संदेश

भाजपा नूरपुर जिला द्वारा इंदौरा बस स्टैंड पर राहुल गांधी एवं कांग्रेस सांसद के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन

चित्र
 भाजपा नूरपुर जिला द्वारा इंदौरा बस स्टैंड पर राहुल गांधी एवं कांग्रेस सांसद के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन नूरपुरविनय महाजन   नूरपुर: भारतीय जनता पार्टी जिला नूरपुर द्वारा इंदौरा बस स्टैंड पर  राहुल गांधी एवं कांग्रेस सांसद डॉ. अंगोमचा बिमोल अकोइजाम (सांसद, इनर मणिपुर) के विरुद्ध एक  विरोध प्रदर्शन  कार्यक्रम आज आयोजित किया गया। यह विरोध प्रदर्शन जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय  में छात्राओं से संबंधित यौन उत्पीड़न के आरोपों के मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई के संदर्भ में आयोजित किया गया।इस अवसर पर नूरपुर के बीजेपी  विधायक रणबीर सिंह निक्का व इंदौरा की पूर्व विधायक रीता धीमान व जिला प्रभारी  सुरेश चंदेल तथा जिला सह-प्रभारी  विनय शर्मा उपस्थित रहे।प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस मामले को लेकर अपना विरोध व्यक्त किया तथा संबंधित प्रकरण में निष्पक्षता, जवाबदेही और महिलाओं की गरिमा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान से जुड़े मामलों में किसी...

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

चित्र
 जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया  नूरपुर से विनय महाजन  पुलिस थाना ज्वाली के तहत दर्ज चोरी के एक मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 48 घंटे के भीतर चोरी की गई पूरी संपत्ति बरामद कर ली है। क्षेत्र में पुलिस की इस कार्यवाही पर  लोगों ने प्रशंसा जाहिर की है l यह जानकारी एडिशनल एसपी डीसी बर्मा नूरपुर द्वारा दी गई हैl इस मामले में वर्मा ने बताया कि शिकायतकर्ता दिनांक 08.10.2026 को अपने परिवार के साथ घर से बाहर गए थे। दूसरे दिन वापस आने पर घर का सामान बिखरा हुआ मिला और अलमारियों से नकदी तथा सोने के आभूषण गायब पाए गए।शिकायत के आधार पर पुलिस थाना ज्वाली में अभियोग संख्या 179/2026, दिनांक 09.10.2026, धारा 331(4) एवं 305 भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।पुलिस थाना ज्वाली की टीम ने तुरंत जांच शुरू की। उपलब्ध साक्ष्यों, स्थानीय जानकारी और तकनीकी साधनों की मदद से महत्वपूर्ण सुराग जुटाए गए। जांच के दौरान विधि से संघर्षरत एक नाबालिग की भूमिका सामने आई और चोरी की गई संपत्ति बरामद की गई। नाबा...

प्रदेश के जिला कांगड़ा में भी खुलेंगी नई एन डी पी एस कोर्ट

चित्र
  प्रदेश के जिला कांगड़ा में भी खुलेंगी नई एन डी पी एस कोर्ट                                                            (नूरपुर:-विनय महाजन)  प्रदेश सरकार अव एन डी एंड पी एस  से जुड़े अपराधों के खिलाफ जिला कांगड़ा में भी इस प्रकार की नई एनडी एंड पीएस कोर्ट खुलेने जा रही है l हिमाचल प्रदेश के पंजाब सीमा से जुड़े क्षेत्र में ऐसी एन डी पी एस कोर्ट के खुलने से लोगों को काफी राहत मिलेगी इस प्रकरण में कांगड़ा जिला की जनता ने मुख्यमंत्री की इस घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि सरकार द्वारा एक अच्छा कदम लिया गया है l मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने नशे से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए कांगड़ा और मंडी में दो नई अदालतें खोलने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामलों की सुनवाई के लिए अदालतें स्थापित होने से नशे से जुड़े अपराधों के खिलाफ कार्रवाई को मजबूती मिलेगी। प्रदेश के जिला कांगड़ा में भी एनडीपीएस के काफी मुकदमे अ...

भाजपा शहरी मंडल पालमपुर में बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित, पालमपुर के विकास और एसआईआर को लेकर हुई चर्चा

चित्र
 भाजपा शहरी मंडल पालमपुर में बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित, पालमपुर के विकास और एसआईआर को लेकर हुई चर्चा पालमपुर पालमपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भाजपा शहरी मंडल पालमपुर द्वारा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ सतीश शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे, जबकि भाजपा हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। बैठक के दौरान प्रदेश संयोजक डॉ सतीश शर्मा ने बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की भूमिका, संगठनात्मक कार्यों तथा समाज में प्रबुद्ध वर्ग के योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने उपस्थित सदस्यों के साथ संवाद करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और जनहित के विषयों पर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। अपने संबोधन में भाजपा प्रदेश वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए वोट चोरी से जुड़े आरोपों को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने मतदाता सूची की शुद्धता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया जल्द से जल्द शुरू करने की मांग की। उन्हो...

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ,भाजपा की कानूनी लड़ाई से चुनाव करवाने को विवश हुई सुक्खू सरकार : जयराम ठाकु

चित्र
  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर   भाजपा की कानूनी लड़ाई से चुनाव करवाने को विवश हुई सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर   पंचायत चुनावों में 12 में से 11 जिलों में भाजपा के जिला परिषद अध्यक्ष बने, जनता ने कांग्रेस सरकार को दिखाया आईना   सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान  कुल्लू। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर कुल्लू में आयोजित नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ता सम्मान सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने नवनिर्वाचित पंचायत एवं शहरी निकाय प्रतिनिधियों को जीत की बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार पंचायत चुनाव टालने के प्रयास कर रही थी, लेकिन भाजपा ने विधानसभा से लेकर हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक लोकतंत्र की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ी। वर्ष 2020 में कोविड के गंभीर दौर में भी पंचायत चुनाव हुए थे, ऐसे में आपदा का बहाना बनाकर चुनाव रोकना अनुचित था। भाजपा के संघर्ष के चलते सरकार को चुनाव करवाने पड़े और जनता को अपने प्रतिनिधि चुनने का अधिकार मिला। जयराम...

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा

चित्र
 चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा ज्वाली विधानसभा में राजनीतिक अनदेखी पर उठाए सवाल, कहा—विधायक से लेकर जमीनी कार्यकर्ता तक सभी को मिलना चाहिए उचित सम्मान  ज्वाली विधानसभा क्षेत्र में सरकारी कर्मचारियों के तबादलों को लेकर बाहरी हस्तक्षेप का मुद्दा कैबिनेट मंत्री चौधरी चंद्र कुमार द्वारा कैबिनेट बैठक में उठाए जाने को पूर्व पंचायत समिति सदस्य एवं डोल पधर पंचायत निवासी साधू राम राणा ने जायज ठहराया है। हालांकि, उन्होंने सवाल उठाया कि जब विधानसभा क्षेत्र के विधायक और मंत्री से जुड़े मामलों में हस्तक्षेप का मुद्दा उठाया जा सकता है, तो बूथ और मंडल स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं की अनदेखी होने पर उनकी आवाज क्यों नहीं सुनी जाती? साधू राम राणा ने कहा कि ज्वाली विधानसभा क्षेत्र में सरकारी कर्मचारियों के तबादलों को लेकर मौजूदा विधायक एवं कैबिनेट मंत्री चौधरी चंद्र कुमार की सहमति के बिना फैसले होने का मामला गंभीर है। उन्होंने कहा कि इस विषय को मुख्यमंत्री के समक्ष कैबिनेट बैठक में उठान...

गोकुल बुटेल ने पालमपुर में किया एनएनएच अल्ट्रासाउंड केंद्र का शुभारंभ

चित्र
 गोकुल बुटेल ने पालमपुर में किया एनएनएच अल्ट्रासाउंड केंद्र का शुभारंभ पालमपुर मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (डिजिटल तकनीक नवाचार एवं शासन) गोकुल बुटेल ने आज पालमपुर  में एएनएच अल्ट्रासाउंड केंद्र का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि  इस अल्ट्रासाउंड केंद्र की शुरुआत का मुख्य उद्देश्य स्थानीय लोगों और मरीजों को समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। कई बार सरकारी अस्पतालों में मरीजों की भारी भीड़ होने के कारण अल्ट्रासाउंड परीक्षण के लिए लंबी तिथियां (वेटिंग) मिल जाती हैं, जिससे गंभीर मरीजों और उनके परिजनों को असुविधा का सामना करना पड़ता है। ऐसी परिस्थिति में मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह केंद्र एक महत्वपूर्ण सहयोगी की भूमिका निभाएगा। गोकुल बुटेल ने विश्वास जताया कि यह अल्ट्रासाउंड केंद्र सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ मरीजों के लिए त्वरित और सुलभ जांच विकल्प के रूप में कार्य करेगा, जिससे क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने केंद्र के संचालकों से आम लोगों को उचित अल्ट्रासाउंड तथा अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने की अपील भी की।

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: