करोड़पति कारोबारी को फेसबुक पर लड़की से दोस्ती करना पड़ा भारी, सोशल मीडिया यूजर हो जाएं सावधान

करोड़पति कारोबारी को फेसबुक पर लड़की से दोस्ती करना पड़ा भारी, सोशल मीडिया यूजर हो जाएं सावधान 

राजस्थान के करोड़ पति कारोबारी की फेसबुक पर लड़की से हुई दोस्ती, मिलने के लिए बुलाया और किया किडनैप 

कोटा पुलिस ने इस मामले में अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार किया है । जिनमें पांच लड़के और तीन लड़कियां हैं । उनमें से कुछ आदतन अपराधी है ।

आरके पुरम थाना अधिकारी अजीत कुमार ने बताया 14 जुलाई को एक कारोबारी ने मुकदमा दर्ज कराया था। उसने बताया फेसबुक पर स्नेहा अग्रवाल के नाम से एक लड़की से बातचीत हुई । इसी नाम से उसकी आईडी थी । बातचीत के बाद दोस्ती हुई और उसके बाद लड़की ने बातचीत करना शुरू कर दी । 13 जुलाई को मिलने का समय गणेश मंदिर के पीछे स्थित सुनसान जगह पर तय हुआ ।

कारोबारी अपनी कार लेकर वहां पहुंचा और स्नेहा कर में बैठ गई । उसने कारोबारी से मुकुंद विहार रोड पर चलने को कहा । वहां पर दो सहेलियां पहले ही इंतजार कर रही थी। तीनों कार में बैठ गई और उसके बाद कारोबारी वहां से रवाना हो गया। लड़की ने कुछ दूरी पर सुनसान जगह पर ले जाकर कर रूकवाई और चारों आपस में बातचीत करने लगे ।  

इसी दौरान दो बाइक पर पांच लड़के वहां आए। सभी ने मिलकर कारोबारी को उसी की कार में किडनैप कर लिया और मंडाना इलाके में ले गए । वहां पर सुनसान जगह होने के कारण किसी को पता नहीं चल सका उन्होंने कारोबारी का मोबाइल फोन, कैश और सोने की अंगूठियां उतरवाली। उसके बाद घर पर उसके नौकर को फोन करवा कर लाखों रुपए और मंगवा लिए। पुलिस तक जाने पर जान से मारने की धमकी देकर सभी लोग वहां से फरार हो गए ।

इस मामले में पुलिस ने अब एक्शन लिया है और सोनू , अर्जुन , राकेश , अजय , शाहीन, मुस्कान और गायत्री को अरेस्ट किया है । दो अन्य लोग फिलहाल फरार चल रहे हैं। इनमें से सोनू और राकेश आदतन अपराधी है। तीनों लड़कियां उनकी दोस्त है और साथ में मिलकर सभी वारदात करते हैं।  

अब पुलिस कारोबारी का कैश और अन्य सामान बरामद करने की कोशिश कर रही है । थाना अधिकारी अजीत ने कहा कि कोटा में इन दिनों इस तरह के नए स्कैम चल रहे हैं। सोशल मीडिया यूज करने वाले लोगों को सावधानी बरतने की बहुत जरूरत है । पिछले कुछ दिनों में इस तरह का यह तीसरा मामला सामने आया है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

हारचक्कियां में सब-तहसील भवन का शिलान्यास, प्रशासनिक सुविधाएं घर-द्वार के समीप मिलेंगी