इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम
इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम नूरपुर : विनय महाजन / नूरपुर प्रदेश के प्रताप वर्ल्ड स्कूल,इंदौरा चनौर के विद्यार्थियों ने घोरन में आयोजित इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। इस प्रतियोगिता मे क्षेत्र के 39 विद्यालयों ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में भाग लिया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी खेल प्रतिभा, अनुशासन, टीम भावना और उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया गयाl प्रतियोगिता में प्रताप वर्ल्ड स्कूल की वॉलीबॉल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान हासिल कर ट्रॉफी अपने नाम की। पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल, अनुभव व आत्मविश्वास और खेल भावना का परिचय देते हुए कड़े मुकाबलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यालय के लिए एक और गौरवपूर्ण उपलब्धि यह रही कि तीन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ। विद्यार्थियों के जिला स्तर के लिए चयनित होने से विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल है।आयोजित सम्मान समारोह में घोरन विद्यालय की प्रधानाचार...