संदेश

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 31 जुलाई से चंबा जिला के दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे मिंजर मेला-2026 की छठी सांस्कृतिक संध्या में होंगे मुख्यातिथि

चित्र
  उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 31 जुलाई से चंबा जिला के दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे , मिंजर मेला-2026 की छठी सांस्कृतिक संध्या में होंगे मुख्यातिथि चंबा विधानसभा क्षेत्र के तहत 1 अगस्त को करेंगे विकासात्मक परियोजनाओं का भूमि पूजन एवं लोकार्पण  चंबा,  उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 31 जुलाई से चंबा जिला के दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। उपमुख्यमंत्री 31 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला-2026 की छठी सांस्कृतिक संध्या में मुख्यातिथि होंगे।  उपमुख्यमंत्री के जारी प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि वह 31 जुलाई को दोपहर बनीखेत पहुंचेंगे, यहां उनका संक्षिप्त ठहराव रहेगा। इसके उपरांत वह सायं 5 बजे चंबा के लिए प्रस्थान करेंगे तथा रात्रि 8:30 बजे चंबा चौगान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला-2026 की छठी सांस्कृतिक संध्या में मुख्यातिथि होंगे।  मुकेश अग्निहोत्री 1 अगस्त को चंबा विधानसभा क्षेत्र के तहत विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का भूमि पूजन एवं लोकार्पण करेंगे। उपमुख्यमंत्री प्रातः 10:30 बजे चंबा चौगान में अग्निशमन व्यवस्था के सुधार कार...

इको क्लब के 30 वालंटियर्स लगभग 60 औषधीय पौधे लगाए महाविद्यालय मे

चित्र
 इको क्लब के 30 वालंटियर्स लगभग 60 औषधीय पौधे लगाए महाविद्यालय मे     (नूरपुर:-विनय महाजन)                                राजकीय आर्य महाविद्यालय नूरपुर में इको क्लब के 30 वालंटियर्स ने एलोवेरा, पुदीना, तुलसी, बनफशा, लेमन ग्रास, करी पत्ता, अश्वगंधा आदि जैसे लगभग 60 औषधीय पौधे लगाए। इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार ठाकुर ने वालंटियर्स को इन सभी औषधीय पौधों के इस्तेमाल के बारे में जानकारी दी। उन्होंने इको-क्लब के संयोजक डॉ. राकेश कुमार और सदस्यों डॉ. सत्य प्रकाश, मिस पर्ल बख्शी और डॉ. मनोज कुमार के साथ मिलकर कुछ पौधे भी लगाए। इस दौरान विक्रांत ने पौधे लगाने में वालंटियर्स की मदद की।

कुल्लू: जल शक्ति विभाग के जेई लाभ सिंह हत्याकांड का खुलासा, महिला डॉक्टर समेत परिवार के 4 सदस्य गिरफ्तार

चित्र
 कुल्लू: जल शक्ति विभाग के जेई लाभ सिंह हत्याकांड का खुलासा, महिला डॉक्टर समेत परिवार के 4 सदस्य गिरफ्तार कुल्लू: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में जल शक्ति विभाग के जूनियर इंजीनियर (JE) लाभ सिंह गुलेरिया की हत्या के चर्चित 'ब्लाइंड मर्डर' केस को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में एक महिला डॉक्टर समेत उनके परिवार के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। हत्या की वजह अवैध संबंधों का शक बताई जा रही है। सूत्रों की मानें तो  जांच में खुलासा हुआ है कि 24 जुलाई को कुल्लू क्षेत्रीय अस्पताल में कार्यरत एक महिला डॉक्टर ने जेई लाभ सिंह को पानी की पाइपलाइन चेक करने के बहाने अपने गांधीनगर स्थित घर पर बुलाया था। आरोप है कि घर पहुँचते ही महिला के पति (जो लाहौल-स्पीति में डॉक्टर हैं), ससुर और देवर ने मिलकर जेई के साथ बेरहमी से मारपीट की। इसके बाद, गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें उनके कार्यालय के पास सड़क किनारे फेंक दिया गया। ऐसे हुई गिरफ्तारी परिजनों को जब जेई अपनी स्कूटी के पास घायल अवस्था में मिले, तो उन्हें पहले कुल्लू अस्पताल और बाद में गंभीर हालत के चलते एम्स बिलासपुर रेफर कि...

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रणजीत ठाकुर की अध्यक्षता में पीसी एंड पीएनडीटी अधिनियम पर समीक्षा बैठक आयोजित कुल्लू, ।

चित्र
  मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रणजीत ठाकुर की अध्यक्षता में पीसी एंड पीएनडीटी अधिनियम पर समीक्षा बैठक आयोजित  कुल्लू,  जिला अस्पताल कुल्लू में आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी, कुल्लू डॉ. रणजीत ठाकुर की अध्यक्षता में पूर्व गर्भाधान एवं प्रसव पूर्व निदान तकनीक (पीसी एंड पीएनडीटी) अधिनियम, 1994 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान पीसी एंड पीएनडीटी अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों, अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन, अभिलेखों के समुचित रखरखाव, नियमित निरीक्षण एवं निगरानी व्यवस्था सहित लिंग चयन जैसी अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रणजीत ठाकुर ने कहा कि भ्रूण के लिंग की जांच करना अथवा करवाना पूर्णतः प्रतिबंधित एवं दंडनीय अपराध है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि अधिनियम के सभी प्रावधानों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार तत्काल कार्रव...

प्रदेश की दो सड़कों को मिली 239.45 करोड़ की स्वीकृति : विक्रमादित्य सिंह  मनिकरण घाटी के विकास के लिए हरसंभव प्रयास करेगी सरकार 

चित्र
  प्रदेश की दो सड़कों को मिली 239.45 करोड़ की स्वीकृति : विक्रमादित्य सिंह , मनिकरण घाटी के विकास के लिए हरसंभव प्रयास करेगी सरकार   कुल्लू,  : लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि मनिकरण घाटी से उनका और उनके परिवार का भावनात्मक रिश्ता रहा है तथा प्रदेश सरकार इस क्षेत्र के समग्र विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि भुंतर–मनिकरण सड़क पार्वती घाटी की जीवनरेखा है और इसके सुदृढ़ीकरण एवं स्थायी समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।    मंत्री बुधवार को मनिकरण घाटी में नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य प्रवीन ठाकुर के आभार समारोह को संबोधित कर रहे थे।     उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह कुल्लू प्रवास के दौरान मनिकरण घाटी का दौरा अवश्य करते थे और इस क्षेत्र के विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि भुंतर–मनिकरण सड़क कसोल, मनिकरण, मलाणा, तोश तथा बरशैणी जैसे प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों को जोड़ती है, जहां देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं।     विक्रमादि...

बम-बम भोले! हरिद्वार से रिवालसर तक आस्था का 10 दिवसीय महासफर शुरू

चित्र
 बम-बम भोले! हरिद्वार से रिवालसर तक आस्था का 10 दिवसीय महासफर शुरू अजय सूर्या रिवालसर : श्रावण मास की पावन बेला में भगवान शिव के प्रति अटूट आस्था और श्रद्धा का अनूठा उदाहरण देखने को मिल रहा है। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर कांवड़ियों का एक श्रद्धालु जत्था बाबा रिवालसर के पवित्र ऐतिहासिक शिव मंदिर के लिए 10 दिवसीय पैदल यात्रा पर रवाना हो गया है। इस धार्मिक यात्रा में पुष्पराज शर्मा, सोनू शर्मा, नवीन शर्मा और राकू शर्मा सहित श्रद्धालु पूरे भक्ति भाव के साथ कठिन पैदल सफर तय करेंगे। यात्रा के दौरान कांवड़िए हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष के साथ श्रद्धा और उत्साह का संदेश देते हुए आगे बढ़ेंगे। यात्रा का मार्ग हरिद्वार से शुरू होकर इमली खेड़ा, भगवानपुर, सहारनपुर, यमुनानगर, अम्बाला, पिंजोर, सदौरा, बद्दी, नालागढ़, बिलासपुर, सुंदरनगर, खखरियाना होते हुए रिवालसर पहुंचेगा। यात्रा के अंतिम दिन श्रद्धालु रिवालसर स्थित ऐतिहासिक शिव मंदिर में पवित्र गंगाजल से रुद्राभिषेक कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे और अपनी 10 दिवसीय कांवड़ यात्रा का विधिवत समापन करेंगे। श्रावण मास में निकल...

डॉ. शांडिल 30 व 31 जुलाई को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर

चित्र
  डॉ. शांडिल 30 व 31 जुलाई को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल 30 व 31 जुलाई, 2026 को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर आ रहे हैं। डॉ. शांडिल 30 जुलाई, 2026 को प्रातः 10.30 बजे माननीय मुख्यमंत्री के साथ एचपीटीडीसी होटल मेघदूत, क्यारीघाट में नई इलेक्ट्रिक बसों के विधिवत लोकार्पण समारोह में उपस्थित रहेंगे। स्वास्थ्य मंत्री तदोपरांत दोपहर 03ः00 बजे जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सोलन में जिला संसाधन कक्ष का लोकार्पण करेंगे तथा सीडब्ल्यूएसएन के लिए उपकरणों का वितरण करंेगे। डॉ. शांडिल तदोपरांत सोलन निर्वाचन क्षेत्र की विभिन्न विकास परियोजनाओं के संबंध में सोलन के सभी जिला स्तरीय अधिकारियों और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ लोक निर्माण विभाग सोलन के विश्राम गृह में समीक्षा बैठक करेंगे। स्वास्थ्य मंत्री 31 जुलाई, 2026 को प्रातः 11.30 बजे उपायुक्त कार्यालय सोलन में जिला स्तरीय जन शिकायत निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: