संदेश

लोगों को घरद्वार पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए सरकार प्रयासरत - स्वास्थ्य मंत्री

चित्र
  लोगों को घरद्वार पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए सरकार प्रयासरत - स्वास्थ्य मंत्री धनि राम शांडिल ने अनिरुद्ध सिंह के साथ न्यू शिमला में किया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण शिमला  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ (कर्नल) धनी राम शांडिल ने आज न्यू शिमला सेक्टर-4 में नव निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत है। इस भवन की व्यवस्था से यहां के स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य की सुविधाएं घरद्वार पर उपलब्ध होंगी। भवन का निर्माण कार्य लगभग 55 लाख रुपए से पूर्ण किया गया है और भवन के प्रवेश मंजिल में ओपीडी, प्रथम मंजिल में डिस्पेंसरी एवं ड्रेसिंग रूम, भूतल मंजिल में लेबर रूम एवं नर्सिंग रूम तथा बेसमेंट में स्टोर रूम का प्रावधान किया गया है। प्रदेश सरकार जल्द करेगी 700 नर्सिंग ऑफिसर की भर्ती डॉ शांडिल ने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य ...

जनेऊ क्यों पहनते हैं ,वेदों में जनेऊ धारण करने की हिदायत

चित्र
 जनेऊ क्यों पहनते हैं ,वेदों में जनेऊ धारण करने की हिदायत      ॐ यज्ञोपवीतं परमं पवित्रं, प्रजापतेयर्त्सहजं पुरस्तात्। आयुष्यमग्र्यं प्रतिमुञ्च शुभ्रं, यज्ञोपवीतं बलमस्तु तेजः॥  ( चंडीगढ़ : पंडित राज शास्त्री ) जनेऊ को उपवीत, यज्ञसूत्र, व्रतबन्ध, बलबन्ध, मोनीबन्ध और ब्रह्मसूत्र भी कहते हैं। जनेऊ धारण करने की परम्परा बहुत ही प्राचीन है। वेदों में जनेऊ धारण करने की हिदायत दी गई है। इसे उपनयन संस्कार कहते हैं। 'उपनयन' का अर्थ है, 'पास या सन्निकट ले जाना।' किसके पास? ब्रह्म (ईश्वर) और ज्ञान के पास ले जाना। हिन्दू धर्म के 24 संस्कारों में से एक 'उपनयन संस्कार' के अंतर्गत ही जनेऊ पहनी जाती है जिसे 'यज्ञोपवीत संस्कार' भी कहा जाता है। मुंडन और पवित्र जल में स्नान भी इस संस्कार के अंग होते हैं। यज्ञोपवीत धारण करने वाले व्यक्ति को सभी नियमों का पालन करना अनिवार्य होता है। एक बार जनेऊ धारण करने के बाद मनुष्य इसे उतार नहीं सकता। मैला होने पर उतारने के बाद तुरंत ही दूसरा जनेऊ धारण करना पड़ता है। आओ जानते हैं जनेऊ के धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व के साथ ही उसके स्...

60 स्कूलों के विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प

चित्र
60 स्कूलों के विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प विद्यार्थियों ने नशे दुष्प्रभावों पर प्रहार करती हुईं पेंटिग्स भी बनाई कांगड़ा जिला के 152 स्कूलों में पहुंचेगा संवाद अभियान: डीसी धर्मशाला :  जिला कांगड़ा के 60 स्कूलों के बच्चों ने शनिवार को नशे से दूर रहने का संकल्प लिया है। जिला के विभिन्न स्कूलों में तीसरे शनिवार को आयोजित संवाद कार्यक्रम के तहत स्कूलों में चित्रकला प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई। कई विद्यार्थियों ने पेंटिंग्स बनाकर नशे से दूर रहने का संकल्प भी लिया। उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि स्कूलों में बच्चों को जागरुक करने के उद्देश्य से जिले में प्रत्येक माह के तीसरे तथा चैथे शनिवार को चयनित स्कूलों में संवाद के तहत कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसी के तहत आज जिला कांगड़ा के 60 स्कूलों के बच्चों को विभिन्न गतिविधियों और जानकारियों के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने बच्चों से ‘संवाद’ स्थापित कर उन्हें प्रेरित किया और उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। ...

केंद्र सरकार की ओर से संकल्प यात्रा के के समन्वय के लिए प्रदेश और जिला स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए :कपूर

चित्र
केंद्र सरकार की ओर से संकल्प यात्रा के के समन्वय के लिए प्रदेश और जिला स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए :कपूर पालमपुर : केवल कृष्ण शर्मा  देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से कार्य कर रही है। उक्त शब्द भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं विकसित भारत संकल्प यात्रा के प्रदेश प्रभारी त्रिलोक कपूर ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए व्यक्त किये।  कपूर ने कहा कि जागरूकता एवं जन भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से भारत सरकार लगभग 2 माह तक देशव्यापी विकसित भारत संकल्प यात्रा के रूप में कार्य कर रही है।  उन्होंने कहा कि इस यात्रा के प्रथम चरण का शुभारंभ झारखंड प्रदेश की खूंटी क्षेत्र में 15 नवंबर 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने किया। इसके अंतर्गत प्रथम चरण में देश के 68 आदिवासी बहुल जिलों में यह यात्रा चलेगी, जिसमें हिमाचल प्रदेश के भी तीनों जनजातीय संबंधित जिला चंबा, किन्नौर और लाहौल स्पीति शामिल हैं।  प्रदेश महामंत्री ने कहा कि इस संकल्प यात्रा के अंतर्गत देश की ...

जल शक्ति विभाग में 4500 पैरा-कर्मचारियों को नियुक्तयों के साथ मंत्रिमंडल की बैठक के अन्य निर्णय

चित्र
जल शक्ति विभाग में 4500 पैरा-कर्मचारियों को नियुक्तयों के साथ मंत्रिमंडल की बैठक के अन्य निर्णय  ( शिमला ब्यूरो गायत्री गर्ग  ) मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में राज्यपाल से हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 19 दिसंबर से 23 दिसंबर 2023 तक तपोवन धर्मशाला में आयोजित करने की सिफारिश करने का निर्णय लिया गया। बैठक में जल शक्ति विभाग में 4500 पैरा-कर्मचारियों को नियुक्त करने, राज्य आबकारी एवं कराधान विभाग में कर एवं कराधान निरीक्षक के 25 पद और बागवानी विभाग में बागवानी विकास अधिकारी के 10 पद भरने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में मोटर वाहन कर की एकमुश्त छूट के साथ-साथ पंजीकृत वाहन स्क्रैपिंग सुविधा (आरवीएसएफ) में स्क्रैप किए जाने वाले पुराने वाहनों से संबंधित ब्याज और जुर्माने की एकमुश्त छूट को भी स्वीकृति प्रदान की गई। यह छूट एक वर्ष की समयावधि के लिए लागू होगी, जो वाहन मालिकों को मौजूदा नियमों के अनुरूप अपने पुराने वाहनों को स्क्रैप करने के लिए पर्यावरण अनुकूल दृष्टि से जिम्मेदार विकल्प चुनने के लिए प्रे...

नगरायुक्त ग़ज़ल भारद्वाज ने छठ पूजा के लिए निगम द्वारा की जा रही तैयारियों का लिया जायजा

चित्र
नगरायुक्त ग़ज़ल भारद्वाज ने छठ पूजा के लिए निगम द्वारा की जा रही तैयारियों का लिया जायजा  सहारनपुर :  नगरायुक्त गजल भारद्वाज ने छठ पूजा पर महिलाओं की सुरक्षा और सुविधाओं पर विशेष जोर देते हुए पुल पर लगे कैमरों को व्यवस्थित करने तथा महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट की विशेष व्यवस्था के निर्देश दिए। नगर निगम द्वारा मानकमऊ स्थित छठ पूजा घाट के नदी क्षेत्र में युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर नदी में फैली पॉलीथिन, मालाएं व पुराने कपडे़ आदि की सफाई करायी और नदी के भीतरी क्षेत्र को समतल कराया गया। नगरायुक्त ग़ज़ल भारद्वाज ने छठ पूजा के लिए निगम द्वारा की जा रही तैयारियों का जायजा लेते हुए नदी की सफाई पर संतोष जताया। उन्होंने छठ पूजा सम्पन्न होने तक घाट क्षेत्र में साफ सफाई तथा प्रकाश व्यवस्था और बेहतर कराने को कहा।

मोहल्ले वासियों के हंगाम के बाद मकान के अंदर रंग रलिया मना रहे एक युवक और युवती गिरफ्तार, देहात कोतवाली के चिलकाना रोड का मामला

चित्र
मोहल्ले वासियों के हंगाम के बाद मकान के अंदर रंग रलिया मना रहे एक युवक और युवती गिरफ्तार, देहात कोतवाली के चिलकाना रोड का मामला  सहारनपुर : थाना देहात कोतवाली के लॉर्ड महावीरा स्कूल के समीप एक कॉलोनी में रंगोलिया मना रहे एक युवक और युवती को पुलिस ने मौके पर पहुंकर गिरफ्तार कर लिया बताया जा रहा है कि उक्त मकान में गलत युवक और युवतियों का आना जाना लगा रहता है - आज एक युवती के लाये जाने की सूचना के बाद मोहल्ले के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया - सूचना के बाद मोके पर पहुंची पुलिस ने पीछे के रास्ते छत से कूद कर भाग रहे एक युवक और युवती को पुलिस ने हिरासत मे ले लिया - मोहल्ले वासियों का आरोप है कि उक्त मकान में इस तरह के धंधा काफी समय से चल रहा है । आरोप है कि उक्त मकान में नशीले पदार्थों का धंधा भी किया जाता है।     

मंडी में आज शुरू हुआ सीटू का दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर

चित्र
मज़दूर विरोधी मोदी सरकार को अगले साल सत्ता से हटाना ज़रूरी-तपन सेन मंडी में आज शुरू हुआ सीटू का दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर सीटू की राज्य स्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आज सौली खड्ड मंडी में शुरू हुई जिसकी अध्यक्षता कॉमरेड विजेंदर मेहरा ने की जिसमें सभी जिलों और यूनियनों के अस्सी लोग भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण कार्यशाला का उदघाटन सीटू के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व सांसद तपन सेन ने किया।उन्होंने अपने उदघाटन संबोधन में कहा कि केंद्र की मोदी सरकार मज़दूरों का अस्तित्व ही ख़त्म करने की नीति लागू कर रही है।जिसके चलते स्थायी रोज़गार के बजाए अस्थाई और अनुबंध किस्म का रोज़गार दिया जा रहा है और अब सरकार ने इसे पार्ट टाइम, अप्रेंटिशिप् और अब ऑनलाइन एप पर कुछ समय और कुछ घण्टों के लिए रोज़गार दिया जा रहा है।अब इनमें काम करने वाले मजदूरों को न्यून्तम वेतन और अन्य सुविधाओं की कोई गारंटी नहीं है। मोदी सरकार ने इस सारे काम को क़ानूनी वैधता देने के लिए श्रम कानूनों को समाप्त कर दिया गया है और अब श्रम सहिंता बनाई गई है लेकिन ट्रेड यूनियनों के विरोध के कारण उन्हें केंद्र सरकार लागू नहीं कर...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: