संदेश

छोटी ने बड़ी बहन को किडनी दान कर दी नई जिन्दगी

चित्र
छोटी ने बड़ी बहन को किडनी दान कर दी नई जिन्दगी  हिमाचल में जुड़वा पैदा छोटी बहन ने बड़ी बहन को किडनी दान कर नई जिंदगी दी। असल में बड़ी बहन पिछले कई वर्षों से किडनी की समस्या से जूझ रही थी। जांच में पता चला कि बड़ी बहन मीना देवी की दोनों किडनी खराब हो चुकी थी। जिसके बाद छोटी बहन चंपा कुमारी ने अपनी किडनी देने की इच्छा जताई। उसके बाद प्रत्यारोपण को लेकर विभिन्न प्रकार की जांच हुई। सरकाघाट के अंतर्गत ग्राम पंचायत ढलवान के गांव भरनाल में साल 1972 में ठाकुर बृजलाल के घर जुड़ा बेटियां हुईं। इसके बाद हिंदू रीति-रिवाज के साथ 1991 में ग्राम मसयानी में साधन सम्पन्न परिवारों में एक ही दिन उनकी शादी हुई। शादी के बाद दोनों बहनों का जीवन खुशियों से बीत रहा था। किडनी दान करने का ऑपरेशन 27 जनवरी को पीजीआई चंडीगढ़ में हुआ। अब दोनों बिल्कुल ठीकहैं। परिवार और रिश्तेदारों में खुशी का माहौल है। सब चंपा देवी की तारीफ कर रहे हैं। #himachalmedia

फौजियों को दी गई श्रद्धांजलि के इस वीडियो को देखने पर आपकी आखें होगीं नम

चित्र
आतंकवादियों के साथ छेड़े गए युद्ध अभियान में फौजी पत्नी की मनोदशा आइए जाने  👍👌

कांगड़ा जिले में बासंती रंगों में खिला गणतंत्र,कृषि मंत्री ने पुलिस मैदान धर्मशाला में फहराया राष्ट्रीय ध्वज

चित्र
  74वां गणतंत्र दिवस  कांगड़ा जिले में बासंती रंगों में खिला गणतंत्र,कृषि मंत्री ने पुलिस मैदान धर्मशाला में फहराया राष्ट्रीय ध्वज बोले....कृषि में होगा आधुनिक तकनीकी और पारंपरिक ज्ञान का मेल  धर्मशाला: भारत के 74वें गणतंत्र दिवस पर धर्मशाला समेत संपूर्ण कांगड़ा जिला बासंती रंगों में खिला दिखा। इस उपलक्ष्य पर पुलिस मैदान धर्मशाला में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में कृषि व पशुपालन मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान उन्होंने पुलिस व होमगार्ड की महिला तथा पुरुष टुकडि़यों और एनसीसी के कैडेट्स द्वारा निकाले गए आकर्षक मार्च पास्ट की सलामी ली। प्रो. चन्द्र कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि 26 जनवरी का दिन सभी भारतवासियों के लिए एक गौरवमयी दिवस है। वर्ष 1950 को इसी दिन भारत का महान संविधान प्रभावी हुआ था और देश में लोकशाही का स्वप्न साकार हुआ। उन्होंने संविधान निर्माताओं के साथ-साथ सभी स्वतंत्रता सेनानियों के तप, त्याग और बलिदान को स्मरण करते हुए नमन किया, साथ ही देश की स्वतंत्रता को अक्षुण्ण रखने में प्राण न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित...

देहरा के बलिदानी वीर भुवनेश्वर डोगरा मैदान में हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह

चित्र
देहरा के बलिदानी वीर भुवनेश्वर डोगरा मैदान में हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह  देहरा : गणतंत्र दिवस समारोह कांगड़ा जिले के देहरा उपमंडल में बलिदानी वीर भुवनेश्वर डोगरा मैदान में हर्षोल्लास से मनाया गया। इस मौके पर उपमंडलाधिकारी संकल्प गौतम ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा राजकीय विद्यालय देहरा छात्र एवं बालिका के एनसीसी व स्काउट गाइड के स्वयंसेवियों द्वारा प्रस्तुत आकर्षक मार्च पास्ट की सलामी ली। इसके अतिरिक्त विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों द्वारा सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।     एसडीएम ने अपने संबोधन में संविधान निर्माताओं के साथ-साथ देश की आजादी एवं गणतंत्र की स्थापना में स्वतंत्रता सेनानियों के बहुमूल्य योगदान, निःस्वार्थ त्याग और बलिदान को भी याद किया। उन्होंने बहुमूल्य सेवाओं के लिए भारतीय सेनाओं के जवानों का जहां आभार जताया, वहीं देश की रक्षा की खातिर सरहदों पर अपने प्राण न्यौछाबर करने वाले वीर जवानों तथा उनके परिवारों को भी नमन किया।   एसडीएम ने इस अवसर पर बलिदानी वीरों के परिजनों को सम्मानित किया तथा सांस्कृतिक...

काॅमेट मेन्सा ने प्रहर्ष से मनाया 74वां गणतंत्र दिवस

चित्र
काॅमेट मेन्सा ने प्रहर्ष से मनाया 74वां गणतंत्र दिवस फतेहपुर : वलजीत ठाकुर  काॅमेट मेन्सा पब्लिक स्कूल देहरी में 74वां गणतंत्र दिवस बड़े प्रहर्ष से मनाया गया।इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक निदेशक श्री वासु सोनी तथा प्रधानाचार्या श्रीमती ज्योति महाजन ने ध्वजारोहण किया l इस अवसर पर विभिन्न कक्षाओं के बच्चों ने भाषण, कविताएं तथा देश भक्ति के गीत प्रस्तुत किए। किंडर गार्टन के बच्चों ने अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न प्रकार से फ्लैग डेकोरेशन भी किए ।इसके पश्चात प्रधानाचार्या ने अपने वक्तव्य में गणतंत्र दिवस के महत्त्व को बताते हुए संविधान में वर्णित कर्तव्य और अधिकारों से बच्चों को जागरूक किया एवं डॉ भीमराव अंबेडकर के योगदान को भी याद किया। इस अवसर पर समस्त अध्यापक वर्ग एवं एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

नये भारत को आकार देने के संकल्पों का गणतंत्र

चित्र
  नये भारत को आकार देने के संकल्पों का गणतंत्र  गणतंत्र दिवस हमारा राष्ट्रीय पर्व है, इसी दिन 26 जनवरी, 1950 को हमारी संसद ने भारतीय संविधान को पास किया। इस दिन भारत ने खुद को संप्रभु, लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित किया गया। तेहत्तर वर्षों में हमारा गणतंत्र कितनी ही कंटीली झाड़ियों में फँसा रहा। लेकिन अब इन राष्ट्रीय पर्वों को मनाते हुए संप्रभुता का अहसास होने लगा है। गणतंत्र का जश्न सामने हैं, जिसमें कुछ कर गुजरने की तमन्ना भी है तो अब तक कुछ न कर पाने की बेचैनी भी है। हमारी जागती आंखो से देखे गये स्वप्नों को आकार देने का विश्वास है तो जीवन मूल्यों को सुरक्षित करने एवं नया भारत निर्मित करने की तीव्र तैयारी है। अब होने लगा है हमारी स्व-चेतना, राष्ट्रीयता एवं स्व-पहचान का अहसास। जिसमें आकार लेते वैयक्तिक, सामुदायिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, राष्ट्रीय एवं वैश्विक अर्थ की सुनहरी छटाएं हैं। राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस हमारी उन सफलताओं की ओर इशारा करता है जो इतनी लंबी अवधि के दौरान अब जी-तोड़ प्रयासों के फलस्वरूप मिलने लगी हैं। यह हमारी विफलताओं पर भी रोशनी डालता है कि हम नाका...

गग्गल के ग्रामीणों ने किया चक्का जाम शव को सड़क पर रखकर, प्रधान सहित ग्रामीणों ने आर्थिक सहायता प्रदान की उठाई मांग

चित्र
शव को सड़क पर रखकर गग्गल के ग्रामीणों ने किया चक्का जाम 5 दिन बीत जाने पर भी पुलिस ने नहीं की कोई कार्यवाही  आपको बता दें कि तकरीबन 5 दिन पहले रात्रि के समय गग्गल चौक पर पठानकोट मार्ग पर एक अज्ञात चार पहिया वाहन गग्गल निवासी 45 वर्षीय सतपाल तलवाड़ को टक्कर मारकर गंभीर हालत में सड़क पर छोड़ कर भाग गया सतपाल को गंभीर हालत में टांडा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां उसका उपचार चल रहा था परन्तु तीन बेटियां के सिर से बाप का साया उठ गया और सतपाल जीवन जंग हार गए। इसी बात से गुस्साए ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर चक्का जाम कर दिया क्योंकि ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस की तरफ से अभी कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है आसपास में कहीं ना कहीं सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए हैं क्या उनको खंडालकर पुलिस उस अज्ञात वाहन चालक का पता नहीं लगा सकती थी अब कई सवालिया निशान शासन पर उठाए जा रहे हैं।   पंचायत गग्गल की प्रधान रेणु पठानिया तथा उप प्रधान भवनेश चड्ढा ने जिला प्रशासन से मांग की है कि दिहाड़ी लगाकर परिवार चला रहे सतपाल को अधिक से अधिक आर्थिक सहायता प्रदान की जाए उल्लेखनीय है कि सतपाल की तीन बे...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: