सुक्खू सरकार के ख़िलाफ़ 18 दिसंबर को होने वाली जन आक्रोश रैली को लेकर विधायक सुधीर शर्मा के निवास पर हुई बैठक

 सुक्खू सरकार के ख़िलाफ़ 18 दिसंबर को होने वाली जन आक्रोश रैली को लेकर विधायक सुधीर शर्मा के निवास पर हुई बैठक


धर्मशाला

पूर्व मंत्री व धर्मशाला विधानसभा चुनाव क्षेत्र के विधायक सुधीर शर्मा के निवास स्थान रक्कड़ में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, कांगड़ा-चंबा के प्रभारी व विधायक विपिन सिंह परमार का आज भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा ज़ोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता संजय शर्मा, हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश शर्मा, हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी एडवोकेट विश्व चक्षु, भारतीय जनता पार्टी संगठनआत्मक ज़िला कांगड़ा के अध्यक्ष सचिन शर्मा, धर्मशाला भाजपा मंडल के अध्यक्ष डॉ. विशाल नेहरिया, ज़िला कांगड़ा महिला मोर्चा अध्यक्ष रंजू रस्तोगी, उपमहापौर एवं पार्षद तेजिंदर कौर, पार्षद संतोष शर्मा, भारतीय जनता युवा मोर्चा धर्मशाला मंडल के अध्यक्ष सुशील कपूर "सिल्लू" समेत अन्य भाजपा नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे। विधायक सुधीर शर्मा के निवास स्थान रक्कड़ पर विधायक विपिन सिंह परमार की अध्यक्षता में हुई महत्वपूर्ण बैठक में आगामी 18 दिसंबर (बुधवार) को ज़ोरावर स्टेडियम में होने वाली जन आक्रोश रैली को लेकर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं में चर्चा कर रणनीति बनाई गई। सभी भाजपा नेताओं-कार्यकर्ताओं में 18 दिसंबर को होने वाली जन आक्रोश रैली को लेकर जोश है व कार्यकर्ताओं ने इस वर्तमान सुक्खू सरकार की जन विरोधी नीतियों के ख़िलाफ़ हिस्सा लेने का प्रण लिया। इस अवसर पर भाजपा नेता सुधीर शर्मा ने कार्यकर्ताओं की तरफ से कांगड़ा-चंबा भाजपा प्रभारी विधायक विपिन सिंह परमार का धन्यवाद किया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

7 लाख ऐंठने के बाद दिखाई कोई और दुल्हन, विदा कर दी दूसरी दुल्हन