संदेश

चंबा और हमीरपुर वेटेरन टीमों के बीच खेला गया गुडविल क्रिकेट मैच

चित्र
  चंबा और हमीरपुर वेटेरन टीमों के बीच खेला गया गुडविल क्रिकेट मैच चंबा : जितेन्द्र खन्ना /  रविवार को चंबा के ऐतिहासिक चौगान में मेजबान चंबा वेटेरन टीम और मेहमान हमीरपुर वेटेरन टीम के बीच गुडविल क्रिकेट मैच खेला गया। मैच को लेकर दोनों टीमों के खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला। निर्धारित समय पर दोनों टीमों के खिलाड़ी चौगान में पहुंचे और पूरे जोश के साथ मुकाबले में हिस्सा लिया। टॉस जीतकर चंबा वेटेरन टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। इस दौरान खिलाड़ियों ने खेल भावना का परिचय देते हुए मुकाबले का आनंद लिया। गुडविल मैच का मुख्य उद्देश्य आपसी भाईचारे, खेल भावना और खेलों को बढ़ावा देना रहा। हमीरपुर वेटेरन क्रिकेट टीम के कप्तान संजीव ठाकुर ने कहा कि खेलों का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है। हर उम्र के व्यक्ति, चाहे वह युवा हो या प्रौढ़, उसे क्रिकेट सहित अन्य खेलों में भाग लेना चाहिए। उन्होंने गुडविल मैच के आयोजन के लिए आयोजक मंडल और चंबा जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नशे जैसी सामाजिक कुप्रथा के खिलाफ लड़ाई में खेलों को एक प...

मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध नूरपुर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई; 18.78 ग्राम हैरोइन (चिट्टा) सहित 03 व्यक्ति काबू, दो मोटरसाइकिलें जब्त ।

चित्र
मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध नूरपुर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई; 18.78 ग्राम हैरोइन (चिट्टा) सहित 03 व्यक्ति काबू, दो मोटरसाइकिलें जब्त । जसूर : राकेश शर्मा / क्षेत्र में मादक पदार्थों के अवैध संचरण पर पूर्ण नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से नूरपुर पुलिस द्वारा निरंतर सघन निगरानी एवं चेकिंग की जा रही है। इसी क्रम में सी.आई.ए. (CIA) नूरपुर एवं संबंधित पुलिस थानों की टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो मामलों में कुल 18.78 ग्राम हैरोइन बरामद कर 03 व्यक्तियों को हिरासत में लिया है। पहला मामला: पुलिस थाना डमटाल (10.62 ग्राम हैरोइन बरामद) दिनांक 12 सितंबर 2026 को CIA नूरपुर की टीम डमटाल क्षेत्र में गश्त एवं निगरानी ड्यूटी पर तैनात थी। इस दौरान प्राप्त एक पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आबकारी बैरियर भदरोया से गुरु रविदास मंदिर लिंक रोड पर बने रेलवे अंडरब्रिज के समीप दबिश दी। स्वतंत्र साक्षियों की उपस्थिति में वहां खड़ी एक टीवीएस रेडर मोटरसाइकिल (संख्या HP 97A 7694) की नियमानुसार तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन की सीट के नीचे से 10.62 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद...

संत निरंकारी भवन जवाली में महिला संत समागम आयोजित, 57 ब्रांचों की हजारों महिलाओं ने लिया भाग !

चित्र
  संत निरंकारी भवन जवाली में महिला संत समागम आयोजित, 57 ब्रांचों की हजारों महिलाओं ने लिया भाग ! ज्वाली : राजेश कतनौरिया / संत निरंकारी भवन ब्रांच जवाली में शनिवार को जिला कांगड़ा की 57 ब्रांचों की महिलाओं की ओर से महिला संत समागम का आयोजन किया गया। समागम में जिला भर से पहुंची हजारों महिला श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस दौरान कुल्लू से पहुंचीं प्रचारक महात्मा बहन मंजुला जी ने अपने प्रवचनों के माध्यम से संगत को निहाल किया। बहन मंजुला जी ने अपने संबोधन में नारी शक्ति, पारिवारिक मूल्यों, आपसी प्रेम, भाईचारे और ब्रह्मज्ञान के आधार पर जीवन जीने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को परिवार और समाज की रीढ़ माना जाता है। महिलाएं अपने संस्कारों, सेवाभाव, सहनशीलता और प्रेम के माध्यम से परिवार को मजबूती प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि विनम्रता, दया, प्रेम और सहनशीलता को जीवन का आधार बनाकर मनुष्य अपने जीवन को सार्थक बना सकता है। उन्होंने कहा कि निरंकार प्रभु से जुड़कर मन की संकीर्णता को दूर करना तथा प्रत्येक इंसान में एक ही परमात्मा के दर्शन करना ही मानव जीवन का उद्देश्य होना च...

रिवालसर कॉलेज में हिंदी पखवाड़ा–2026 का भव्य शुभारंभ

चित्र
  रिवालसर कॉलेज में हिंदी पखवाड़ा–2026 का भव्य शुभारंभ नारा लेखन से लेकर कविता और पोस्टर निर्माण तक विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा रिवालसर : अजय सूर्या /  राजकीय डिग्री महाविद्यालय रिवालसर में हिंदी विभाग के तत्वावधान में हिंदी पखवाड़ा–2026 का शनिवार को उत्साह और गरिमापूर्ण वातावरण में शुभारंभ हुआ। हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार तथा विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित विभिन्न साहित्यिक एवं सृजनात्मक प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। हिंदी पखवाड़ा के प्रथम दिन नारा लेखन, हिंदी सुलेख, पोस्टर निर्माण, निबंध लेखन, कविता लेखन और पत्र लेखन जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपनी भाषा दक्षता, सृजनात्मक सोच और साहित्यिक अभिरुचि का शानदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर हिंदी विभाग के सहायक प्राध्यापक एवं हिंदी भाषा प्रचार समिति के सलाहकार डॉ. कुलदीप कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदी अब केवल संवाद और साहित्य की भाषा तक सीमित नहीं है, बल्कि रोजगार और करियर...

जन्मदिन पर मौजूदा विधायक निक्का ने पूर्व विधायक महाजन पर साधा निशाना राजनीतिक?

चित्र
  जन्मदिन पर मौजूदा विधायक निक्का ने पूर्व विधायक महाजन पर साधा निशाना राजनीतिक?  नूरपुर : विनय महाजन /  प्रदेश मे बहुचर्चित नूरपुर के मातृ-शिशु अस्पताल को लेकर आखिरकार सियासत चुनावी मुद्दा बनने लगी नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रणवीर सिंह निक्का ने पूर्व विधायक अजय महाजन पर अस्पताल का श्रेय लेने का आरोप आज नूरपुर में एक भेंट वार्ता में लगाया उन्होंने कहा कि नूरपुर मंडल मे भाजपा कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए हैं कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर भाजपा को नूरपुर में मजबूत करें और आपस मे फ्रेंडली मैच खेलने वाले सियासी दानो से सावधान रहे जिन्होंने लोगों के साथ सदा स्वार्थ व गुमराह की राजनीति की हैl विधायक निक्का ने अपने बताया कि नूरपुर के मातृ-शिशु अस्पताल को साल 2016 में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत केंद्र सरकार ने मंजूरी दी थी। उस समय प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी, लेकिन डेढ़ साल तक इसके लिए जमीन तक उपलब्ध नहीं करवाई गई। चुनाव से ठीक एक महीना पहले आनन-फानन में शिलान्यास कर दिया गया।उधर अपने तीखे तेवर दिखाते हुए अजय महाजन के जन्मदिन पर निक्का ने पूर्व वि...

प्रदेश के मुख्यमंत्री घोषणा कुछ करते हैं लेकिन अधिसूचना कुछ और जारी करवाते है पेंशनर्स एसोसिएशन

चित्र
  प्रदेश के मुख्यमंत्री घोषणा कुछ करते हैं लेकिन अधिसूचना कुछ और जारी करवाते है पेंशनर्स एसोसिएशन  नूरपुर : विनय महाजन /  नूरपुर इंदिरा प्रभा आदर्श पब्लिक स्कूल नूरपुर में आज हिमाचल प्रदेश गर्वनमेंट पेंशनर्स एसोसिएशन की एक बैठक संपन्न हुई।इस बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष एस.एल. गुप्ता ने की। बैठक में एके मेहता, इंद्रपाल शर्मा, जसवंत धीमान व आरसी शर्मा, आरके गुप्ता, रमेश शर्मा, विनोद शर्मा, राजेंद्र मोहन शर्मा, चैन सिंह व कुशल पठानिया सहित अन्य पेंशनर मौजूद रहे। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष एसएल गुप्ता ने अपने संबोधन में पेंशनरों की लंबित मांगों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि सरकार पेंशनरों की देनदारियां चुकता करने के बजाय केवल भ्रमित बयानबाजी करके पेंशनरों को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारे द्वारा चुनी गई सरकार में 70 से 80 वर्ष की आयु के पेंशनरों को अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर उतरने के लिए विवश होना पड़ेगा l उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री घोषणा कुछ करते हैं लेकिन अधिसूचना कुछ और जारी करवाते है lउन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया...

भोजपुर में 14 से 25 सितंबर तक मनेगा गणेश उत्सव

चित्र
  भोजपुर में 14 से 25 सितंबर तक मनेगा गणेश उत्सव सामुदायिक भवन सुंदरनगर में होंगे धार्मिक कार्यक्रम, 25 सितंबर को गणपति विसर्जन के साथ होगा समापन सुंदरनगर : अजय सूर्या /  गणपति बप्पा मोरया समिति भोजपुर की ओर से इस वर्ष गणेश उत्सव का आयोजन सामुदायिक भवन सुंदरनगर में किया जा रहा है। गणेश उत्सव का शुभारंभ 14 सितंबर से होगा और यह धार्मिक आयोजन 25 सितंबर तक चलेगा। उत्सव के दौरान प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के साथ भजन संध्याओं का आयोजन किया जाएगा। समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं। भजन संध्याओं का सीधा प्रसारण यूट्यूब और फेसबुक के माध्यम से लाइव किया जाएगा, ताकि घर बैठे श्रद्धालु भी गणपति बप्पा के भजनों और धार्मिक कार्यक्रमों से जुड़ सकें। समिति के पदाधिकारियों ने क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं से गणेश उत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लेने और भगवान गणपति का आशीर्वाद प्राप्त करने का आह्वान किया है। 25 सितंबर को गणपति विसर्जन के साथ 11 दिवसीय गणेश उत्सव का विधिवत समापन किया जाएगा।

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: