पूर्व मंत्री जी.एस बाली की याद में एचआरटीसी कार्यशाला में बना मंदिर

 पूर्व मंत्री जी.एस बाली की याद में एचआरटीसी कार्यशाला में बना मंदिर

मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में सम्मिलित हुए आर.एस बाली

बोले... निगम के कर्मचारियों का पूर्व मंत्री के प्रति अटूट प्रेम देता है प्रेरणा


 नगरोटा। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों का विकास पुरुष स्वर्गीय जी.एस बाली के प्रति अटूट प्रेम मुझे हमेशा प्रेरणा देता है और मेरे लिए मार्गदर्शक का काम करता है। यह शब्द पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आर.एस बाली ने हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की नगरोटा कार्यशाला में नवनिर्मित मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में पहुँचने पर कहे। उनके साथ उपाध्यक्ष हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम अजय वर्मा भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। पूर्व परिवहन मंत्री स्वर्गीय जीएस बाली और उनकी धर्मपत्नी स्वर्गीय किरण बाली की याद में एचआरटीसी के कर्मचारियों द्वारा यह मंदिर बनवाया गया है। पुजारियों ने आर.एस .बाली, उपाध्यक्ष अजय वर्मा, समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों से पूजा अर्चना करवाकर मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को संपन्न करवाया।

आरएस बाली ने मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए 1 लाख रुपये दिए। उन्होंने कहा कि आज कार्यशाला में मंदिर का निर्माण होने से यहां कार्य करने वाले सभी अधिकारियों कर्मचारियों को सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी जिससे उनकी कार्य क्षमता में भी वृद्धि होगी। उन्होंने नगरोटा बस स्टैंड में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की भव्य मूर्ति निर्माण के लिए 5 लाख रुपये देने की घोषणा की। इस भव्य मूर्ति के निर्माण के लिए उन्होंने पूर्व में भी 10 लाख रुपये स्वीकृत किए थे। नगरोटा बस स्टैंड में अब 15 लाख रुपए की लागत इसका निर्माण होगा।

हटवास में 16 लाख रुपये की राशि से होगा भवन का निर्माण

इसके बाद आर.एस बाली ने हटवास में नए भवन के निर्माण का शिलान्यास किया। 16 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस भवन को गांव के युवाओं और बच्चों के लिए सार्वजनिक पुस्तकालय के रूप में उपयोग में लाया जाएगा। आर.एस बाली ने ओबीसी भवन नगरोटा में कार्यकर्ताओं की बैठक में शिरकत करते हुए सभी कार्यकर्ताओं से विकास कार्यों को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ उचित हकदार को मिले इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता सजगता से कार्य करे। गांव में ऐसे लोगों का चयन करके बताये जिसे सरकार की योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कार्यकर्ता और अधिकारी यदि पूरी सजगता से काम करेंगे तो निश्चित हम सरकारी योजना का लाभ गरीब तक पहुंचाने में सफल होंगे।

यह रहे उपस्थित

इस दौरान उपाध्यक्ष परिवहन अजय वर्मा, मंडलीय प्रबंधक पंकज चड्ढा, उप मंडलीय प्रबंधक राजेन्द्र पठानिया, बीडीओ लतिका, इंटक महासचिव संजीव ठाकुर, प्रधान इंटक संजीव सोनी, महासचिव रविंद्र कुमार, चीफ इंस्पेक्टर तिलक, संजीव ठाकुर, अजय कुमार, मोनू, बलदेव सहिज एचआरटीसी के कर्मचारी, प्रधान हटवास निर्मला देवी, उप प्रधान अनमोल, मानसिंह, प्रताप रियाड अरुण कटोच, रोशन लाल, निर्मल पाराशर, सोनिया, कुंता देवी, हरि सिंह, कमलेश, लेखराज, अजय सिपहिया, मुल्तान सिंह, गगन और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग