ससुर ने बहू पर बनाया अवैध सम्बन्ध का दबाव, बहू ने अवैध सम्बन्ध बनाने दौरान की हत्या

ससुर ने बहू पर बनाया अवैध सम्बन्ध का दबाव, बहू ने अवैध सम्बन्ध बनाने दौरान की हत्या 

ससुर आरोपित बहू के साथ अवैध संबंध के लिए दबाव बना रहा था. यही हत्या की मुख्य वजह बना. तंग आकर गुड़िया ने अपने ससुर की हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक की बड़ी बहू गुड़िया देवी पति कुंज बिहारी बिंद को ही हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे भभुआ जेल भेज दिया गया।  

बिहार के कैमूर जिला के मुखराव गांव के बधार में 50 वर्षीय रामाशीष बिंद की हत्या के मामले में थानाध्यक्ष रूबी कुमारी ने बताया कि घटनास्थल से बरामद रामाशीष बिंद के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल निकलवाई गई. जांच में पता चला कि सुबह पांच बजे के करीब कॉल किया गया था. यही कॉल खुलासे की मजबूत कड़ी बना.पुलिस को पूछताछ के दौरान गुड़िया ने बताया कि उसका एक अन्य लड़के के साथ अफेयर था. इसकी भनक ससुर को हो हुई तो वह भी अवैध संबंध बनाने की मांग करने लगा. बहू ने इसका विरोध किया लेकिन ससुर मान ही नहीं रहा था. गुड़िया ने अपनी सास और ननद को भी इस बारे में जानकारी दी लेकिन सब उसे ही गलत ठहराने लगे. गुड़िया का पति बाहर रहता था.

होली में गुड़िया अपने मायके आ गई लेकिन उसका ससुर फोन कर उस पर मिलने का दबाव बनाता रहा. आखिरकार गुड़िया ने उसे मारने का प्लान बनाया. प्लान के मुताबिक, मंगलवार को तीन बजे अपने मायके से मुखराव के लिए निकली. शाम सात बजे ससुर बक्सर जिले के खीरी गांव उसे लेने गया. ससुर उसे नदी के किनारे चने के खेत में ले गया. इस दौरान उसने गुड़िया के साथ संबंध बनाए. गुड़िया ने मौका पाते ही ससुर की हत्या कर दी. फिर वहां से मायके आ गई. कपड़े बदल कर दोपहर को ससुराल मुखराव पहुंची और ससुर की मौत का मातम मनाने लगी. हालांकि पुलिस को हत्याकांड में अन्य लोगों के शामिल होने की आशंका है. पुलिस अभी भी इस मामले के जांच में जुटी है.

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज से मिला एक प्रतिनिधि मंडल नगरोटा सुरिया में

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में