नशे के खिलाफ रिवालसर कॉलेज में गूंजी शपथ, युवाओं ने लिया नशामुक्त समाज का संकल्प
नशे के खिलाफ रिवालसर कॉलेज में गूंजी शपथ, युवाओं ने लिया नशामुक्त समाज का संकल्प अजय सूर्या रिवालसर,। राजकीय महाविद्यालय रिवालसर में शनिवार को नशा मुक्ति एवं नशे के विरुद्ध जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से “नशा मुक्ति शपथ” कार्यक्रम आयोजित किया गया। महाविद्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार के समीप आयोजित कार्यक्रम में कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. ब्रज नंदन ने शिक्षक एवं गैर-शिक्षक कर्मचारियों तथा विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। इस दौरान बड़ी संख्या में विद्यार्थियों और महाविद्यालय स्टाफ ने नशे का सेवन न करने, परिवार एवं साथियों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने तथा स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. ब्रज नंदन ने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवार और सामाजिक जीवन पर गंभीर प्रभाव डालता है। उन्होंने युवाओं से स्वयं नशे से दूर रहने और समाज में नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयास और निरंतर जागरूकता बेहद जरूरी है। कार्यक्...