समेज खड्ड में फटा बादल, 19 लोग लापता

समेज खड्ड में बादल फटा, 

डीसी एस पी घटना स्थल के लिए रवाना

एस डी आर एफ की टीम भी घटना स्थल के लिए  रवाना

19 लोगों के लापता होने की सूचना





( शिमला : गायत्री गर्ग )

रामपुर क्षेत्र के झाकड़ी में  समेज  खड्ड में हाइड्रो प्रोजेक्ट के नजदीक बादल फटने की सूचना प्राप्त हुई है। वीरवार सुबह  तड़के बादल फटने की सूचना जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण  में मिली। 

घटना स्थल के लिए उपायुक्त अनुपम कश्यप और पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी भी रवाना हो गए है।

उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही एन डी एस आर एफ की टीम, पुलिस, रेस्क्यू दल घटना स्थल के रवाना हो चुके है। उन्होंने कहा कि हमें प्राप्त सूचना के मुताबिक  बादल फटने से प्रभावित क्षेत्र से 19 लोगों के लापता होने की जानकारी है। एसडीएम रामपुर  निशांत तोमर घटना स्थल पर पहुंच रहें है। सड़क कई जगह  बंद होने के कारण उन्हें  दो किलोमीटर पैदल ही उपकरणों के साथ  घटना स्थल पर  पहुंचने के लिए प्रयास कर रही है।

उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा राहत कार्य तुरंत आरंभ कर दिया है। उन्होंने कहा आईटीबीपी, स्पेशल होम गार्ड की टुकड़ी भी रेस्क्यू दल में शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि रेस्क्यू कार्यों में सारी टीमें एक जुट होकर कार्य कर रही है। एंबुलेंस  सहित सभी आधारभूत सुविधाएं रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल की गई है।

उन्होंने कहा कि अतिरिक्त उपायुक्त की अध्यक्षता में कमेटी का गठन कर दिया गया है जिसमें पुलिस, होम गार्ड, अग्निशमन दल, सुन्नी डैम प्रबंधन सहित अन्य विभागों  को शामिल किया गया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा