संदेश

फाजलिका में नाव नहीं मिलने से गर्भ में बच्चे की मौत, प्रशासन ने 50 हजार रुपये मुआवजा देने का किया ऐलान

चित्र
  फाजलिका में नाव नहीं मिलने से गर्भ में बच्चे की मौत, प्रशासन ने 50 हजार रुपये मुआवजा देने का किया ऐलान पंजाब में जहां लगातार बाढ़ का कहर जारी है, वहीं इस बाढ़ के कारण काफी लोगों की जिंदगी भी प्रभावित हो रही है. ताजा मामला फाजिल्का के अतुवाल गांव का है, जो एक तरफ सीमा से घिरा हुआ है और दूसरी तरफ नदी के पानी से घिरा हुआ है, लेकिन इन हालातों ने एक मासूम की जान ले ली. यहां सही समय पर नाव नहीं मिलने के कारण एक बच्चे की गर्भ में ही मौत हो जाती है, जिसे जी मीडिया ने प्राथमिकता के आधार पर दिखाया, जिसके बाद फाजलिका प्रशासन हरकत में आया और घर तक पहुंचकर पीड़ित परिवार का हाल जाना वहीं, मीडिया से बातचीत करते हुए पीड़ित परिवार ने कहा कि उनके घर में एक नवजात शिशु का जन्म होना था, लेकिन जब तक वे अस्पताल पहुंचते उनके गांव अतुवाल से गुजरने वाली नदी के कारण उनके गांव और शहर के बीच का संपर्क ही टूट गया. जब वे उस नदी पर पहुंचे तो देखा कि नाव दूसरे छोर पर थी और उस पार से नाव ले जाने वाला कोई नहीं था, जिसके कारण महिला को अस्पताल में भर्ती कराने में देरी हो गई और बच्चा गर्भ में ही मर गया. पीड़ित ...

साइबर क्राइम क्या है, शिकायत कैसे करें?

चित्र
  साइबर क्राइम क्या है, शिकायत कैसे करें? साइबर क्राइम की खबरें अखबारों और टीवी चैनलों में आय दिन आती रहती हैं। कभी किसी के बैंक खाते से पैसे निकाल लिए जाते हैं। तो कभी किसी के साथ हैकिंग कर ली जाती है। जिससे उसका ऑनलाइन सारा डाटा किसी और के हाथ लग जाता है। इसके पीछे एक महत्‍वपूर्ण वजह ये है कि हम लोग आज भी साइबर क्राइम क्या है? इस बात से जागरूक नहीं हैं। जिसका फायदा साइबर ठग उठा कर हमें नुकसान पहुंचा देते हैं। ऐसे में यदि आप चाहते हैं कि आपके साथ कभी भी साइबर ठगी ना हो और आप हमेशा साइबर क्राइम को लेकर पूरी तरह से जागरूक रहें तो आप हमारे इस लेख को अंत तक पढि़ए। अपने इस लेख में हम आपको बताएंगे कि cyber crime kya hai. साथ ही साइबर क्राइम से आप किस तरह से बच सकते हैं। अंत में यदि आपके साथ किसी तरह का साइबर क्राइम हो जाता है तो आप उसकी श्किायत कहां कर सकते हैं। जिससे आपके नुकसान की भरपाई हो सके। चलिए अब ये जानते है कि आखिर साइबर क्राइम क्या है? साइबर क्राइम क्‍या होता है? सबसे पहले आइए आपको बताते हैं कि साइबर क्राइम क्या है। बहुत से लोगों का मानना होता है कि साइबर क्राइम के अंतर्गत ...

फूड डिलीवरी बॉय पर झोंका फायर, तीन पर मुकदमा

चित्र
  फूड डिलीवरी बॉय पर झोंका फायर, तीन पर मुकदमा रेस्टोरेंट से खाना लेकर निकल रहे फूड डिलीवर बॉय पर तीन युवकों ने हमला कर दिया। इस दौरान ने एक ने तैस में आकर युवक पर फायर झोंक दिया। गनीमत रही कि फायर हवा में हुआ जिससे उसकी जान बच गई। पीड़ित की शिकायत पर तीन युवकों के खिलाफ पुलिस ने जानलेवा हमले के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश में बागपत में दबिश दी जा रही है। घटना बृहस्पतिवार रात नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में हुई। एसओ लोकेंद्र बहुगुणा ने बताया, प्रयास कुमार निवासी छपरौली, बागपत यहां एक कंपनी में फूड डिलीवरी बॉय है। वह रात के वक्त एक रेस्टोरेंट से खाना लेने गया था। जैसे ही बाहर निकला, उसे सड़क पर तीन युवकों ने घेर लिया और गालीगलौज शुरू कर दी। विवाद इतना बढ़ा कि तीनों ने उस पर हमला कर दिया। आसपास के लोगों ने बीचबचाव किया तो तीनों भागने लगे। इस बीच एक ने अपनी जेब से तमंचा निकालकर फायर कर दिया। इसके बाद तीनों वहां से फव्वारा चौक की ओर भाग गए। प्रयास के अनुसार वह पहले से उन्हें जानता था। इस आधार पर कुणाल, अक्षय निवासी इदरीशपुर और रवि निवासी बावली, बागपत के खिलाफ...

पिघल रहा है ग्लेशियर, उगल रहा है लाश.मिला 37 साल पहले लापता युवक का शव

चित्र
  पिघल रहा है ग्लेशियर, उगल रहा है लाश.मिला 37 साल पहले लापता युवक का शव परिवर्तन के कारण सिकुड़ रहे ग्लेशियरों के पिघलने से लापता पर्वतारोहियों के अवशेष सामने आ रहे हैं. जर्मन पर्वतारोही के शरीर की खोज जुलाई 2023 की शुरुआत में जर्मेट के ऊपर थ्यूडल ग्लेशियर के पास से गुजर रहे पर्वतारोहियों ने की थी, जिन्होंने सबसे पहले जूते देखे, फिर जूते के नीचे बर्फ से चिपके हुए एक क्रैम्पन डिवाइस को देखा. ऐसे जूतों के निचले हिस्से से जुड़ा होता है चढ़ाई में मार्गदर्शन करता है. डीएनए विश्लेषण से पता चला कि यह शव एक जर्मन पर्वतारोही का है, जो 37 साल पहले लापता हो गया था, जिसके लिए उस समय बड़े पैमाने पर खोज और बचाव अभियान चलाया गया था. पुलिस ने जर्मन पर्वतारोही का नाम न बताते हुए सिर्फ इतना कहा कि लापता होने के समय पर्वतारोही की उम्र 38 साल थी. /p> आल्प्स के सभी ग्लेशियरों की तरह थ्यूडुल ग्लेशियर कई वर्षों से पिघल रहा है, जिससे इसकी मात्रा कम हो गई है. यह ग्लेशियर जर्मेट स्काई क्षेत्र का हिस्सा है, जो यूरोप का सबसे ऊंचा स्थान है. ग्लोबल वार्मिंग से अल्पाइन ग्लेशियर सबसे अधिक प्रभावित होते ...

आइए जानें पंचरुखी क्षेत्र के अंतर्गत कहां-कहां रहेगी विद्युत आपूर्ति बाधित

चित्र
आइए जानें पंचरुखी क्षेत्र के अंतर्गत कहां-कहां रहेगी विद्युत आपूर्ति बाधित (पालमपुर : केवल कृष्ण शर्मा) समस्त उपभोक्ताओं जोकि पंचरूखी विद्युत उपमण्डल के अर्न्तगत आते हैं, उनको सूचित किया जाता है दिनांक 31.07.2023 को 33/11 के. वी. सब स्टेषन पट्टी व 33/11 के, वी, सब स्टेषन बैजनाथ के अर्न्तगत आने वाले 11 के. वी फीडरों का मुरमत कार्य व कटिंग (छांग छन्गाई) करने हेतु विद्युत सप्लाई बाधित रहेगी। जिस कारण 11 के. वी. बनूरी स्पर (पंचरुखी फीडर) के अंतर्गत आने वाले गांव भरवाना, मोलिचक, सलियाणा, इंडोल पट, बनुरी व इसके आसपास के इलाकों की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।11 के. वी. अल्हीलाल फीडर के अंतर्गत आने वाले गांव कंडवारी, बनुरी व इसके आसपास के इलाकों की विद्युत सप्लाई सुबह 9 बजे से लेकर शाम कार्य समाप्ति तक बाधित रहेगी। अगर दिनांक 31/07/2023 को मौसम साफ़ न रहा तो कार्य अगले दिन के 01/08/2023 को किया जायेगा। समस्त उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की जाती है

नौकरियां ही नौकरियां.; इन सरकारी विभागों में निकली बंपर वेकेंसीज, जल्द करें वरना चूक जाएंगे

चित्र
  नौकरियां ही नौकरियां.; इन सरकारी विभागों में निकली बंपर वेकेंसीज, जल्द करें वरना चूक जाएंगे नौकरियां ही नौकरियां… ये बात हम नहीं बल्कि केंद्र और राज्य सरकार के कई विभागों में खाली पदों के लिए जारी हुए नोटिफिकेशन कह रहे हैं। अगर आप अपने लिए एक स्थायी और अच्छी पगार वाली नौकरी चाहते हैं तो ये सप्ताह सिर्फ आपके लिए है। इसे किसी भी हाल में न गवाएं। एक अंग्रेजी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस सप्ताह नौकरी के मौके डीआरडीओ, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक से लेकर भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण तक में हैं। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक, 132 रिक्तियों इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) ने संचार मंत्रालय के डाक विभाग के तहत संचालित अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) के आधार पर कार्यकारी पदों के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन प्रक्रिया 26 जुलाई को शुरू हो चुकी है इसमें 132 पद उपलब्ध हैं। इच्छुक उम्मीदवार 16 अगस्त तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन टेस्ट, ग्रुप डिस्कशन या इंटरव्यू आदि शामिल हैं। चयनित उम्मीदवारों को 30,000 रुपये का मासिक वेतन मिलेगा। रिपोर्ट में कहा ...

प्लेन का इंजन हुआ खराब तो पायलट ने दिखाई सूझबूझ, समुद्र में उतारा विमान

चित्र
प्लेन का इंजन हुआ खराब तो पायलट ने दिखाई सूझबूझ, समुद्र में उतारा विमान https://youtu.be/ 4tIFbjwzao0https://youtu.be/4tIFbjwzao0 फ्रांस (France) में एक पर्यटक विमान के इंजन में बीच आसमान खराबी आ गई तो पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए उसे फ़्रीजस के पास समुद्र में ही उतार दिया. इससे सबकी जान बच गई. समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार, सेसना 177 विमान को फ्रीजस के पास समुद्र में उतारा गया .  कुछ दिन समुद्र तट पर पहले से ही काफी भीड़ थी और ऐसे में वहां विमान को उतारना जोखिम भरा था. ऐसे में समुद्र तट से कुछ अंदर जाकर ही विमान को उतार दिया गया. इधर, आपातकालीन सेवाएं और फायर ब्रिगेड ने इमरजेंसी लैंडिंग के तुरंत बाद पायलट और अन्‍य यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला. फायर ब्रिगेड के प्रवक्‍ता ने कहा कि दो महिलाओं और एक पुरुष को बचाया गया है यलट ने विमान को बीच पर नहीं उतारा, उसे यहां दुर्घटना की आपायलट ने विमान को बीच पर नहीं उतारा, उसे यहां दुर्घटना की आशंका थी. पायलट ने बताया कि इंजन पूरी तरह खराब हो गया था और विमान को आगे ले जाना संभव नहीं था, ऐसे में इमरजेंसी लैंडिंग के अलावा दूसरा कोई चारा...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: