संदेश

परियोजना सलाहकार समिति की बैठक में  विकास कार्यों की समीक्षा सरकारी योजनाओं का पात्र लोगों तक लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करेंः जगत सिंह नेगी

चित्र
  परियोजना सलाहकार समिति की बैठक में  विकास कार्यों की समीक्षा सरकारी योजनाओं का पात्र लोगों तक लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करेंः जगत सिंह नेगी रिकांग पीओ जिला स्तरीय परियोजना सलाहकार समिति की बैठक आज एकीकृत जनजातीय विकास परियोजना के सम्मेलन कक्ष रिकांग पीओ में राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री तथा अध्यक्ष जिला परियोजना सलाहकार समिति किन्नौर जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पिछली बैठकों में जनजातीय सलाहकार सदस्यों एवं परियोजना सलाहकार सदस्यों द्वारा उठाए गए विभिन्न मदों की समीक्षा की गई तथा संबंधित विभागों द्वारा की गई कार्रवाई एवं प्रगति की जानकारी प्राप्त की गई। इसके अतिरिक्त जनजातीय विकास विभाग के अंतर्गत जिले में संचालित विभिन्न विकासात्मक कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों से कार्यों की प्रगति एवं वर्तमान स्थिति की जानकारी ली गई। 78 करोड़ 22 लाख रुपये की स्वीकृत बजट राशि से किन्नौर में हो रहे विभिन्न विकास कार्य बैठक में जानकारी दी गई कि किन्नौर जिले में 78 करोड़ 22 लाख रुपये की स्वीकृत बजट राशि से विभिन्न विक...

कभी हारने की चिंता न करें बच्चे, सोच बड़ी रखें - उपायुक्त राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खलग में विशेष संवाद कार्यक्रम का आयोजन उपायुक्त, एसपी,

चित्र
 कभी हारने की चिंता न करें बच्चे, सोच बड़ी रखें - उपायुक्त राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खलग में विशेष संवाद कार्यक्रम का आयोजन उपायुक्त, एसपी, एडीएम और एसडीएम ने बच्चों से किया संवाद उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खलग में सोमवार को बच्चों से विशेष संवाद किया। उपायुक्त ने कहा कि बच्चों के जीवन में माता-पिता भाई-बहन दादा-दादी की अहम भूमिका होती है। सुबह बच्चों को समय पर तैयार करके स्कूल भेजना अपने आप में एक बड़ी जिम्मेदारी है। आज यहां इतने अनुशासित, स्मार्ट और आत्मविश्वास से भरे बच्चे दिखाई दे रहे हैं, तो इसके पीछे सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निश्चित रूप से आपके माता-पिता और परिवार की है। लेकिन हम माता-पिता और परिजनों के प्रयासों को सामान्य समझकर भूल जाते हैं, लेकिन वास्तव में इनके पीछे बहुत मेहनत और चिंता होती है। उन्होंने कहा कि घर में मां की भूमिका भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। वह आपके लिए भोजन तैयार करती है और आपकी पसंद-नापसंद का ध्यान रखती है। लेकिन कई बार हम उसी भोजन में कमियां निकालने लगते हैं। हमें यह समझना चाहिए कि उस भोजन के पीछे मां की मेह...

ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए पंचायत प्रतिनिधि आपसी समन्वय के साथ करें कार्य - दिव्यांशु सिंगल  

चित्र
  ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए पंचायत प्रतिनिधि आपसी समन्वय के साथ करें कार्य - दिव्यांशु सिंगल   अतिरिक्त उपायुक्त सोलन दिव्यांशु सिंगल की अध्यक्षता में आज जिला पंचायत अधिकारी कार्यालय सोलन के सभागार में विकास खण्ड नालागढ़ की 25 पंचायतों के नव निर्वाचित प्रधानों एवं उप-प्रधानों के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। अतिरिक्त उपायुक्त ने नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि इस बुनियादी प्रशिक्षण कार्यक्रम का लक्ष्य नव निर्वाचित प्रधानों एवं उप-प्रधानों को उनके अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों, पंचायत कार्यप्रणाली तथा विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की जानकारी प्रदान करना है, ताकि वह अपने दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन कर सकें। उन्होंने कहा कि पंचायती राज संस्थाएं ग्रामीण विकास की आधारभूत इकाई है। पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका गांवों के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी कार्यान्वयन तथा लोगों की समस्याओं के समाधान में अत्यंत महत्वपूर्ण रहती है। अतिरिक्त उपायुक्त ने पंचायत प्रतिनिधियों से आहवान किया कि वह ग्रामीण क्षेत्रों के विकास क...

दिशा बैठक में विकास योजनाओं के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन पर जोर

चित्र
  दिशा बैठक में विकास योजनाओं के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन पर जोर *   *सांसद कंगना रणौत ने अधिकारियों को दिए जनहितकारीय योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के निर्देश*  कुल्लू, :जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक सोमवार को बहुउद्देश्यीय भवन के सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडी लोकसभा क्षेत्र की सांसद एवं दिशा समिति की अध्यक्ष कंगना रणौत ने की।      बैठक में आनी के विधायक लोकेंद्र कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष ठाकुर दास सहित दिशा समिति के नामांकित सदस्य तथा विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।     बैठक में केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं की विभागवार प्रगति की समीक्षा की गई। इसके अतिरिक्त गत बैठक में लिए गए निर्णयों एवं दिए गए सुझावों की अनुपालना की समीक्षा के साथ-साथ जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।      सांसद कंगना रणौत ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं को निर्ध...

महिला आयोग के समक्ष प्रस्तुत किए गए 27 मामले

चित्र
  महिला आयोग के समक्ष प्रस्तुत किए गए 27 मामले हिमाचल प्रदेश राज्य महिला आयोग के सदस्यों द्वारा आज सोलन के उपायुक्त न्यायालय में स्वतंत्र रूप से मामलों की सुनवाई की गई। न्यायालय में मामलों की सुनवाई महिला आयोग की सदस्य सरोज शर्मा, रीना डरोच तथा रीना पंडिर ने की। महिला आयोग द्वारा कुल 27 मामले प्रस्तुत किए गए। इनमें से 16 मामलों की सुनवाई की गई तथा 04 मामलों को आपसी सहमति से मौके पर सुलझाया गया जबकि 23 मामलों को आगामी सुनवाई के लिए समय दिया गया। इन मामलों में घरेलू हिंसा, भूमि विवाद, परिवारिक विवाद सहित महिलाओं से जुड़े विभिन्न मामलों पर सुनवाई की गई। सुनवाई के दौरान आयोग ने सम्बन्धित पक्षों को ध्यानपूर्वक सुना तथा मामलों के त्वरित एवं उचित आवश्यक निर्देश दिए। आयोग का उद्देश्य महिलाओं को न्याय दिलाने के साथ-साथ उनकी समस्याओं का प्रभावी ढंग से समाधान सुनिश्चित करना है। इस अवसर पर महिला आयोग के कानूनी अधिकारी यशपाल शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक सोलन अजय भारद्वाज, महिला थाना प्रभारी सोलन बवीता कुमारी, पुलिस विभाग से हेमलता, महिला आयोग की वरिष्ठ सहायक राधिका, सोनिया, विनय व सागर उपस्थित थे। ...

ज़िला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक आयोजित

चित्र
  ज़िला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक आयोजित अतिरिक्त उपायुक्त सोलन दिव्यांशु सिंगल ने कहा कि ज़िला में आधार सेवाओं को और अधिक सुगम एवं प्रभावी बनाना आवश्यक है। दिव्यांशु सिंगल आज यहां ज़िला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। दिव्यांशु सिंगल ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि ज़िला में आधार से जुड़ी सेवाएं पात्र नागरिकों को सरल, सुगम एवं समयबद्ध तरीके से उपलब्ध करवाना सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने कहा कि शून्य से 05 वर्ष तक के बच्चों का आधार पंजीकरण आवश्यक है जबकि 05 और 15 वर्ष की आयु पूरी होने पर बायोमेट्रिक अपडेट करवाना भी अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय पर बायोमेट्रिक अपडेट न होने से ‘आधार’ आधारित सेवाओं का लाभ लेने में कठिनाई हो सकती है। उन्होंने कहा कि बच्चों के आधार एनरोलमेंट एवं बायोमेट्रिक निःशुल्क उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को आधार नामांकन एवं सत्यापन से सम्बन्धित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने के, शिक्षा विभाग को स्कूल में आधार शिविरों का नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करने के तथा स्वास्थ्य विभाग को ...

सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम के लिए जनजागरूकता सबसे जरूरी: डाॅ. राजीव भारद्वाज

चित्र
  सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम के लिए जनजागरूकता सबसे जरूरी: डाॅ. राजीव भारद्वाज जिला कांगड़ा में 11 स्थानों पर स्थापित हैं आईटीएमएसए, एनएच पर दुर्घटना संभावित जंक्शनों को किया जाए सुरक्षित जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सांसद ने दिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश धर्मशाला,  लोकसभा सांसद डाॅ. राजीव भारद्वाज ने जिला कांगड़ा में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए सड़क सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने तथा जनजागरूकता को प्रभावी बनाने पर विशेष बल दिया है। सोमवार को जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए प्रशासन, पुलिस, संबंधित विभागों के साथ-साथ आम जनता की सक्रिय भागीदारी भी जरूरी है। डाॅ. राजीव भारद्वाज ने कहा कि देश में प्रतिवर्ष करीब डेढ़ लाख लोग सड़क दुर्घटनाओं में अपनी जान गंवाते हैं और इनमें 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के लोगों की संख्या अधिक है। उन्होंने कहा कि हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्य में सड़क दुर्घटनाओं की चुनौती और भी गंभीर है। उन्होंने बताया कि जिला कांगड़ा में वर्ष 2025 के दौरान 111 लोगों की...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: