शराब तस्करी मे लिप्त बिहार पुलिस का सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार

शराब तस्करी मे लिप्त बिहार पुलिस का सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार 

चेकिंग के दौरान बलिया पुलिस ने एसआई को शहर कोतवाली क्षेत्र के जमुआ बंधे से गिरफ्तार किया. पुलिस टीम ने 121 लीटर अवैध शराब बरामद की. जांच में सामने आया कि गिरफ्तार एसआई रवि किशन पाराशर बिहार पुलिस में सारण जिले के थाना जलालपुर में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात है। बलिया एएसपी कृपा शंकर ने बताया, 'कोतवाली पुलिस के द्वारा अवैध शराब बरामद की गई है. शराब रवि किशन पाराशर नामक व्यक्ति से बरामद की गई है जो बिहार पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत है. इस संबंध में सुसंगत धाराओं में केस दर्ज करने के साथ ही कानूनी कार्रवाई की जा रही है।  

शहर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी एक व्यक्ति कार से अवैध शराब लेकर आ रहा है. पुलिस ने जमुना बांध के चाभी घाट के पास चेकिंग लगाई. इस दौरान एक कार आती नजर आई. पुलिस ने जब कार को रुकने का इशारा तो वह एसआई पुलिस पर रौब झाड़ने लगा यूपी पुलिस ने उसे कार की तलाशी देने के लिए कहा. तलाशी के दौरान कार से कई ब्रांड की 121 लीटर शराब बरामद हुई. एसआई ने बताया कि वह शराब अपनी शादी में इस्तेमाल के लिए लेकर जा रहा था. कार में उसकी मंगेतर भी मौजूद थी। 


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली पुलिस ने भटके हुए हालात में मिली महिला को सुरक्षित परिजनों को सौंपा

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

फतेहपुर: ऑर्डनरी कैप्टन रवि दत्त का सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, क्षेत्र में शोक की लहर

गुरु पद्म संभव हॉली प्लेस की अब 27 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

जसूर में दिवाली पर अस्थायी दुकानों से 300 रुपये वसूली का मामला गरमाया, स्थानीय व्यापारियों में रोष

रामानंद गोपाल रोटरी चिल्ड्रन होम सलियाणा में बाल दिवस एवं 31वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

प्रदेश के 12 स्टोन क्रशरों की कटेगी बिजली सप्लाई, कांगड़ा के 10 क्रशर कार्रवाई के दायरे में

ये कागज कलम ये गजल आख़िरी हैं, मैं फिर ना मिलूँगा कहीं ढूंढ लेना, तेरे दर्द का ये असर आख़िरी हैं...!!

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

ढसोली के कन्याट ट्यूबवेल पर चोरों का धावा, ताला तोड़कर मोटर खोलने का प्रयास; तारें तोड़ीं