शराब के नशे में चूर पिता ने अपने ही बेटे की गला दबाकर की हत्या, आंख तक फोड़ डाली

कैमूर : जिले के भभुआ थाना क्षेत्र के अखिलासपुर गांव के में शराबी पिता ने शराब के नशे में चूर होकर अपने ही बेटे की गला दबा कर हत्या कर दी। इतने से भी आरोपी का जी नहीं भरा तो उसने अपने बेटे के शरीर पर कई जगह चाकू से वार किया।



मृत किशोर भभुआ थाना क्षेत्र के कैलाशपुर गांव के विनोद राम का 14 वर्षीय पुत्र आजाद कुमार बताया जा रहा है। घर वालों को जब इस बात की जानकारी हुई तो डायल 112 को घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। इसके अलावा शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया गया है। आरोपी पिता की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।  

मृतक के भाई भीष्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मेरे छोटे भाई आजाद को पापा ने शराब के नशे में गला दबाकर हत्या कर दी। पिता ने उसकी आंख भी फोड़ दी है। हमको और हमारी मम्मी को भगा दिए थे। मेरा भाई विकलांग था, जिस कारण वह घर में ही रह गया। हम लोगोंं को अंदाजा नहीं था कि वह हत्या कर देंगे। जब मम्मी घर गई तो घटना की जानकारी हुई। इसके बाद डायल 112 पर कॉल करके पुलिस को बुलाया गया। हम लोग शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए आए हुए हैं।

वहीं भभुआ डीएसपी शिव शंकर कुमार ने बताया कि अखिलासपुर गांव के झुग्गी झोपड़ी के रहने वाले विनोद राम ने अपने 14 वर्षीय विकलांग बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी है। शरीर के कई अंगों पर भी चाकू से भी गोदने के निशान मिले हैं। आरोपी अपनी पत्नी और बड़े बेटे के साथ भी झगड़ा कर रहा था तो वह लोग भाग गए। मृतक विकलांग था जिस वजह से भाग नहीं पाया। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इसके अलावा इलाके में जो भी शराब बेचने वाले तस्कर होंगे उनके ऊपर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हत्या के बाद फिलहाल आरोपी फरार है। उसकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग