संदेश

Jawali में जनता की मांग पर खुला बीडीओ कार्यालय भी हुआ डिनोटिफाई

चित्र
  Jawali में जनता की मांग पर खुला बीडीओ कार्यालय भी हुआ डिनोटिफाई  पूर्व की भाजपा सरकार ने जवाली को बीडीओ कार्यालय की सौगात दी थी, लेकिन सत्तासीन कांग्रेस सरकार ने इसे डिनोटिफाई कर दिया जिससे जवाली की जनता में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू व जवाली के विधायक चंद्र कुमार के खिलाफ रोष पनप उठा है। जवाली क्षेत्र की दर्जनभर पंचायतों भरमाड़, मैरा, लुधियाड़, हरनोटा, मस्तगढ़, चलवाड़ा-एक, चलवाड़ा-दो, फारियां, ढन, हार, नरगाला, लाहडू, नाणा, धेवा, हरसर, पनालथ, समकेहड़ इत्यादि पंचायतों के लोगों को तकरीबन 30 से 40 किलोमीटर का सफर तय करके नगरोटा सुरिया जाना पड़ता है जनता द्वारा काफी समय से जवाली में बीडीओ कार्यालय खोलने की मांग को कांग्रेस के समक्ष उठाया जा रहा था, लेकिन कांग्रेस ने हमेशा ही इस मांग को अनसुना कर दिया। पूर्व की भाजपा सरकार के समक्ष भी इस मांग को उठाया गया, तो भाजपा सरकार ने जवाली में बीडीओ कार्यालय खोलने की घोषण करते हुए नोटिफिकेशन भी जारी कर दी, लेकिन सत्ता परिवर्तन होने के बाद कांग्रेस ने इसे डिनोटिफाई कर दिया, जिससे जनता में कांग्रेस के प्रति काफी रोष पनप गया है।  ...

जम्मू कश्मीर में साल के पहले दिन ही आतंकी हमले में तीन नागरिकों की मौत, सात लोग घायल

चित्र
  जम्मू कश्मीर में साल के पहले ही दिन एक आतंकी हमले में तीन नागरिकों की मौत हो गई है और सात लोग घायल हो गए हैं। आर्मी सेना इलाके को घेर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कुछ लोग एक कार में आए और लोगों पर गोलियां चला दीं। गोली मारने के बाद, वो कार में भाग गए। मौके पर मौजूद एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस द्वारा इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। इससे पहले एडीजी मुकेश सिंह ने बताया था कि घटना ऊपरी डांगरी गांव में हुई। गोलीबारी तीन घरों में हुई, जो एक-दूसरे से लगभग 50 मीटर की दूरी पर थे। दो नागरिकों की मौत हो गई है और चार अन्य घायल हो गए हैं। इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। राजौरी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. महमूद ने इस घटना को लेकर कहा- "राजौरी के डांगरी इलाके में फायरिंग की घटना में 3 लोगों की मौत हो गई और 7 अन्य घायल हो गए। घायलों का इलाज किया जा रहा है। पुलिस व जिला प्रशासन मौके पर पहुंच गया है। घायलों के शरीर पर गोलियों के कई निशान पाए गए हैं।"दो मृतकों की पहतान सतीश और दीपक के रूप में हुई है।

प्रदेश सरकार 101 करोड़ रुपये की धनराशि से मुख्यमंत्री सुखाश्रय सहायता कोष स्थापित करेगी

चित्र
  प्रदेश सरकार 101 करोड़ रुपये की धनराशि से मुख्यमंत्री सुखाश्रय सहायता कोष स्थापित करेगी मुख्यमंत्री ने कहा कि जरूरतमंद बच्चों एवं निराश्रित महिलाओं को उच्च शिक्षा प्रदान की जा सके। उन्होंने कहा कि इंजीनियरिंग कॉलेजों, आई.आई.आई.टी., एन.आई.टी., आई.आई.टी., आई.आई.एम, पॉलिटैक्निक संस्थानों, नर्सिंग एवं डिग्री कॉलेजों आदि में ऐसे बच्चों की उच्च शिक्षा और व्यावसायिक कौशल विकास शिक्षा पर होने वाले व्यय को प्रदेश सरकार वहन करेगी। इनको आवश्यकता के अनुसार जेब खर्च के लिए भी आर्थिक सहायता दी जाएगी ताकि ये बच्चे सम्मानपूर्वक जीवन व्यतीत कर सकें। उन्होंने कहा कि यह कोई करुणा नहीं बल्कि उनका प्रदेश सरकार पर अधिकार है।कोष से सहायता प्राप्त करना सरकारी बंधनों से मुक्त होगा और इनसे कोई आय प्रमाण-पत्र भी नहीं लिया जाएगा। साधारण आवेदन पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संपूर्ण सहायता त्वरित रूप से सीधे लाभार्थी के खाते में दी जाएगी। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि दानी सज्जनों और कम्पनियों आदि से सी.एस.आर. के अंतर्गत आर्थिक सहायता लेने के भी प्रयास किए जाएंगे ताकि देखभाल एवं संरक्षण वाले स...

चंबा से 18वीं राष्ट्रीय जंबूरी में हिस्सा लेने के लिए रवाना हुआ स्काउट्स एवम गाइड्स का 56 सदस्यीय दल

चित्र
  चंबा : जितेन्द्र खन्ना /  भारत स्काउट्स एवम गाइड्स का 56 सदस्यीय दल रविवार को18वीं राष्ट्रीय जंबूरी में हिस्सा लेने के लिए जिला संगठन आयुक्त (स्काउट)राजेश शर्मा और जिला ट्रेनिंग आयुक्त पूनम पूरी की अगुवाई में जोधपुर राजस्थान के लिए रवाना हुआ।इस दल को जिला सचिव अभिमन्यु ठाकुर ने झंडी दिखा कर रवाना किया।ये दल 4 से 10 जनवरी 2023 तक पाली जोधपुर में रुकेगा।इस जंबूरी का उद्घाटन भारत की राष्ट्रपति महामहिम द्रोपदी मुर्मू करेंगी। ये दल सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेगा,जिसमे चम्बा का नुआला विशेष आकर्षण रहेगा।इसके अलावा गद्दी नाटी भी प्रस्तुत की जाएगी। प्रदर्शनी में चम्बा रुमाल चम्बा थाल ,चुख,जरीस,कचालू ओर बिभिन्न प्रकार के अन्य उत्पाद भी शामिल रहेंगे।

मुख्यमंत्री के स्वागत को लेकर उत्सुक है काँगड़ा, भव्य होगी जन आभार रैली : केवल पठानिया

चित्र
  मुख्यमंत्री के स्वागत को लेकर उत्सुक है काँगड़ा, भव्य होगी जन आभार रैली : केवल पठानिया धर्मशाला: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के स्वागत को लेकर काँगड़ा की जनता बेहद उत्सुक है। मुख्यमंत्री की धर्मशाला में होने वाली जन आभार रैली को लेकर आयोजित पत्रकार वार्ता में शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने यह बात कही। धर्मशाला में प्रेस वार्ता में पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश में सरकार बनने के बाद पहली बार काँगड़ा आ रहे हैं और 3 जनवरी को धर्मशाला के ज़ोरावर स्टेडियम में वे काँगड़ा की जनता का आभार व्यक्त करेंगे। उन्होंने कहा कि 3 जनवरी को धर्मशाला के ज़ोरावर सिंह स्टेडियम में होने वाली जन आभार रैली बहुत भव्य होगी।  उन्होंने कहा कि इसके लिए प्रशासन को व्यवस्थाएँ करने के निर्देश दे दिये गये हैं। केवल पठानिया ने कहा कि संगठन के स्तर पर भी रैली को सफल बनाने के लिए तैयारियाँ ज़ोरों से चल रही है। उन्होंने बताया कि संगठन के स्तर पर तैयारियों के दृष्टिगत आज 15 ब्लॉकों में 29 बैठकें की गई हैं। उन्होंने बताया कि आज रैली को लेकर कार...

