्म में ‘काला महीना’ : आस्था, परंपरा और आध्यात्मिक महत्व                                                                                                                                                                                                                             हिंदू धर्म में वर्ष के प्रत्येक महीने का अपना धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है। इन्हीं में एक विशेष अवधि को आम बोलचाल में ‘काला महीना’ कहा जाता है। हालांक...

डॉ. यशवंत सिंह परमार विद्यार्थी ऋण योजना के तहत पात्र विद्यार्थियों को ऋण उपलब्ध करवाना करें सुनिश्चित - मनमोहन शर्मा

चित्र
  डॉ. यशवंत सिंह परमार विद्यार्थी ऋण योजना के तहत पात्र विद्यार्थियों को ऋण उपलब्ध करवाना करें सुनिश्चित - मनमोहन शर्मा ज़िला सलाहकार समीति की 183वीं त्रैमासिक एवं ज़िला स्तरीय समीक्षा तथा यूको आरसेटी की बैठक आयोजित उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि समय पर ऋण प्रदान कर लक्षित वर्गों की आर्थिकी को मज़बूत करने में बैंक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। मनमोहन शर्मा आज यहां ज़िला के अग्रणी बैंक यूको बैंक द्वारा आयोजित ज़िला सलाहकार समीति की 183वीं त्रैमासिक एवं ज़िला स्तरीय समीक्षा तथा यूको आरसेटी की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। मनमोहन शर्मा ने कहा कि व्यक्तिगत एवं सामाजिक स्तर पर आर्थिकी को सुदृढ़ करने में बैंक की भूमिका अहम हैं। उन्होंने बैंक प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि ज़िला के आमजन तक वित्तीय योजनाएं पंहुचाने के लिए सशक्त एवं प्रभावी प्रचार सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने कहा कि जन-धन खाते में आधार व मोबाइल सीडिंग निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण करना सुनिश्चित करें। मनमोहन शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग के छात्रों तक गुणात्मक शिक्षा पहुंचाने के लिए ड...

प्रदेश सरकार लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने की ओर अग्रसर - विक्रमादित्य सिंह लोक निर्माण मंत्री ने शिमला ग्रामीण के डुढालटी में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर की अध्यक्षता की

चित्र
  प्रदेश सरकार लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने की ओर अग्रसर - विक्रमादित्य सिंह लोक निर्माण मंत्री ने शिमला ग्रामीण के डुढालटी में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर की अध्यक्षता की लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज जिला शिमला के टूटू विकास खंड के पंचायत घर डुढालटी में लायंस क्लब शिमला व दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल शिमला के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और आयोजकों को इस नैतिक कार्य के लिए हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी शिमला डॉ. यशपाल रांटा व दिन दयाल उपाध्याय अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. लोकेंद्र शर्मा बतौर विशेष अतिथि उपस्थित रहे। लोक निर्माण मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया जा रहा है और प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों को आधुनिक उपकरण उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि चिकित्सा मशीनरी व उपकरणों पर 3 हजार करोड़ रुपए व्यय किए जा रहे हैं जिससे लोगों को आधुनिक स्वास्थ्य स...

लाहौल की 6048 मीटर ऊंची अज्ञात चोटी पर पहली बार फहरा तिरंगा शिखर से पैराग्लाइडिंग कर गिमनर सिंह ने रचा इतिहास

चित्र
  लाहौल की 6048 मीटर ऊंची अज्ञात चोटी पर पहली बार फहरा तिरंगा शिखर से पैराग्लाइडिंग कर गिमनर सिंह ने रचा इतिहास ग्रेटर हिमालय पर्वत श्रृंखला की जांस्कर पर्वतमाला में जिला लाहौल की 6048 मीटर ऊंची अज्ञात चोटी पर दस सदस्यीय पर्वतारोही दल ने सफलतापूर्वक चढ़ाई कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। अभियान के दौरान पर्वतारोहण अनुदेशक एवं पैराग्लाइडिंग पायलट गिमनर सिंह ने चोटी के शिखर से पैराग्लाइडिंग कर एक नया इतिहास रचा। 6048 मीटर की चोटी पर सफलतापूर्वक आरोहण करने के बाद उसके शिखर से पैराग्लाइडिंग करना गिमनर सिंह के अदम्य साहस, कौशल और साहसिक प्रतिभा को दर्शाता है। अभियान दल के अनुसार, इस प्रकार की अज्ञात चोटी के शिखर से पैराग्लाइडिंग का यह पहला प्रयास है और इससे गिमनर सिंह ने एक नया विश्व कीर्तिमान स्थापित किया है। दस सदस्यीय दल ने इस चोटी पर पहली बार तिरंगा फहराकर भी महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। यह पर्वतारोहण अभियान भारतीय पर्वतारोहण फाउंडेशन के प्रस्तावित अभियान के तहत आयोजित किया गया। गिमनर सिंह ने बताया कि पूरे अभियान को महज पांच दिनों में सफलतापूर्वक पूरा किया गया। अभियान का आयोजन 22...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: