चंबा और हमीरपुर वेटेरन टीमों के बीच खेला गया गुडविल क्रिकेट मैच
चंबा और हमीरपुर वेटेरन टीमों के बीच खेला गया गुडविल क्रिकेट मैच चंबा : जितेन्द्र खन्ना / रविवार को चंबा के ऐतिहासिक चौगान में मेजबान चंबा वेटेरन टीम और मेहमान हमीरपुर वेटेरन टीम के बीच गुडविल क्रिकेट मैच खेला गया। मैच को लेकर दोनों टीमों के खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला। निर्धारित समय पर दोनों टीमों के खिलाड़ी चौगान में पहुंचे और पूरे जोश के साथ मुकाबले में हिस्सा लिया। टॉस जीतकर चंबा वेटेरन टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। इस दौरान खिलाड़ियों ने खेल भावना का परिचय देते हुए मुकाबले का आनंद लिया। गुडविल मैच का मुख्य उद्देश्य आपसी भाईचारे, खेल भावना और खेलों को बढ़ावा देना रहा। हमीरपुर वेटेरन क्रिकेट टीम के कप्तान संजीव ठाकुर ने कहा कि खेलों का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है। हर उम्र के व्यक्ति, चाहे वह युवा हो या प्रौढ़, उसे क्रिकेट सहित अन्य खेलों में भाग लेना चाहिए। उन्होंने गुडविल मैच के आयोजन के लिए आयोजक मंडल और चंबा जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नशे जैसी सामाजिक कुप्रथा के खिलाफ लड़ाई में खेलों को एक प...