संदेश

समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में शिक्षा की भूमिका अहम - रोहित ठाकुर शूलिनी विश्वविद्यालय के ऑनलाइन शिक्षा कार्यक्रम का द्वितीय दीक्षांत समारोह आयोजित

चित्र
  समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में शिक्षा की भूमिका अहम - रोहित ठाकुर शूलिनी विश्वविद्यालय के ऑनलाइन शिक्षा कार्यक्रम का द्वितीय दीक्षांत समारोह आयोजित शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को कौशल-आधारित शिक्षा प्रदान करने और उन्हें रोज़गार के सीधे अवसर उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। शिक्षा मंत्री आज सोलन ज़िला में स्थित शूलिनी विश्वविद्यालय के ऑनलाईन शिक्षा कार्यक्रम का द्वितीय दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता कर रहे थे। रोहित ठाकुर ने प्रबंधन स्नातकोत्तर के दो बैच, अंग्रेजी साहित्य में स्नातकोत्तर, वाणिज्य स्नातक (आनर्स) और व्यवसाय प्रशासन स्नातक के कुल 1047 विद्यार्थियों को उपाधि सहित 4 गोल्ड मेडल, 5 मेरिट प्रमाण पत्र प्रदान किए। शिक्षा मंत्री ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि हमें अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए। रोहित ठाकुर ने कहा कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में शिक्षा अहम भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि ऑनलाईन शिक्षा केन्द्र का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है। इससे ज...

डॉ. शांडिल ने किया अत्याधुनिक निर्माणाधीन बहुउद्देशीय अस्पताल का निरीक्षण

चित्र
  डॉ. शांडिल ने किया अत्याधुनिक निर्माणाधीन बहुउद्देशीय अस्पताल का निरीक्षण  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने आज सोलन के कथेड़ में निर्माणाधीन अत्याधुनिक बहुउद्देशीय अस्पताल का निरीक्षण किया। डॉ. शांडिल ने निर्माणाधीन अस्पताल, तृतीय स्तरीय ट्रॉमा केन्द्र तथा मातृ एवं शिशु अस्पताल के भवनों का निरीक्षण किया और अस्पताल का कार्य फाइनल करने के लिए  संबंधित अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिए। स्वास्थ्य मंत्री ने लोक निर्माण विभाग को अस्पताल तक आने-जाने वाले मार्ग को और बेहतर बनाने के साथ साथ चौड़ा करने के लिए आगामी कार्यवाही करने के  आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि  बहुदेशीय अस्पताल को अंतिम रूप देने के लिए इसी माह एक समीक्षा बैठक का आयोजन भी किया जाएगा। डॉ. शांडिल ने कहा कि 200 बिस्तर वाले बहुउद्देशीय अस्पताल में ट्रॉमा केन्द्र के साथ-साथ मातृ शिशु इकाई का पृथक से निर्माण भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बहुउद्देशीय अस्पताल के निर्माण पर लगभग 200 करोड़ रुपए व्यय किए जा रहे हैं। ...

देव संस्कृति के संरक्षण के साथ प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित कर रही सरकार - रोहित ठाकुर

चित्र
  देव संस्कृति के संरक्षण के साथ प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित कर रही सरकार - रोहित ठाकुर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर आज कोटखाई उपमंडल की सीमावर्ती पंचायत देवगढ़ में मौजूद रहे जहाँ पर उन्होंने माँ कामक्षा रेहाली मेला सांबर बेयोण में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय लोगों को इस मेले की हार्दिक शुभकामनायें दीं और माता का आशीर्वाद लिया और क्षेत्र की उन्नति की कामना की। इस दौरान उनके साथ ठियोग विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुलदीप सिंह राठौर भी उपस्थित रहे और उन्होंने भी देवी देवताओं से क्षेत्रवासियों के कल्याण की कामना की। इस अवसर पर जनसभा को सम्बोधित करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवी-देवताओं की भूमि है और यहाँ की विशिष्ट संस्कृति पुरे विश्व में अनूठी है और आम जनमानस इससे गहराई तक जुड़ा हुआ है। उन्होंने इस बात पर ज़ोर देते हुए कहा कि इसी संस्कृति के आधार पर ही हिमाचल प्रदेश का गठन हुआ है। हिमाचल निर्माता और प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ यशवंत सिंह परमार और अन्य स्वतंत्रता सेनानियों ने इसी संस्कृति को आधार बनाकर हिमाचल प्रदेश को एक अलग पहाड़ी राज्य बनाने का प्रयत्...

युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और संघर्ष की क्षमता को विकसित करने में खेल सहायक - डॉ. शांडिल

चित्र
  युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और संघर्ष की क्षमता को  विकसित करने में खेल सहायक - डॉ. शांडिल  अंडर-14 राज्य फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न  स्वास्थ्य एवं परिवार  कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम नहीं है, अपितु बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और संघर्ष करने की क्षमता को भी  विकसित करते हैं। डॉ. शांडिल आज यंहा  ठोडो मैदान सोलन में अंडर-14 राज्य फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह की अध्यक्षता कर रहे थे। डॉ. शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों के क्षेत्र में भी आगे बढ़ने के लिए बेहतर अवसर और सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने खिलाड़ियों  को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। स्वास्थ्य मंत्री  ने कहा कि खिलाड़ियों को सम्मान और प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने पुरस्कार राशि म...

प्रदेश में खेलो इंडिया की तर्ज पर खेलो हिमाचल इवेंट बडे स्तर पर आयोजित करेंगे -यादवेन्द्र गोमा खेल मंत्री यादवेन्द्र गोमा ने पांवटासाहिब में आयोजित हुई तीन दिवसीय साहिब जादा बाबा अजीत सिंह 34वी राज्य युवा बास्केटबाल बाॅल प्रतियोगिता का किया समापन नाहन 13 सितम्बर। युवा सेवा एवं खेल, आयुष तथा विधि मंत्री यादवेन्द्र गोमा ने सिरमौर जिला के पांवटासाहिब में आयोजित हुई तीन दिवसीय साहिब जादा बाबा अजीत सिंह 34वी राज्य युवा बास्केटबाल बाॅल प्रतियोगिता के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया। खेल मंत्री ने खिलाडियों को बधाई देते हुए कहा कि खेलों से वि‌द्यार्थियों में अनुशासन,नेतृत्त्व क्षमता, टीम भावना और आत्मविश्वास विकसित होता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में खेल संरचना के विकास के साथ-साथ खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए किए जा रहे बहुआयामी प्रयास निश्चित तौर पर प्रदेश को खेलों के क्षेत्र मेें अग्रणी राज्य बनाने में दूरगामी भूकिमा निभा रहे है परिणाम स्वरूप आज राष्ट्रीय स्तर पर 8 गोल्ड मेडल,11 सिल्वर मेडल तथा 29 ब्रोंज मेडल सहित प्रदेश के 48 बच्चों ने पुरस्कार प्राप्त किए है। खेल मंत्री ने कहा कि आगामी दिनों में हिमाचल प्रदेश में खेलो इंडिया की तर्ज पर हम खेलो हिमाचल इवेंट बडे स्तर पर आयोजित करेंगे इसके लिए मुख्य मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा 15 करोड रुपए की राशि दे दी गई है। गोमा ने कहा कि प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए 11 स्पोर्ट्स होस्टल और एक स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स में 368 खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है। इन युवा खिलाड़ियों को सरकार द्वारा बोर्डिंग,लॉजिंग और प्रशिक्षण सहित सभी आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का प्रदेश के खिलाडियों से विशेष लगाव है जिसके चलते हिमाचल के इतिहास में पहली बार खिलाड़ियों की सम्मान राशि में तीन सौ गुणा बढौतरी हुई है। ओलंपिक, शीतकालीन ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों में स्वर्ण पदक विजेताओं को 5 करोड़ रुपये, रजत पदक विजेताओं को 3 करोड़ रुपये तथा कांस्य पदक विजेताओं को 2 करोड़ रुपये प्रदान किए जा रहे है। इसी प्रकार, एशियाई एवं पैरा एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक पर 4 करोड़ रुपये, रजत पदक पर 2.50 करोड़ रुपये और कांस्य पदक पर 1.50 करोड़ रुपये, जबकि राष्ट्रमंडल एवं पैरा राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक विजेताओं को 3 करोड़ रुपये, रजत पदक विजेताओं को 2 करोड़ रुपये और कांस्य पदक विजेताओं को 1 करोड़ रुपये की सम्मान राशि दी जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने खिलाडियों की डाइट मनी को बढाते हुए प्रदेश में होने वाली प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेने पर 250 रुपये प्रतिदिन और अन्य सभी खिलाड़ियों को 400 रुपये प्रतिदिन डाइट मनी के रूप में दिए जा रहे हैं। प्रदेश से बाहर आयोजित होने वाली प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को 500 रुपये प्रतिदिन डाइट मनी दी जा रही है तथा खेल छात्रावासों में रहने वाले खिलाड़ियों को 250 रुपये और प्रदेश के बाहर 400 रुपये डाइट मनी का प्रावधान किया गया है। खिलाड़ियों को यात्रा सुविधा का भी लाभ दिया जा रहा है। राज्य के बाहर 200 किलोमीटर की दूरी तक खेल स्पर्धाओं में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों को एसी-3 टीयर किराया और इससे अधिक दूरी के स्थानों पर जाने के लिए इकोनोमिक क्लास फेयर दिया जा रहा है। मंत्री ने कहा कि हमारे युवा प्रदेश एवं देश का भविष्य है और केवल ऊर्जावान युवाओं से ही समृद्ध राष्ट्र की कल्पना संभव है। उन्होने युवाओं को नशे से दूर रहकर जागरूक समाज की नींव रखने की अपील की। खेल मंत्री ने पांवटासाहिब ग्राउंड में फ्लड लाइट के लिए 5 लाख रुपए तथा कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए एक लाख रुपए देने की घोषणा की। प्रदेश की 26 टीमो ने दिखाया खेल कौशल पांवटासाहिब में आयोजित हुई साहिब जादा बाबा अजीत सिंह 34वी राज्य युवा बास्केटबाल बाॅल प्रतियोगिता में प्रदेशभर की 26 बास्केटबाल टीमों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया जिसमें 14 छात्र तथा 12 छात्राओं की टीमें शामिल थी। इस अवसर पर गुरू नानक मिशन पब्लिक स्कूल तथा खालसा स्पोर्ट्स क्लब द्वारा मंत्री यादवेन्द्र गोमा तथा अन्य अतिथियों को अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। सर्वप्रथम खेल मंत्री ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके उपरांत प्रधानाचार्य गुरुनानक मिशन पब्लिक स्कूल गुरविंदर चावला द्वारा मुख्य अतिथि तथा अन्य अतिथि गण का संबोधन कर स्वागत किया गया। इस दौरान विद्यार्थियो द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से योग प्रस्तुति भी दी गई। कार्यक्रम के अंत में खेल मंत्री यादवेन्द्र गोमा ने खिलाड़ियों तथा खेल प्रतियोगिता के सभी आयोजकों को सम्मानित किया। इस समारोह में विशिष्ट अतिथि अवनीत सिंह लांबा, निदेशक खाद्य आपूर्ति नसीमा बेगम,कांग्रेस मंडल अध्यक्ष हरप्रीत सिंह रत्न, व्यापार मंडल अध्यक्ष अनिंदर सिंह नौंटी, निदेशक गुरुनानक मिशन पब्लिक स्कूल गुरजीत सैनी, प्रधानाचार्य गुरविंदर चावला, खालसा स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष परमजीत सिंह बंगा, युथ प्रेसिडेंट परवेन्दर सिंह, बास्केटबाल कोच एवं कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह बंगा, विभिन्न जिलों के बास्केटबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

चित्र
   प्रदेश में खेलो इंडिया की तर्ज पर खेलो हिमाचल इवेंट बडे स्तर पर आयोजित करेंगे -यादवेन्द्र गोमा खेल मंत्री यादवेन्द्र गोमा ने पांवटासाहिब में आयोजित हुई तीन दिवसीय साहिब जादा बाबा अजीत सिंह 34वी राज्य युवा बास्केटबाल बाॅल प्रतियोगिता का किया समापन  नाहन । युवा सेवा एवं खेल, आयुष तथा विधि मंत्री यादवेन्द्र गोमा ने सिरमौर जिला के पांवटासाहिब में आयोजित हुई तीन दिवसीय साहिब जादा बाबा अजीत सिंह 34वी राज्य युवा बास्केटबाल बाॅल प्रतियोगिता के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया। खेल मंत्री ने खिलाडियों को बधाई देते हुए कहा कि खेलों से वि‌द्यार्थियों में अनुशासन,नेतृत्त्व क्षमता, टीम भावना और आत्मविश्वास विकसित होता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में खेल संरचना के विकास के साथ-साथ खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए किए जा रहे बहुआयामी प्रयास निश्चित तौर पर प्रदेश को खेलों के क्षेत्र मेें अग्रणी राज्य बनाने में दूरगामी भूकिमा निभा रहे है परिणाम स्वरूप आज राष्ट्रीय स्तर पर 8 गोल्ड मेडल,11 सिल्वर मेडल तथा 29 ब्रोंज मेडल सहित  प्रदेश के 48 बच्चों ने पुर...

चंबा। मणिमहेश यात्रा के लिए निकले दो युवकों का सफर मंजिल तक पहुंचने से पहले ही मौत की खाई में समा गया

चित्र
 चंबा। मणिमहेश यात्रा के लिए निकले दो युवकों का सफर मंजिल तक पहुंचने से पहले ही मौत की खाई में समा गया। पठानकोट-भरमौर नेशनल हाईवे पर दुनाली और गैहरा के बीच हनुमान मंदिर के समीप देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। यहां एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक मोटरसाइकिल नंबर PB-35U-2347 पर सवार होकर मणिमहेश यात्रा के लिए भरमौर की ओर जा रहे थे। देर रात करीब आठ बजे के बाद हनुमान मंदिर के पास अचानक मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई और देखते ही देखते गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान ज्योति निवासी पठानकोट और अनिल कुमार पुत्र हरबंस निवासी पंगोली, पठानकोट के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही गैहरा पुलिस चौकी की टीम और स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद करीब 200 मीटर गहरी खाई में उतरकर दोनों शवों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। स्थानीय लोगों और पुलिस जवानों ने कड़ी मशक्कत के ब...

74 लोगों ने किया रक्तदान, 30 को मिली फिजियोथैरेपी की सुविधा

चित्र
 74 लोगों ने किया रक्तदान, 30 को मिली फिजियोथैरेपी की सुविधा विश्व हिंदू परिषद के शिविर में सांसद राजीव भारद्वाज ने किया शुभारंभ, लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा नगरोटा सूरियां। विश्व हिंदू परिषद जिला नूरपुर, प्रखंड नगरोटा सूरियां के सौजन्य से रविवार को शगुन पैलेस, नगरोटा सूरियां में रक्तदान शिविर एवं फिजियोथैरेपी कैंप का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ कांगड़ा-चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर समाजसेवी संजय गुलेरिया भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। रक्तदान शिविर में क्षेत्र के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 74 यूनिट रक्तदान किया। आयोजकों ने रक्तदाताओं की सेवा भावना की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवन बचाने में अहम भूमिका निभाता है। शिविर के दौरान आयोजित फिजियोथैरेपी कैंप में करीब 30 लोगों की जांच एवं उपचार किया गया। विशेषज्ञों ने लोगों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श देने के साथ-साथ विभिन्न शारीरिक समस्याओं के उपचार के बारे में जानकारी भी दी। रक्तदान शिविर में डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पता...

2027 के लिए भाजपा ने कसी कमर, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को जुटने का आह्वान

चित्र
 2027 के लिए भाजपा ने कसी कमर, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को जुटने का आह्वान कथोली बूथ सम्मेलन में सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने साधा कांग्रेस पर निशाना, संजय गुलेरिया ने अधिसूचनाएं बहाल करने का किया दावा नगरोटा सूरियां। जवाली विधानसभा क्षेत्र में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा ने बूथ स्तर पर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में रविवार को कथोली बूथ पर भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में कांगड़ा-चंबा लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जबकि इसकी अध्यक्षता नगरोटा सूरियां मंडल भाजपा अध्यक्ष धीरज अत्री ने की। भाजपा नेता एवं पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी रहे संजय गुलेरिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में हाल ही में हुए नगर परिषद चुनावों में जनता ने कांग्रेस को नकारने का संदेश दिया है और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सत्ता से विदाई तय है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में भाजपा के अलग-अलग मुख्यमंत्रियों को उनके विकास कार्यों के लिए जाना जाता र...

सुनेट में रास्ते को लेकर दो भाइयों में विवाद, बड़े भाई ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार

चित्र
  सुनेट में रास्ते को लेकर दो भाइयों में विवाद, बड़े भाई ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार फतेहपुर : बलजीत ठाकुर / पुलिस थाना फतेहपुर के अंतर्गत सुनेट पंचायत में दो भाइयों के बीच रास्ते को लेकर विवाद सामने आया है। बड़े भाई प्रीतम सिंह ने आरोप लगाया है कि उनके छोटे भाई ने उनकी गौशाला की ओर जाने वाला रास्ता बंद कर दिया है, जिसके कारण उन्हें पशुओं की देखभाल करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रीतम सिंह के अनुसार, गौशाला तक जाने वाला रास्ता खुलवाने के लिए पंचायत स्तर पर भी मामले को सुलझाने का प्रयास किया गया। उन्होंने बताया कि पंचायत प्रतिनिधियों के साथ-साथ जिला परिषद सदस्य ने भी छोटे भाई से रास्ता खोलने की अपील की, लेकिन आरोप है कि इसके बावजूद रास्ता नहीं खोला गया। प्रीतम सिंह का कहना है कि गौशाला तक पहुंचने का रास्ता बंद होने के कारण उन्हें अपने पशुओं के लिए चारा-पानी और अन्य जरूरी कार्यों में परेशानी हो रही है। उन्होंने पुलिस थाना फतेहपुर से मामले में हस्तक्षेप करते हुए रास्ता खुलवाने में मदद की गुहार लगाई है। वहीं, पारिवारिक विवाद होने के कारण स्थानीय स्...

असामाजिक तत्वों ने अंडर-19 खेल प्रतियोगिता में डाला खलल, सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं पर उठे सवाल

चित्र
  असामाजिक तत्वों ने अंडर-19 खेल प्रतियोगिता में डाला खलल, सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं पर उठे सवाल जसूर : राकेश शर्मा / व्यापारिक कस्बा जसूर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में आयोजित अंडर-19 छात्र वर्ग की खेल प्रतियोगिता के दौरान रविवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया, जब कुछ बाहरी युवकों ने खेल गतिविधियों में खलल डालने का प्रयास किया। इस दौरान खेल मैदान में हाथापाई भी हुई, जिसके चलते कुछ समय के लिए खेल प्रक्रिया बाधित रही। मामले की सूचना मिलने पर नूरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लेते हुए जांच शुरू की। हैरानी की बात यह रही कि तीन दिवसीय इस खेल प्रतियोगिता में करीब 50 स्कूलों के लगभग 500 छात्र विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे हैं, लेकिन आयोजन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था और स्वास्थ्य जांच की सुविधा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार के बीच स्थित स्कूल परिसर में इतनी बड़ी खेल प्रतियोगिता आयोजित होने के कारण खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए उचित व्यवस्था होनी चाहिए थी। साथ ही, किसी खिलाड़ी के चोटिल होने की स्थिति में...

कांगड़ा जिले की अदालतों में राष्ट्रीय लोक अदालत, 14,551 मामलों का निपटारा

चित्र
  कांगड़ा जिले की अदालतों में राष्ट्रीय लोक अदालत, 14,551 मामलों का निपटारा जसूर : राकेश शर्मा / कांगड़ा जिले के सभी न्यायालयों में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। यह लोक अदालत हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, शिमला के कार्यकारी अध्यक्ष न्यायमूर्ति विवेक सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कांगड़ा (धर्मशाला) द्वारा आयोजित की गई। राष्ट्रीय लोक अदालत में प्री-लिटिगेशन मामलों के साथ-साथ न्यायालयों में लंबित मामलों की सुनवाई की गई। इनमें एनआई एक्ट, धन वसूली, श्रम विवाद, बिजली एवं पानी के बिल से संबंधित आवश्यक सेवाओं के मामले, दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 125 के तहत भरण-पोषण के मामले, आपराधिक कंपाउंडेबल मामले, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के मामले, वैवाहिक विवाद, भूमि अधिग्रहण, राजस्व तथा अन्य सिविल मामले शामिल रहे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कांगड़ा द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 17,796 मामले सूचीबद्ध किए गए थे। इनमें से 14,551 मामलों का आपसी समझौते के माध्यम से निपटारा किया गया। लोक अदालत के...

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

चित्र
  फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर जीत का परचम लहराने का दावा, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर ! ज्वाली : राजेश कतनौरिया / फतेहपुर। लोक निर्माण विभाग के रेस्ट हाउस फतेहपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद कांगड़ा के पूर्व उपाध्यक्ष एवं भाजपा प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक जगदेव ठाकुर ने की। इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव-2027 को लेकर पार्टी की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली को लेकर विचार-विमर्श किया। इस दौरान युवाओं ने भी सरकार के प्रति असंतोष जताते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को मजबूत करने का संकल्प लिया। जगदेव ठाकुर ने कहा कि फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता प्रदेश सरकार की नीतियों से परेशान है। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा फतेहपुर में जीत का परचम लहराएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के साथ-साथ घर-घर जाकर जनता से संपर्क करें और प...

जिला मण्डी के भांबला रोजगार मेले में 100 से ज्यादा युवाओं ने आजमाया अपना भाग्य

चित्र
जिला मण्डी के भांबला रोजगार मेले में 100 से ज्यादा युवाओं ने आजमाया अपना भाग्य  -कई युवाओं को मौके पर मिले ऑफर लेटर मंडी : अजय सूर्या / -कुछ को बददी के कारखानों तो कुछ को विदेश में नौकरी का मिला मौका  मिशन रोजगार हिमाचल के तहत जिला मंडी के भांबला में रोजगार मेले का आयोजन किया गया जिसमें 100 से ज्यादा युवाओं ने भाग लेकर अपना पंजीकरण करवाया। मेले का शुभारंभ सामाजिक कार्यकर्ता व हेल्पिंग वर्ल्ड सोशल वेलफेयर एसोसिएशन संस्थापक पंडित विद्यासागर शर्मा ने किया ।इवान सिक्योरिटी फंक्शंस प्राइवेट लिमिटेड की ओर से आयोजित इस मेले में करीब 20 युवाओं को विदेश जाने को चयनित किया गया।इसके साथ युवाओं का विभिन्न पदों जैसे सिक्योरिटी के लिए चयन किया गया और उन्हें मौके पर ही ऑफर लेटर प्रदान किए गए। इवान सिक्योरिटी फंक्शंस प्राइवेट लिमिटेड के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर अश्वनी संख्यान ने चयनित युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि कंपनी की ओर से युवाओं को विदेश में रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि देश के लिए कंपनी के अनुसार चयनित उम्मीदवारों को पद और देश...

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

चित्र
  ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ ज्वाली : राजेश कतनौरिया / पुलिस थाना जवाली के अंतर्गत पनालथ पंचायत के हरसर बाजार के समीप शनिवार रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ली। चोर घर के दो कमरों की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर अंदर दाखिल हुए और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके पर कटर भी छोड़ गए। चोरी की पूरी वारदात साथ लगते घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जिसमें तीन संदिग्ध दिखाई दे रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार शकुंतला देवी पत्नी स्वर्गीय कर्म चंद के बेटे अमित कुमार ने बताया कि शनिवार रात वह और उसकी पत्नी अपने कमरे में सो गए थे, जबकि उसकी माता साथ लगते दूसरे कमरे में सो रही थीं। घर के दो अन्य कमरों को बंद किया गया था। सुबह उठने के बाद जब बंद कमरों को खोला गया तो वहां सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर दोनों कमरों की खिड़कियों की ग्रिल टूटी हुई मिली और चोरी होने का पता चला। अमित कुमार ने बताया कि उसकी माता ने अपने गहने एक पेटी में रखे थे, जबकि उसके और उसकी पत्नी...

कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज से मिला एक प्रतिनिधि मंडल नगरोटा सुरिया में

चित्र
  कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज से मिला एक प्रतिनिधि मंडल नगरोटा सुरिया में  नूरपुर : विनय महाजन /  नूरपुर कांगड़ा रेलवे संघर्ष समिति नगरोटा सुरियां में अध्यक्ष पीसी विश्वकर्मा के नेतृत्व में आज कांगड़ा चम्बा लोक सभा के सांसद डा राजीव भारद्वाज से एक प्रतिनिधि मंडल मिला l इस प्रतिनिधि मंडल की शिरकत समिति के अध्यक्ष पी सी विश्वकर्मा ने की और उन्होंने इस संदर्भ में सांसद का ध्यान कांगड़ा वैली मे सभी ट्रेनों को चलाने के लिए उत्तर रेलवे प्रशासन आग्रह कियाl प्रतिनिधि मंडल ने संसद के समक्ष स्पष्ट किया कि आने वाले शरद ऋतू नवरात्रों में देश के कई श्रद्धालु हिमाचल प्रदेश में शक्तिपीठ स्थल के दर्शन के लिए आते हैं लेकिन उन्हें महंगा सफर इस रेल सेवा के न होने से इन शक्तिपीठ स्थलों पर करना पड़ता हैl इसके बाद प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष पी सी विश्वकर्मा और अभिनव शर्मा ने उनको ज्ञापन देते हुए कहा कि पिछले कई सालों से काँगड़ा रेल वैली मे ट्रेन यातायात बुरे दौर से गुजर रहा है,और कुछ दिन ट्रेनें चलने के वाद फिर वही बात कि चार दिन की चांदनी फिर अंधेरी रात ...

चंबा और हमीरपुर वेटेरन टीमों के बीच खेला गया गुडविल क्रिकेट मैच

चित्र
  चंबा और हमीरपुर वेटेरन टीमों के बीच खेला गया गुडविल क्रिकेट मैच चंबा : जितेन्द्र खन्ना /  रविवार को चंबा के ऐतिहासिक चौगान में मेजबान चंबा वेटेरन टीम और मेहमान हमीरपुर वेटेरन टीम के बीच गुडविल क्रिकेट मैच खेला गया। मैच को लेकर दोनों टीमों के खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला। निर्धारित समय पर दोनों टीमों के खिलाड़ी चौगान में पहुंचे और पूरे जोश के साथ मुकाबले में हिस्सा लिया। टॉस जीतकर चंबा वेटेरन टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। इस दौरान खिलाड़ियों ने खेल भावना का परिचय देते हुए मुकाबले का आनंद लिया। गुडविल मैच का मुख्य उद्देश्य आपसी भाईचारे, खेल भावना और खेलों को बढ़ावा देना रहा। हमीरपुर वेटेरन क्रिकेट टीम के कप्तान संजीव ठाकुर ने कहा कि खेलों का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है। हर उम्र के व्यक्ति, चाहे वह युवा हो या प्रौढ़, उसे क्रिकेट सहित अन्य खेलों में भाग लेना चाहिए। उन्होंने गुडविल मैच के आयोजन के लिए आयोजक मंडल और चंबा जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नशे जैसी सामाजिक कुप्रथा के खिलाफ लड़ाई में खेलों को एक प...

मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध नूरपुर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई; 18.78 ग्राम हैरोइन (चिट्टा) सहित 03 व्यक्ति काबू, दो मोटरसाइकिलें जब्त ।

चित्र
मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध नूरपुर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई; 18.78 ग्राम हैरोइन (चिट्टा) सहित 03 व्यक्ति काबू, दो मोटरसाइकिलें जब्त । जसूर : राकेश शर्मा / क्षेत्र में मादक पदार्थों के अवैध संचरण पर पूर्ण नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से नूरपुर पुलिस द्वारा निरंतर सघन निगरानी एवं चेकिंग की जा रही है। इसी क्रम में सी.आई.ए. (CIA) नूरपुर एवं संबंधित पुलिस थानों की टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो मामलों में कुल 18.78 ग्राम हैरोइन बरामद कर 03 व्यक्तियों को हिरासत में लिया है। पहला मामला: पुलिस थाना डमटाल (10.62 ग्राम हैरोइन बरामद) दिनांक 12 सितंबर 2026 को CIA नूरपुर की टीम डमटाल क्षेत्र में गश्त एवं निगरानी ड्यूटी पर तैनात थी। इस दौरान प्राप्त एक पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आबकारी बैरियर भदरोया से गुरु रविदास मंदिर लिंक रोड पर बने रेलवे अंडरब्रिज के समीप दबिश दी। स्वतंत्र साक्षियों की उपस्थिति में वहां खड़ी एक टीवीएस रेडर मोटरसाइकिल (संख्या HP 97A 7694) की नियमानुसार तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन की सीट के नीचे से 10.62 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: