संदेश

डिवाइडर से कार टकराने के कारण भारत के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत को आई चोटें,फैंस के साथ साथ पूर्व गर्लफ्रेंड उर्वशी रौतेला ने भी मांगी सलामती की दुआ

चित्र
शुक्रवार को दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर सड़क के डिवाइडर से बीएमडब्ल्यू कार टकराने से भारत के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत को आई चोटें  बीसीसीआई सचिव जय शाह ने पंत के एक्सीडेंट पर अपडेट जारी करते हुए कहा, 'भारत के विकेटकीपर ऋषभ पंत शुक्रवार सुबह उत्तराखंड के रुड़की के पास एक कार दुर्घटना का शिकार हो गए। उन्हें सक्षम अस्पताल मल्टीस्पेशियलिटी और ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था, जहां उन्हें चोट लगने के कारण इलाज किया गया था। उन्होंने कहा, ऋषभ के माथे पर दो कट लगे हैं, उनके दाहिने घुटने का लिगामेंट फट गया है और उनकी दाहिनी कलाई, टखने, पैर के अंगूठे में भी चोट लगी है और उनकी पीठ पर घर्षण की चोट लगी है। ऋषभ की हालत स्थिर बनी हुई है और उन्हें अब मैक्स अस्पताल देहरादून में स्थानांतरित कर दिया गया है, जहां उनकी चोटों की सीमा का पता लगाने और उनके आगे के उपचार के लिए एमआरआई स्कैन किया जाएगा। हेल्थ अपडेट में आगे कहा गया कि बीसीसीआई ऋषभ के परिवार से लगातार संपर्क में है जबकि मेडिकल टीम ऋषभ का इलाज कर रहे डॉक्टरों से लगातार संपर्क में है। बोर्ड यह देखेगा कि ऋषभ को सर्वोत्तम संभव चिकित्सा देख...

मेरी मां ने हमेशा मुझे अपने सिद्धांत पर डटे रहने, गरीब के लिए काम करते रहने के लिए प्रेरित किया : पी एम मोदी

चित्र
मेरी मां ने हमेशा मुझे अपने सिद्धांत पर डटे रहने, गरीब के लिए काम करते रहने के लिए प्रेरित किया : पी एम मोदी  PM मोदी की मां का जीवन काफी संघर्ष भरा रहा है, लेकिन वह जिंदगी के हर कदम पर अनुशासित रही हैं। इस बारे में खुद PM मोदी कई बार बता चुके हैं। आज पीएम मोदी ने अपनी मां के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा, 'शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम।।। मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है।' आपको बता दें कि पीएम मोदी को अपनी मां से खास लगाव था। पीएम मोदी ने अपनी मां के 100वें जन्मदिन पर एक ब्लॉग लिखा था, जिसमें अपनी मां के बलिदानों और जीवन के कई पहलुओं का जिक्र किया था। इस दौरान पीएम मोदी ने अपने ब्लॉग में जानकारी देते हुए कहा था कि उनकी मां हीरा बा का जन्म गुजरात के मेहसाणा के विसनगर के पालनपुर में हुआ था, जो वडनगर के काफी करीब है। छोटी सी उम्र में, उन्होंने अपनी मां को स्पेनिश फ्लू महामारी में खो दिया। हीरा बा को अपनी मां का चेहरा या उनकी गोद का आराम भी...

18 महीने तक लगातार ढोंगी महंत ने 17 वर्षीय किशोरी के साथ किया दुष्कर्म

चित्र
18 महीने तक लगातार ढोंगी महंत ने 17 वर्षीय किशोरी के साथ किया दुष्कर्म आरोपी महंत 4 राज्यों में 5 आश्रम चलाता था, जिस पर 17 साल की एक लड़की से 18 महीने तक रेप करने का आरोप है. बताया जा रहा है कि राजधानी जयपुर से करीब 250 किलोमीटर दूर भीलवाड़ा से महंत सरजूदास को गिरफ्तार किया गया है। जिला अतिरिक्त अधीक्षक गोवर्धन लाल ने बताया कि आरोपी को भीलवाड़ा आश्रम से गिरफ्तारी के दौरान कुछ संदिग्ध चीज खाली थी, जिसके कारण वो बेहोश हो गया था, फिर उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां पर उसकी इलाज हुई. सरजूदास को गुरुवार को जज के सामने पेश किया जाएगा, जिसके बाद उसको न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा। साथ ही गोवर्धन लाल ने कहा कि महंत के खिलाफ हाल ही में एक 17 साल की लड़की ने शिकायत भी दर्ज कराई है। उसका आरोप है कि महंत ने डेढ़ साल तक कई बार उसके साथ रेप किया है। साथ ही इस दौरान उसकी मां पर तेजाब से हमला भी हो चुका है। मां को शक है की इसके पीछे महंत का हाथ है। पुलिस ने सबसे पहले पीड़िता द्वारा लगाए गए आरोपों की प्रारंभिक जांच की है, इसी दौरान वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि सरजूदास महाराष्ट्रा,...

भीड़ नियंत्रण पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न

चित्र
  भीड़ नियंत्रण पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न ऊना : राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान, दिल्ली तथा जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, ऊना के संयुक्त तत्वाधान में चिंतपूर्णी में आयोजित तीन दिवसीय प्र्र्र्र्र्रशिक्षण शिविर का वीरवार को समापन हो गया। समापन शिविर में उपायुक्त राघव शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।  इस शिविर में चिंतपूर्णी मंदिर प्रशासन, पुलिस विभाग, गृह रक्षक 12वीं बटालियन के अधिकारी व कर्मचारी तथा  चिंतपूर्णी और डेरा बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी के स्थानीय स्वयंसेवकों को भीड़ नियंत्रण के प्रबन्धन बारे प्रशिक्षित किया गया।  उपायुक्त ने शिविर में भाग ले रहे प्रतिभागियों से भीड़ नियंत्रण और प्रबन्धन के सम्बन्ध में विस्तारपूर्वक चर्चा की। तीन दिवसीय कार्यशाला में 58 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। ज़िला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण ऊना के ट्रेनिंग एण्ड कैपेसिटी बिल्डिंग कॉआर्डिनेटर सुमन चहल ने किया। 

Jilla kangra 2 जनवरी तक रात एक बजे तक खुल सकते हैं होटल-रेस्तरां

चित्र
  जिले में 2 जनवरी तक रात एक बजे तक खुल सकते हैं होटल-रेस्तरां धर्मशाला, 29 दिसम्बर। जिला कांगड़ा में 2 जनवरी 2023 तक होटल-रेस्तरां रात एक बजे तक खुल सकते हैं। इसको लेकर आज जिलाधीश कांगड़ा डाॅ. निपुण जिंदल ने निर्देश जारी कर दिए हैं। बता दें, जिले में 31 दिसम्बर और आगामी नववर्ष 2023 मनाने के लिए भारी संख्या में पर्यटकों की आने की संभावना है। जिला कांगड़ा में आने वाले सैलानियों की सुविधा के लिए जिलाधीश कांगड़ा द्वारा यह निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा नववर्ष 2023 एवं शीतकालीन छुट्टियों के दौरान जिला कांगड़ा में पर्यटकों की संख्या में बहुत अधिक वृद्धि होने की संभावना रहती है। अतः इस दौरान यदि होटल-रेस्तरां के मालिक चाहे ंतो वह अपने परिसरों को आज से 2 जनवरी 2023 तक रात एक बजे तक खोल सकते हैं। कोविड नियमों का करना होगा पालन उन्होंने कहा कि इस दौरान होटल-रेस्तरां के मालिक अपने परिसरों में कोरोना से बचाव के लिए उपयुक्त नियमों और व्यवहार का पालन भी सुनिश्चित करें।

PM नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन का 100 वर्ष की आयु में हुआ निधन,दे गए 100वें जिन्मदिवस पर सुन्दर सींख

चित्र
PM नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन का 100 वर्ष की आयु में हुआ निधन   सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए पीएम मोदी ने एक किस्सा सुनाया, जब 100वें जन्मदिन पर मां हीराबेन ने पीएम को सीख दी थी। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, "मैं जब उनसे 100वें जन्मदिन पर मिला तो उन्होंने एक बात कही थी, जो हमेशा याद रहती है कि કામ કરો બુદ્ધિથી, જીવન જીવો શુદ્ધિથી यानि काम करो बुद्धि से और जीवन जियो शुद्धि से।" प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपनी मां से खास लगाव था। वो अक्सर किसी न किसी मौके पर मां से मिलने से अहमदाबाद पहुंच जाया करते थे। कभी मां के हाथ से रोटी खाते तो कभी मां को अपनी हाथ से खाना खिलाते। 30 दिसंबर को उनकी मां हीराबेन दुनिया को अलविदा कह गई। उनके निधन की सूचना पीएम मोदी ने खुद ट्वीट करके दी।अहमदाबाद के यूएन अस्पताल में उन्नहोनें अंतिम सांस ली

सड़क किनारे लगी साढ़े चार किलोमीटर लंबी रेलिंग को चुरा चुराकर हुए रफूचक्कर

चित्र
सड़क किनारे लगी साढ़े चार किलोमीटर लंबी  रेलिंग को चुरा चुराकर हुए रफूचक्कर  यह हैरान कर देने वाला चोरी का मामला पंजाब से निकलकर सामने आया है यहां पर भारी धुंध का फायदा उठाते हुए चोरों ने आदमपुर से सिविल एयरपोर्ट तक बनाई जा रही साढ़े चार किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क के किनारे लगी रेलिंग पर ही हाथ साफ कर दिया।  चोरी 26 व 27 दिसंबर की मध्य रात्रि को हुई लेकिन इसकी जानकारी पीडब्ल्यूडी व पुलिस को नहीं लगी। पीडब्ल्यूडी भवन एवं मार्ग शाखा के कार्यकारी इंजीनियर बीएस तुली ने बताया कि तीन किलोमीटर की लंबाई में लगाया जा चुका है। बाकी का काम जारी है। चोर जमीन में लगाए पिल्लर तो नहीं उखाड़ सके, लेकिन लंबाई में लगाई गई रेलिंग उखाड़कर ले गए। इस बारे में आदमपुर के डीएसपी को सूचित कर दिया गया है। इस तरह की रेलिंग काफी भारी होती है। इसे एक व्यक्ति नहीं ले जा सकता। 300 मीटर रेलिंग के एकदम से गायब होने से संभावना व्यक्त की जा रही है कि चोर अपने साथ कोई वाहन लाए होंगे। उसी में इसे काटकर रखा गया होगा। यह घटना एक रात की नहीं लगती। अनुमान लगाया जा रहा है कि चोरों को यह काम करने में काफी दिन का ...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: