सात लोगों की मौत,सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिरी टेंपो ट्रैवलर, जम्मू-कश्मीर में हुआ यह हादसा

सात लोगों की मौत,सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिरी टेंपो ट्रैवलर, जम्मू-कश्मीर में हुआ यह हादसा 

जम्मू कश्मीर : डोडा जिले में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई। इस हादसे में अब तक सात लोगों की मौत होने की सूचना है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए डोडा के सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) ले जाया गया है।

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को डोडा-बराथ मार्ग पर पोंडा इलाके में यह सड़क हादसा हुआ। एक टेंपो ट्रैवलर सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गया। दुर्घटना के समय वाहन में कई यात्री सवार थे। इस हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और राहत एवं बचाव टीम मौके पर पहुंचीं। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस टीम ने शवों और घायलों को खाई से बाहर निकाला। सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा गया। अब तक सात लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। हालांकि, इस दुर्घटना में मौतों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है, क्योंकि कुछ लोगों की स्थिति गंभीर है। उनका फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है। इधर, घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन भी जारी है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सड़क दुर्घटना की पुष्टि की है। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त की। जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, “डोडा शहर से लगभग 20 से 25 किलोमीटर दूर बराथ गांव के पास एक निजी टेंपो सड़क दुर्घटना की सूचना मिलने पर अभी-अभी डोडा के डीसी हरविंदर सिंह से बात की। अब तक सात लोगों के हताहत होने की सूचना है, 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।”

केंद्रीय मंत्री ने जानकारी देते हुए कहा, “घायलों को हर संभव सहायता और चिकित्सा सहायता प्रदान की जा रही है। डीसी व्यक्तिगत रूप से पूरी प्रक्रिया की निगरानी कर रहे हैं और मुझे नियमित अपडेट दे रहे हैं। आवश्यकतानुसार आगे भी सहायता प्रदान की जाएगी। मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।”

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर