WWE मशहूर रेसलर का निधन, 66 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

क्सिकन कुश्ती के दिग्गज रे मिस्टेरियो सीनियर का 66 साल की उम्र में निधन हो गया है। इस दिग्गज के निधन रेसलिंग जगत में शोक का माहौल है। रे मिस्टेरियो सीनियर WWE स्टार रे मिस्टेरियो जूनियर के अंकल थे।



रे मिस्टेरियो सीनियर ने वर्ल्ड रेसलिंग एसोसिएशन और लूचा लिब्रे एएए वर्ल्ड वाइड समेत कई संगठनों के साथ टाइटल अपने नाम किए थे। वह पहली बार मेक्सिको में लूचा लिब्रे के एक भाग में प्रमुखता से आए थे।

रे मिस्टेरियो सीनियर कद में भले ही छोटे थे, लेकिन वह बहुत ही तेज तर्रार फाइटर थे। वह रिंग में द ग्रेट खली और जॉन सीना जैसे कई दिग्गजों को टक्कर देते नजर आए थे। इन बड़े दिग्‍गजों के लिए भी रे मिस्टेरियो सीनियर को हराना आसान नहीं होता था। रे मिस्टेरियो सीनियर की लड़ने की तकनीक बेहद शानदार थी।

मिस्टेरियो सीनियर अपने भतीजे की तरह एक नकाबपोश रेसलर थे और उन्होंने 1976 में इस खेल की शुरुआत की थी। मिस्टेरियो सीनियर का जन्म 1955 में तिजुआना, मैक्सिको में हुआ था और कुश्ती में आने से पहले उन्होंने मुक्केबाजी की शुरुआत की थी। मिस्टेरियो सीनियर की मृत्यु, रे मिस्टरियो के पिता रॉबर्ट गुटिरेज की मौत के कुछ ही सप्ताह बाद हुई है।

लूचा लिब्रे एएए ने रे मिस्टेरियो सीनियर के निधन पर आधिकारिक बयान में कहा कि हम रे मिस्टेरियो सीनियर के नाम से जाने जाने वाले मिगुएल एंजेल लोपेज डायस के निधन पर शोक जताते हैं। हम उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं। बता दें कि रे मिस्टेरियो सीनियर के परिजनों ने 20 दिसंबर को उनकी मृत्यु की पुष्टि की थी।

रे मिस्टेरियो सीनियर का डब्‍ल्‍यूडब्‍ल्‍यूई रेसलिंग करियर काफी लंबा रहा। हालांकि 2009 में उन्‍होंने 51 साल की उम्र में आधिकारिक तौर पर WWE कुश्ती को अलविदा कह दिया था। उनके बाद उनकी इस विरासत को उनके भतीजे रे मिस्टेरियो जूनियर WWE में आगे बढ़ा रहे हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर