प्रधानमंत्री स्कूल्ज फॉर राइजिंग इंडिया योजना के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में 180 स्कूलों को चुना गया है : केन्द्रीय शिक्षा मंत्री जयंत चौधरी

प्रधानमंत्री स्कूल्ज फॉर राइजिंग इंडिया (पीएम श्री) योजना के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में 180 स्कूलों को चुना गया है। यह जानकारी केन्द्रीय शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने राज्य सभा सांसद इन्दु बाला गोस्वामी को संसद में दी।




उन्होंने बताया की इन स्कूलों में अति आधुनिक स्टेट ऑफ़ आर्ट सुविधाएँ विकसित की जाएँगी ताकि यह स्कूल राज्य के बाकि शिक्षण संस्थानों के लिए एक मॉडल के रूप में कार्य कर सकें।

उन्होंने बताया की इनमे से 56 प्राइमरी स्कूल, 5 सेकेंडरी स्कूल और 119 सीनियर सेकेंडरी स्कूल हैं। जिनका चयन केन्द्रीय सरकार /राज्य सरकार और सरकारी संसथानो द्वारा चलाये गए स्कूलों में से किया गया हैं।

उन्होंने बताया की इन स्कूलों के स्थापना के लिए कैबिनेट ने सात सितम्बर 2022 को मंजूरी प्रदान की है। नेशनल एजुकेशन पालिसी 2022 के अन्तर्गत चलाये जाने बाले इन स्कूलों में ढांचागत सुविधाएँ विकसित की जाएँगी। उन्होंने बताया की देश भर में ऐसे 14500 पी एम श्री स्कूल खोले जायेंगे।

केन्द्रीय सड़क परिवहन और हाइवेज मन्त्री नितिन गडकरी ने राज्य सभा सांसद इन्दु बाला गोस्वामी को संसद में बताया की सिरमौर जिला के काला अम्ब ---पौंटा साहिब को चार लेन में बदलने के लिए डी पी आर तैयार की जा रही हैं। उन्होंने बताया की इस सड़क को फोर लेन में अपग्रेड करने के बारे में निर्णय फिजिबिलिटी, संसाधनों की उपलब्ध्ता, निर्माण लागत, सड़क की लम्बाई आदि बिभिन्न घटकों के आधार पर की जाएगी।





टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।

लॉकअप में हत्या मामले में आठ पुलिस अफसरों और कर्मचारियों को उम्रकैद की सजा

चंबा। जिला चंबा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 4.5 क्विंटल गुणवत्ता हीन मिठाई को नष्ट करवाया।

आधुनिक पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग कम्पीटिशन करवाया गया

जगदेव ठाकुर के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की बैठक आयोजित

मातृ-शिशु अस्पताल शुरू न हुआ तो अनिश्चितकालीन अनशन की चेतावनी

मनाली के शूरू में निजी काटेज में लगी आग, छह कमरे जलकर राख, लाखों के नुकसान है

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भरमाड़ के वार्ड नंबर-4 में गत रात्रि गौशाला से करीब चार माह का बकरी का बच्चा (बकरा) चोरी