चाचा भतीजी का आपत्तिजनक वीडियो किया वायरल युवकों ने, युवती की हुई मौत

चाचा भतीजी का आपत्तिजनक वीडियो किया वायरल युवकों ने, युवती की हुई मौत, पुलिस ने किया युवकों को गिरफ्तार

 बिहार: शंकरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की का 25 जनवरी को चाचा के साथ आपत्तिजनक हालत में कुछ युवकों ने वीडियो बनाया गया था। 26 जनवरी को वीडियो वायरल हुआ और इसी दिन लड़की की मौत भी हो गई। परिवार का कहना था कि ठंड लगने से उसकी मौत हुई है। लड़की की मौत के कुछ ही घंटे के बाद परिवार वालों ने उसके शव को दफना दिया था। हालांकि कोर्ट के आदेश पर 31 जनवरी को पुलिस ने लड़की के शव को कब्र से बाहर निकाला और भागलपुर में पोस्टमार्टम ककरवाय था। इस मामले में आरोपी चाचा मो. एनुल होदा को सबसे पहले गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद वीडियो बनाने और लड़की के साथ छेड़खानी करने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद एक आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। वहीं वीडियो बनाकर वायरल करने वाले एक युवक को 10 मार्च को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक सुपौल के पिपरा थाना क्षेत्र के कौशलीपट्टी रामनगर निवासी छोटू शर्मा है। इससे पूर्व सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के लक्ष्मिनिया निवासी प्रभु शाह, भान टेकठी निवासी गोलू कुमार और अनिल कुमार शर्मा को ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

मधेपुरा एसपी संदीप सिंह ने प्रेसवार्ता में कहा कि इस मामले में अब तक आरोपी चाचा समेत पांच गिरफ्तारी हुई है, जबकि एक आरोपी कोर्ट में सरेंडर कर चुका है। बता दें कि अमर उजाला ने खबर को लगातार तीन दिनों तक प्रमुखता चलाया था। वायरल वीडियो के आधार हर बिंदु पर फोकस करते हुए खबर प्रकाशित किया था। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपियों की गिरफ्तारी शुरू हुई।

प्रेसवार्ता में एसपी ने बताया कि जांच में रेप की बात नहीं आई है। लड़की के साथ चाचा को आपत्तिजनक हालत में देखकर कुछ लड़कों ने उसका वीडियो बना लिया था। मामले को दबाने के लिए आरोपी चाचा ने उसकी हत्या कर दी थी। एसपी ने कहा कि मर्डर में घर के और लोग शामिल थे या नहीं इस पर अभी जांच चल रही है। एफएसएल की टीम ने इस घटना में बहुत बढ़िया काम किया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

देहरा में स्कूटी चोरी का पर्दाफाश, रातभर जागकर ग्रामीणों ने की घेराबंदी, दो स्कूटियों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

मात्र 6 घंटों के भीतर बच्चों को ढूंढ निकाला ज्वाली पुलिस ने, परिजनों ने किया धन्यवाद

बतराहन के वार्ड नंबर 6 को जाने वाली सड़क का काम शुरू, प्रधान तमन्ना धीमान शर्मा ने विधायक भवानी सिंह पठानिया का जताया आभार

बरोट पुल के समीप हुई बाईक व स्कूटी क़ी टक्कर,. बाईक चालक गंभीर घायल

बरोट पुल हादसे में घायल खैरियां के 23 वर्षीय अनीश ने तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

भरमाड़ में अनियंत्रित होकर नाली में गिरी कार, एक व्यक्ति घायल

सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दूसरे दिन ‘व्यक्तित्व विकास में NSS की भूमिका’ पर विशेष सत्र आयोजित

ब्राह्मण सभा की मासिक बैठक में कई प्रस्ताव पारित किए गए इस बार

शादी के नाम पर ठगी का शिकार हुए धमेटा के अभिषेक ने पुलिस प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार, एक माह में कार्रवाई करने की मांग

सर्पदंश से बचाव और समय पर उपचार पर जोर, नूरपुर में सर्पा सहायकों’ का प्रशिक्षण आयोजित