सोशल मीडिया पर हुआ प्यार पहुंचा प्रेम विवाह तक पर प्रेमी निकला किन्नर

चित्र
सोशल मीडिया पर हुआ प्यार पहुंचा प्रेम विवाह तक पर प्रेमी निकला किन्नर मामला पुलिस तक पहुंचा तो किन्‍नर युवक से विवाह तोड़ने के लिए मांग रखी 5 लाख की, पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आजकल सोशल मीडिया के जरिए प्रेम होना तो एक आम बात हो गई है अधिकतर मामलों में सफलता नहीं हासिल होती और धोखा ही मिलता है ऐसा ही एक मामला लक्सर से उभर कर सामने आया है यहां लक्सर कोतवाली की रायसी चौकी गांव निवासी एक युवक का सोशल मिडिया पर अकाउंट है. करीब सालभर पहले एक युवती की फोटो व नाम से बने अकाउंट से उसके पास फ्रैंड रिक्वेस्ट आई. कुछ ही दिन में दोनों एक-दूसरे से बातचीत करने लगे. फिर दोनों में प्यार हो गया. इसके बाद युवती ने शादी का प्रस्ताव रखा. इतना ही नहीं युवक को बतााय गया कि लड़की के घर वाले तैयार हैं। इस पर युवक ने अपने परिजनों से बातकर उन्हें भी प्रेम विवाह के लिए तैयार कर लिया. इसके बाद दोनों परिवार की रजामंदी से शादी कर ली. युवक की मानें तो शादी के बाद लक्सर आने पर भी उसकी कथित पत्नी ने बीमारी आदि का बहाना बनाकर उससे दूरी बनाए रखी. युवक पहले तो उसका विश्वास करता रहा, बाद में उसने ...

आजादी के अमृत महोत्सव पर पालमपुर में भारत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर 4 दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का समापन

चित्र
  आजादी के अमृत महोत्सव पर पालमपुर में भारत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर 4 दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का समापन भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो हमीरपुर द्वारा भारत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर व भारत के स्वतंत्रता सेनानियों पर कैप्टन विक्रम बत्रा स्टेडियम पालमपुर में 4 दिवसीय डिजिटल चित्र प्रदर्शनी जिला प्रशासन के सहयोग से लगाई गई थी जिसका आज समापन हो गया है इस चित्र प्रदर्शनी में लोगों ने चित्रों के माध्यम से भारत सरकार की जो भी जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं उसके बारे में तथा हमारे भारत व हिमाचल के स्वतंत्रता सेनानी हैं जिनके बारे में लोगो को जानकारी नहीं है इस चित्र प्रदर्शनी में चित्रों के माध्यम से जानकारी प्राप्त की इस चित्र प्रदर्शनी में विभिन्न प्रकार के  प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया जिसमें पोस्टर पेंटिंग स्लोगन राइटिंग ओपन प्रश्नोत्तरी लूडो व चेस प्रतियोगिता भी करवाई गई इन प्रतियोगिताओं में स्थानीय स्कूल छात्र छात्राओं व बाल विकास विभाग विभाग से आंगनवाड़ी वर्करो ने तथा अन्य उपस्थित लोगों ने भी भाग लिया लूडो प...

नव वर्ष पर जाने अपनी राशी का हाल व आज का पंचांग

चित्र
नव वर्ष पर जाने अपनी राशी का हाल व आज का पंचांग  मेष राशि- एक साथ कई जिम्मेदारियां दिमाग पर बोझ डाल सकती हैं। परिवार में किसी श्रेष्ठ व्यक्ति का रोग संभव है। हीन भावना के चलते रिश्तों में कड़वाहट न पैदा करें। प्रयास क्षेत्रों में बाधा और दांपत्य जीवन में परेशानी की संभावना है। अच्छी भावना होते हुए भी आप खुद को अच्छा साबित नहीं कर पाएंगे। आशंकित मन को पूर्वग्रह से वश में कर अच्छे अवसरों का लाभ उठाएं। इस सप्ताह उद्यम के क्षेत्र में अच्छे और प्रगतिशील विचारों से मन प्रभावित रहेगा। कुछ महत्वपूर्ण सफलताओं के प्रति आशान्वित रहेंगे। शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। रोजगार में प्रयास सार्थक होंगे। विद्यार्थी अपने करियर को लेकर थोड़े चिंतित हो सकते हैं। वृष राशी - नई जिम्मेदारियां बढ़ने से उनकी पूर्ति को लेकर मन चिंतित रहेगा। पुरानी मार्मिक बातों के बारे में सोचना बंद करें। किसी नए व्यवसाय के प्रति आकर्षण बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलताएं मिलेंगी। भौतिक सुख-सुविधाओं पर अत्यधिक खर्च संभव है। कुछ अप्रिय बातों के कारण संबंधों में कड़वाहट संभव है। शिक्षा प्रतियोगिता में प्रयास ...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: