कार व ऑटो में भीषण टक्कर, 3 की हुई मौत, 5 घायल, परिजनों में मातम का माहौल

बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की जान जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला समस्तीपुर से निकल कर सामने आ रहा है।



जहां सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि इस घटना में पांच लोग बुरी तरह से घायल हो गए। इसके बाद घटना को लेकर काफी हड़कंप का माहौल कायम हो गया है। 

जानकारी के मुताबिक, समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना के जनकपुर में नेशनल हाइवे-28 पर बुधवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया है। यहां सड़क पर कार की ठोकर से ऑटो में सवार तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो महिला व एक पुरुष शामिल हैं। वहीं घायलों में कार व ऑटो के चालक के अलावा दो अन्य लोग शामिल हैं। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। फिलहाल जख्मी लोगों का दलसिंहसराय अनुमंडल अस्पताल में इलाज चल रहा है।  

वहीं, जख्मी लोगों में कार का चालक दरभंगा जिला के बहादुरपुर थाना के कबीरपुर गांव निवासी सूर्यमोहन झा (46), विभूतिपुर थाना के मुस्तफापुर के राजकुमार पासवान (25), विभूतिपुर के ही समर्था कल्याणपुर के सुरेंद्र पासवान (40), दलसिंहसराय के बसधिया का राजनं कुमार राय (24) शामिल है। सूर्यमोहन झा कार का चालक बताया गया है। जो कोलकाता से दरभंगा जा रहा था।  

बताया जा रहा है कि मुसरीघरारी की ओर से दलसिंहसराय की ओर ऑटो और दलसिंहसराय से मुसरीघरारी की ओर कार आ रही थी। जनकपुर में एनएच 28 पर ही तेज रफ्तार कार ने पीछे से ऑटो में ठोकर मार दी। जिससे ऑटो पर सवार एक महिला और पुरुष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं कार व ऑटो के चालक समेत पांच लोग जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंची उजियारपुर थाने की पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी लोगों को आननफानन में इलाज के लिए दलसिंहसराय अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया।

उजियारपुर थाना के एसआए लक्ष्मीकांत झा ने बताया कि कार में चालक के अलावा एक अन्य व्यक्ति था जो एयरबैग खुलने से बच गया।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

जसूर में फोटोग्राफर की दुकान से डेढ़ लाख का ड्रोन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, सुराग देने पर मिलेगा ₹10 हजार का इनाम

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

23 अक्टूबर को ज्वाली के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित