पुलिस साइबर सेल ने सेक्सटॉर्शन मामले में चंबा के 19 वर्षीय जालसाज को लिया हिरासत में

पुलिस साइबर सेल ने सेक्सटॉर्शन मामले में चंबा के 19 वर्षीय जालसाज को लिया हिरासत में 


चंबा : जितेन्द्र खन्ना / जिला साइबर सेल ने चंबा से एक 19 साल के जालसाज को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने ठगी की रकम हासिल करने के लिए केनरा और पंजाब नेशनल बैंक में खाते खोले थे। वह आठवीं तक पढ़ा है और मजदूरी करता है।

आपको बता दें कि सीबीआई अधिकारी बनकर एक जालसाज ने 4.84 लाख रुपये का समझौता किया। शिकायत पर जिला साइबर सेल ने सोमवार को चंबा (हिमाचल प्रदेश) से जालसाज को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान गांव छंबर चंबा हिमाचल प्रदेश निवासी अमित कुमार (19) के रूप में हुई है।

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी के मोबाइल नंबर और बैंक खाते की जांच की। पुलिस को आरोपी के हिमाचल प्रदेश के चंबा में होने की जानकारी मिली। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए चंबा पहुंची। वहां आगे सड़क नहीं थी। पुलिस ने एक घंटे तक पैदल चलकर छंबर गांव से आरोपी अमित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने ठगी की रकम हासिल करने के लिए केनरा और पंजाब नेशनल बैंक में खाते खोले थे। वह आठवीं तक पढ़ा है और मजदूरी करता है।  


पुलिस आगे की पड़ताल कर रही है।जिला पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि 12 अगस्त 2024 को एक शख्स ने द्वारका साइबर सेल में सेक्सटॉर्शन की शिकायत दी। बताया कि अनजान लड़की ने उसे व्हाट्सएप वीडियो कॉल किया था। उससे पांच से छह सेकेंड बातचीत हुई। फिर फोन बंद हो गया।अगले दिन एक व्हाट्सएप ऑडियो कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को सीबीआई का विशेष अधिकारी गौरव मल्होत्रा बताया। बताया कि वीडियो कॉल करने वाली लड़की ने खुदकुशी कर ली है। उसने पीड़ित के साथ लड़की का अश्लील वीडियो और एंबुलेंस की कुछ तस्वीरें भेजी। पहले तो उसने मामला दर्ज करवाने की धमकी दी और फिर कहा कि लड़की के रिश्तेदार समझौते के लिए तैयार हैं। इसके एवज में 4.84 लाख रुपये बैंक खाते में डालने के लिए कहा । 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग