संदेश

महाकुंभ की तैयारियों में युवक का पैर कटा,2 मजदूर दबे और 8 घायल

चित्र
महाकुंभ की तैयारियों में युवक का पैर कटा,2 मजदूर दबे और 8 घायल उत्तर प्रदेश:-    प्रयागराज में महाकुम्भ की तैयारियों के बीच बड़ा हादसा हुआ है। सरायइनायत के जगबंधन गांव में हाईटेंशन तार खींचने के दौरान ब्रिज टावर अचानक गिर गया। इस हादसे में एक मजदूर का पैर कटकर अलग हो गया, जबकि दो मजदूर टावर के नीचे दब गए। हादसे में कुल 8 मजदूर घायल हुए हैं। आनन-आनन में सभी एसआरएन ले जाया गया। जहां दो मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायल पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के रहने वाले है

फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड एक्ट 2006 की अनुपालना को लेकर बैठक आयोजित

चित्र
  फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड एक्ट 2006 की अनुपालना को लेकर बैठक आयोजित उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षता खाद्य मानकों को सुनिश्चित करने के लिए जागरूकता कार्यक्रमों का किया जाए आयोजन चंबा : जितेन्द्र खन्ना / उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड एक्ट 2006 की प्रभावी अनुपालना को लेकर ज़िला सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन आज राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के वीडियो कॉन्फ्रेंस कक्ष में किया गया ।   मुकेश रेपसवाल ने कहा कि लोगों के स्वास्थ्य के लिहाज से खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को सरकार द्वारा निर्धारित मानदंडों के अनुसार सुनिश्चित बनाया जाना चाहिए ।  साथ में उन्होंने खाद्य मानकों को सुनिश्चित करने के लिए सभी हितधारकों के लिए प्रशिक्षण कार्यशालाओं और जागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन पर भी जोर दिया।  मुकेश रेपसवाल ने विभाग के पास उपलब्ध मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब को कार्यशील बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को ज़िला में शराब विक्रेताओं को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत खाद...

उपायुक्त ने की जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक की अध्यक्षता

चित्र
  उपायुक्त ने की जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक की अध्यक्षता नाहन  जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक का आयोजन आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार में किया गया जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त सिरमौर सुमित खिम्टा ने की। जिला कार्यक्रम अधिकारी सुनील शर्मा ने बैठक के दौरान मंच संचालन करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के अंतर्गत बच्चों को त्वरित लाभ प्रदान करने के लिए योजना में संशोधन किया गया है। इसका विकेंद्रीकरण करके अधिकतर शक्तियां जिला स्तर पर गठित समिति को प्रदान की गई है ताकि बच्चों अथवा व्यक्तियों को जल्द से जल्द लाभ प्रदान किए जा सके। उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत अब परित्यक्त और आत्मसमर्पण करने वाले बच्चों को भी शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि ऐसे बच्चे जिन्हें उनके जैविक या दत्तक माता-पिता या अभिभावकों ने त्याग दिया है को परित्यक्त बच्चों को लिया गया है जबकि वह बच्चे जिन्हें माता-पिता या अभिभावकों ने शारीरिक, भावनात्मक या सामाजिक कारणों से त्याग दिया है और जो उनके नियंत्रण से परे है समर्पित बच्चों की श्रेणी में रखा गया है। उन्होंन...

कंड तथा घन्यारा सिद्वपुर के बच्चों ने सीखे आपदा प्रबंधन के टिप्स

चित्र
  कंड तथा घन्यारा सिद्वपुर के बच्चों ने सीखे आपदा प्रबंधन के टिप्स     धर्मशाला  राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कंड तथा घन्यारा सिद्वपुर के बच्चों को आपदा से निपटने के गुर भी सिखाए गए। इसमें करीब तीन सौ छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। यह जानकारी एसडीआरएफ के डीएसपी सुनील राणा ने देते हुए बताया कि एसडीआरएफ की ओर से आपदा प्रबंधन के प्रशिक्षण को लेकर विभिन्न स्कूलों में जागरूकता अभियान आरंभ किया गया है ताकि बच्चे आपदा प्रबंधन में दक्ष हो सकें। उन्होंने कहा कि फछात्रों को प्राथमिक चिकित्सा, सीपीआरए खोज एवं बचाव, पट्टी बांधने की तकनीक, रस्सी में गांठ लगाना तथा विविध बचाव तरीके और अग्निशमन के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने कहा कि बच्चों को आपदा प्रबंधन की जानकारी होना अत्यंत जरूरी है ताकि वे अपने अपने क्षेत्रों के आपदा प्रबंधन में सक्रिय भूमिका निभा सकें। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण बच्चों में जिम्मेदारी की भावना, लचीलापन और आपात स्थिति के दौरान निर्णायक रूप से कार्य करने की क्षमता को बढ़ावा देकर उन्हें सशक्त ...

सोशल मीडिया इन्फ़्लुएंसर करेंगे नशे के खिलाफ जागरूक- उपायुक्त

चित्र
  सोशल मीडिया इन्फ़्लुएंसर करेंगे नशे के खिलाफ जागरूक- उपायुक्त  उपायुक्त ने की विशेष बैठक शिमला जिला के सोशल मीडिया इन्फ़्लुएंसर के साथ उपायुक्त अनुपम कश्यप ने विशेष बैठक आयोजित की । जिला की आम जनता को नशे के खिलाफ सोशल मीडिया इन्फलुएंसर जागरूक करेंगे। इस बैठक में दौरान उपायुक्त ने कहा कि जिला में नशे के प्रति आम जनता को जागरूक करने में सोशल मीडिया बड़ी भूमिका है। ऐसे में जिला के सोशल मीडिया इन्फ़्लुएंसर के साथ विस्तृत रूप से चर्चा की गई। सभी ने एकजुट होकर नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान में अपनी सहभागिता निभाने का आहवान किया है।  उन्होंने कहा कि जिला में नशे के खिलाफ प्रशासन काफी प्रभावी तरीके से कार्य कर रहा है। समाज में युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने के लिए कई अभियान चलाए जा रहे है। आज की युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहते हुए रचनात्मक कार्यों और अपने करियर पर केंद्रित होना चाहिए। जिला पुलिस ने नशे के खिलाफ विशेष अभियान पहले ही शुरू किया है। नशे कारोबार करने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी करवाई की जा रही है।  उन्होंने कहा कि इसके अलावा समाज में सरकार की नीतियों क...

मनाली विधानसभा के विधायक भुवनेश्वर गौड़ की अध्यक्षता में सोमवार को मनाली में विभिन्न मुद्दों को लेकर एक बैठक का आयोजन

चित्र
  मनाली विधानसभा के विधायक भुवनेश्वर गौड़ की अध्यक्षता में सोमवार को मनाली में विभिन्न मुद्दों को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अवैध ड्रग कारोबार करने वालों तथा वेश्यावृत्ति जैसे गैर कानूनी धंधे में लिप्त लोगों पर अंकुश लगाने सहित शहर में भिक्षावृत्ति, निकासी नालियों को ढकने, शहर के विभिन्न स्थानों से अतिक्रमण को हटाने, ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने, विद्युत आपूर्ति को निर्बाध रूप से सुनिश्चित करने तथा अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर चर्चा की गई। भुवनेश्वर गौड़ ने बताया कि इन सभी मुद्दों को लेकर तथा शहर में व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए प्रयास करने के लिए सभी विभागों को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने पुलिस, जल शक्ति, नगर निगम, टूरिज्म काउंसिल, नगर नियोजन इत्यादि विभागों को संबंधित मुद्दों पर शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश दिए। बैठक की कार्यवाही का संचालन उपमंडल अधिकारी मनाली रमन शर्मा ने किया। बैठक में डीएसपी केडी शर्मा सहित होटल एसोसिएशन, टैक्सी यूनियन, वोल्वो बस संगठन, व्यापार मंडल तथा ऑटो रिक्शा यूनियन इत्यादि विभिन्न संगठनों तथा...

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला बाल संरक्षण एवं कल्याण समिति की बैठक का आयोजन

चित्र
  उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला बाल संरक्षण एवं कल्याण समिति की बैठक का आयोजन  मंडी जिला में योजना के तहत 393 लाभार्थियों को 1.27 करोड़ रुपये की राशि जारी:  अपूर्व देवगन मंडी मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के तहत गठित जिला बाल संरक्षण एवं कल्याण समिति की बैठक आज उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि जिला के निराश्रित बच्चों को चिल्ड्रन ऑफ स्टेट का दर्जा दिया गया है तथा सुख-आश्रय योजना के तहत उनकी समुचित देखभाल सुनिश्चित की जा रही है। सुख-आश्रय योजना के तहत आश्रम में रह रहे बच्चों को प्राथमिक से उच्च स्तर की शिक्षा आश्रम में ही देने, शादी, जेब खर्च, घूमने-फिरने का खर्च तथा भूमिहीन को 3 बिस्वा जमीन देने का प्रावधान किया गया है। उन्होंने बताया कि मंडी जिला में मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के तहत 393 अनाथ व बेसहारा बच्चों तथा 27 वर्ष आयु तक के पात्र वयस्कों को सामाजिक सुरक्षा के दृष्टिगत 30 नवंबर, 2024 तक 1,27,48,000 रुपए की राशि प्रदान की जा चुकी है। आठ बाल देखभाल आश्रमों में रहने वाले 390 वासियों को भी 41,04,700 रुपए की राशि सामाज...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: