शिक्षक द्वारा छात्रा से छेड़छाड़ व चूमे जाने पर, छात्रा ने की आत्महत्या

शिक्षक द्वारा छात्रा से छेड़छाड़ व चूमे जाने पर, छात्रा ने की आत्महत्या  

प्रकरण दर्ज करने के दस दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। बच्ची का पिता अब पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से बेटी को न्याय दिलाने की गुहार लगा रहा है। यह मामला भोपाल, सूखी सेवनिया क्षेत्र स्थित एक निजी स्कूल का है यहाँ 25 जनवरी को शिक्षक द्वारा छात्रा से छेड़छाड़ और चूमे जाने का मामला सामने आया है। इससे व्यथित छात्रा ने घर आकर जहर खा लिया।तबीयत बिगड़ी तो स्वजन अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां जब छात्रा को लगा कि उसका अंत समय नजदीक है तब उसने पिता को पूरी बात बताई। इसके बाद उसकी मौत हो गई। उधर, छात्रा से छेड़छाड़ की यह घटना स्कूल की ही एक अध्यापिका ने देख ली थी, फिर भी वह चुप रही। घटना के बाद से आरोपित शिक्षक फरार है।

 सूखी सेवनिया थाना प्रभारी रामबाबू चौधरी ने बताया कि 15 वर्षीय छात्रा पिपलिया जाहिरपीर स्थित एक कान्वेंट स्कूल में 11वीं की छात्रा थी।उसी स्कूल में नीतेश नामक युवक भी शिक्षक है। वह इंजीनियरिंग का छात्र भी है। वह बिहार का रहने वाला है। छात्रा करीब छह वर्षों से उस स्कूल में पढ़ाई कर रही थी। छात्रा के पिता के अनुसार, 25 जनवरी को स्कूल की छुट्टी होने के बाद जब छात्रा कक्षा से बाहर जा रही थी, तब नीतेश ने उसे अकेला पाकर छेड़छाड़ शुरू कर दी और उसे चूम लिया था।छात्रा तब कुछ नहीं बोल सकी। किसी तरह उसके चंगुल से छूटकर घर पहुंची तो किसी से बात नहीं की और कुछ देर बाद जहर खा लिया। जब उसे उल्टियां होने लगी तो स्वजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। 


स्वजन की शिकायत पर आरोपित शिक्षक के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस की अलग-अलग टीमें तलाश में दूसरे शहर भी गई हैं। - प्रमोद कुमार सिन्हा, एसपी देहात, भोपाल


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर