श्रद्धांजलि: श्री मदनलाल सेखड़ी के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया।

श्रद्धांजलि: श्री मदनलाल सेखड़ी के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया।


शाहपुर : जनक पटियाल         डी एवी मनेई के प्रांगण में मंगलवार 24 दिसंबर, 2024 को डीएवी कार्यकारिणी समिति नई दिल्ली के उपाध्यक्ष श्री मदन लाल सेखड़ी की स्मृति में शोक सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य श्री दिनेश कौशल जी शिक्षक और गैर शिक्षकऔर स्कूल के समस्त बच्चों द्वारा उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। स्कूल के प्रधानाचार्य जी ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को लेकर अपने अनुभव सांझा किए।श्री सेखड़ी जी एक विशेष प्रतिभा के व्यक्ति थे। वह आर्य समाज के एक कर्मठ सिपाही थे। श्री सेखड़ी जी कर्मशील, सदाचारी व्यक्तित्व से परिपूर्ण थे। वह नियम के पक्के थे। डीएवी मनेई के निर्माण में उनके अथक प्रयास रहे, जिनको हमेशा याद किया जाएगा। उनकी स्मृतियों की झलक कण-कण में विद्यमान है। सभा में उपस्थित सभी ने श्री सेखड़ी जी को श्रद्धासुमन अर्पित करके भावभीनी श्रद्धांजलि दी। अंत में डीएवी मनेई के प्रधानाचार्य दिनेश कौशल ने चेयरपर्सन पी०साॉफ्त, ए०आर०ओ० श्री बिक्रम सिंह जी और मैनेजर डॉक्टर रश्मि जमवाल जी व अपनी तरफ से उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। डीएवी के उत्थान में उनके द्वारा किए गए कार्य व संघर्ष सदा अविस्मरणीय रहेंगे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।

लॉकअप में हत्या मामले में आठ पुलिस अफसरों और कर्मचारियों को उम्रकैद की सजा

चंबा। जिला चंबा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 4.5 क्विंटल गुणवत्ता हीन मिठाई को नष्ट करवाया।

आधुनिक पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग कम्पीटिशन करवाया गया

जगदेव ठाकुर के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की बैठक आयोजित

मातृ-शिशु अस्पताल शुरू न हुआ तो अनिश्चितकालीन अनशन की चेतावनी

मनाली के शूरू में निजी काटेज में लगी आग, छह कमरे जलकर राख, लाखों के नुकसान है

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भरमाड़ के वार्ड नंबर-4 में गत रात्रि गौशाला से करीब चार माह का बकरी का बच्चा (बकरा) चोरी