अरविंद केजरीवाल ने महिलाओं से अपील की है कि वे प्रवेश वर्मा के घर जाकर उनसे पैसे लें.

अरविंद केजरीवाल ने महिलाओं से अपील की है कि वे प्रवेश वर्मा के घर जाकर उनसे पैसे लें.


दिल्ली :     अरविंद केजरीवाल ने बुधवार दोपहर को सोशल मीडिया एक्स पर बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा के ख़िलाफ़ सिलसिलेवार पोस्ट किए.


उन्होंने बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा पर वोट खरीदने का आरोप लगाते हुए लिखा है, "ये लोग हर वोटर को 1100 रुपए दे रहे हैं और कह रहे हैं कि उनकी पार्टी को वोट देना. ये आप ज़रूरतमंदों की मदद कर रहे हो या खुलेआम वोट ख़रीद रहे हो? आपके पिताजी को आज शर्म आ रही होगी आप जैसे देशद्रोही बेटे पर."


अरविंद केजरीवाल ने महिलाओं से अपील की है कि वे प्रवेश वर्मा के घर जाकर उनसे पैसे लें.


बीजेपी पर चुनावों में धांंधली का आरोप लगाते हुए अरविंद केजरीवाल ने लिखा है, "ये लोग चुनाव नहीं लड़ते, बस बेईमानी करते हैं. इस बार दिल्ली के चुनाव में इनकी एक-एक करतूत देश के सामने आएगी. पूरे देश के सामने ये लोग बेनकाब होंगे."


इससे पहले दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने भी दावा किया था कि प्रवेश वर्मा अरविंद केजरीवाल के विधानसभा क्षेत्र में वोटर कार्ड देखकर पैसे बांट रहे हैं. उन्होंने झुग्गियों से महिलाओं को बुलाकर उन्हें 11-11 सौ रुपये दिए हैं.


इसके जवाब में प्रवेश वर्मा ने कहा था कि उन्होंने कुछ ऐसी महिलाओं की मदद की है, जिन्हें न पेंशन मिल रही है और न उनके पास राशन कार्ड है. उन्होंने अपनी संस्था की ओर से हर महीने महिलाओं की मदद करने की भी बात कही.


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम