मेले हमारी समृद्ध सभ्यता और संस्कृति के प्रतीक : किशोरी लाल

मेले हमारी समृद्ध सभ्यता और संस्कृति के प्रतीक : किशोरी लाल

बैजनाथ समाचार

बैजनाथ(ब्यूरो) :-  विधायक किशोरी लाल ने आज बीड में आयोजित पांच दिवसीय माता किरपा सुन्दरी होली मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने नवनिर्मित होली मेला कला मंच का भी लोकार्पण किया।

विधायक ने  मेले में आए जनसमूह को  संबोधित करते हुए कहा कि मेले हमारी समृद्ध सभ्यता और सांस्कृतिक धरोहर के प्रतीक हैं। इन आयोजनों के माध्यम से न केवल आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा मिलता है, बल्कि हमारी प्राचीन सांस्कृतिक विरासत को भी संरक्षित करने में ये अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि मेलों में मनोरंजन के साथ-साथ व्यापार और सांस्कृतिक आदान-प्रदान का भी विशेष महत्व है।

और अगली पीढ़ी तक भी हमारी उच्च परमपराएं पहुंचती हैं। उन्होने कहा कि इन उत्सवों में आयोजित होने वाले आयोजनों में खेलों, संस्कृति कार्यक्रमों के आयोजनों से ग्रामीण प्रतिभाओं को अवसर मिलता है।

इस अवसर पर विधायक किशोरी लाल ने मेला आयोजन के लिए मेला कमेटी को 11,000 रुपए की राशि प्रदान की।

इस मौके पर बीपीए अध्यक्ष अनुराग शर्मा, बीड पंचायत प्रधान सुरेश ठाकुर, चौगान प्रधान नागेश ठाकुर, मिलाप राणा, बीडीओ बैजनाथ राकेश पटियाल, विजय भंडारी , रॉबिन ठाकुर , केदार सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य व्यक्ति और ग्रामीण उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग