चंडीगढ़ के बिजली महकमे के निजीकरण के खिलाफ शिमला में बिजली विभाग ने किया धरना
चंडीगढ़ के बिजली महकमे के निजीकरण के खिलाफ शिमला में बिजली विभाग ने किया धरना शिमला:- आज हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड एम्प्लाइज एवं इंजीनियर के जॉइंट फ्रंट द्वारा आज पूरे प्रदेश में चंडीगढ़ के बिजली महकमे के निजीकरण के खिलाफ भोजनाबकाश के दौरान धरना प्रदर्शन किया। यहां शिमला में बोर्ड़ मुख्यालय, कुमार हाउस, शिमला के बाहर सैंकड़ों कर्मचारियों व अभियन्ताओं ने धरना प्रदर्शन कर चंडीगढ़ के बिजली महकमे के निजीकरण का विरोध किया। इस अबसर पर जॉइंट फ्रंट के संयोजक ई0 लोकेश ठाकुर ने कहा कि केंद्र शाशित प्रदेश चंडीगढ के बिजली विभाग को वर्ष 2021 में केंद्र सरकार द्वारा एमिनेंट कंपनी को मात्र 871 करोड़ रुपये में बेच दिया गया। वहीँ राजस्थान व उत्तरप्रदेश में बिजली कंपनियों की निजी हाथों में देने के लिए पूरी तैयारियां चली है कुछ जगह तो निजी हाथों में देने बारे टेंडर तक लगा दिए गये हैं। जॉइंट फ्रन्ट ऑफ़ HPSEB एम्प्लाइज एवं इंजीनियर की राष्ट्रीय स्तर पर NCCOEEE के अबाह्न पर आज पूरे प्रदेश में लगभग 63 विद्युत कार्यालयों के बाहर भोजन अबकाश के दौरान एक घण्टा धरना प्रदर्शन कर निजीकरण का विरोध...