संदेश

पहलगाम में हुए आंतकी हमले को लेकर ज्वाली सिविल अस्पताल में दी भाववहीन श्रृद्धांजलि

चित्र
पहलगाम में हुए आंतकी हमले को लेकर ज्वाली सिविल अस्पताल में दी भाववहीन श्रृद्धांजलि  जवाली : दीपक शर्मा / जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों द्वारा 28 निहत्थे लोगों को मारे जाने वाले लोगों की आत्मा की शांति हेतु शनिवार को सिविल अस्पताल जवाली के समस्त स्टाफ ने डॉ आशुतोष के नेतृत्व में दो मिनट का मौन रखा कर श्रद्धांजलि दी।। अस्पताल के समस्त स्टाफ ने बहुत ही भावुक होते हुए इस हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है और कहा कि ऐसे आतंकी जो धर्म पूछ कर निहत्थे लोगों को मारा इसे आतंकियों को लाल चौक पर लटका कर फांसी की सजा देनी चाहिए।। इस अवसर पर डॉ मीना, डॉ शिवाली, वार्ड सिस्टर सुदर्शना, अनुराधा, सरिता, चीफ फार्मेसी ऑफिसर संदेश, भारत भूषण, अंजलि, रविन्द्र, अरुणा, शालिनी, रीना, आशा, अंजू, सपना, उर्मिला आदि मौजूद रहे।

प्रदेश की आंतरिक सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं सुक्खू सरकार : सुधीर शर्मा

चित्र
प्रदेश की आंतरिक सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं सुक्खू सरकार : सुधीर शर्मा  तूफ़ान और ओला वृष्टि से हुए नुक़सान का आंकलन करवाये सरकार ।  धर्मशाला , आज जारी एक प्रेस व्यान में धर्मशाला के विधायक और भाजपा के वरिष्ठ नेता सुधीर शर्मा ने पहलगांव हमले के बाद हिमाचल प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े किए हैं । उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुखिया सुखविंदर सिंह सुक्खू को जम्मू कश्मीर के पहलगांव में हुए आतंकी हमले के मद्देजर पुलिस , सतर्कता व गृह विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ बैठक कर प्रदेश की सीमाओं पर सुरक्षा बढ़ानी चाहिए। लेकिन प्रदेश की जनता की सुरक्षा की परवाह न करते हुए वह इस मामले को लेकर बिल्कुल भी गंभीर होते नहीं दिखायी दे रहे हैं।उन्होंने कहा की ऐसे हालात में प्रदेश की सीमाओं पर घुसपैठ पर सतर्क निगरानी रखनी होगी। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले दिनों हिमाचल के अलग अलग जिलों में बारिश , तूफान और ओला वृष्टि से किसानों का बहुत अधिक नुकसान हुआ है लेकिन प्रदेश सरकार ने नुकसान का आंकलन करने के कोई निर्देश जारी नहीं किए हैं । जिससे किसी भी प्रकार की कोई सहायता र...

पहलगांव में हुए हमले को लेकर सौंपा ज्ञापन।

चित्र
पहलगांव में हुए हमले को लेकर सौंपा ज्ञापन। आज पंचरूखी में पेंशनर्स एण्ड रिटायर्ड वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों ओर स्थानीय जनता के द्वारा पहलगांव में हुए आतंकी हमले के विरोध में रोष रैली का आयोजन किया गया और उप तहसीलदार पंचरूखी के माध्यम से प्रधानमंत्री महोदय को ज्ञापन समर्थन पत्र भेजा है और मांग की गई की आतंकवाद का समूल नाश करने के लिए सरकार हर संभव प्रयास करे और दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।इस अवसर पर एसोसिएशन के प्रधान अमर सिंह,मनोहर लाल ,महेंद्र सिंह,रमेश कुमार,सुभाष व्यास,सुभाष चंद,जय सिंह,रवि कुमार,इत्यादि शामिल रहे।

गैलेक्सी स्कूल में विद्यार्थी सम्मान सह अलंकरण समारोह आयोजित

चित्र
  गैलेक्सी स्कूल में विद्यार्थी सम्मान सह अलंकरण समारोह आयोजित नगरोटा सूरियां : प्रेम स्वरूप शर्मा / गैलेक्सी पब्लिक स्कूल नगरोटा सूरियां के प्रांगण में नए सत्र 2025-26 की शुभारंभ में छात्रों को विभिन्न प्रकार के नेतृत्व एवं जिम्मेदारियों का बोध कराने हेतु अलग-अलग विभागों में जिम्मेदारियां दी गई है । जिसमें स्कूल हेड बॉय प्रियांश धीमान, स्कूल हेड गर्ल अंकिता, स्कूल कप्तान अक्षत गुलेरिया, स्कूल उपकप्तान आयुषी भंडारी, स्कूल स्पोर्ट्स कैप्टन आरुषि घई, वाइस कैप्टन अभिनव चौधरी, एक्टिविटी इंचार्ज इशिता, वॉइस इंचार्ज सुधांश हीरा। वही अनुशासन अध्यक्ष अर्शिया और उपाध्यक्ष रुद्र निनाद, प्रार्थना सभा अध्यक्ष आस्था, अर्शित और ईशा को चुना गया। इसके बाद स्कूल के चारों सदनों के हाउस कैप्टनस चुने गए, जिसमें आजाद सदन से जतिन हाउस कैप्टन हाउस वाइस कैप्टन परीक्षित, नेहरू सदन के हाउस कैप्टन तरुण और वाइस कैप्टन सिमरन, शिवाजी सदन के हाउस कैप्टन अक्षरा और वाइस कैप्टन अभिनय जग्गी तथा टैगोर सदन के हाउस कैप्टन आकांक्षा तथा वाइस कैप्टन तनिश को चुना गया। स्कूल प्रबंधक निदेशक डॉक्टर गुलशन कुम...

ज़िला परिषद की बैठक 08 मई को

चित्र
  ज़िला परिषद की बैठक 08 मई को ज़िला परिषद सोलन की त्रैमासिक बैठक 08 मई, 2025 को प्रातः 11.00 बजे ज़िला परिषद भवन सपरून सोलन के बैठक कक्ष में आयोजित की जाएगी। यह जानकारी ज़िला परिषद सोलन के सचिव जोगिन्द्रा राणा ने दी।

बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक की हुई मौत

चित्र
  बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक की हुई मौत  चम्बा : जितेन्द्र खन्ना / भरमौर एनएच पर हरदासपुरा के पास एक बाइक के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण चालक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान पूर्ण चंद पुत्र सतपाल निवासी गांव कौलसी डाकघर साहो तहसील व जिला चम्बा के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही मामला दर्ज करके हादसे के कारणों को जांच आरंभ कर दी है। जानकारी के अनुसार पूर्ण चंद गुरुवार रात मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने घर की ओर जा रहा था। जब वह हरदासपुरा के समीप पहुंचा तो अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गई। हादसे की भनक लगते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य आरंभ किया। घायल अवस्था में पूर्ण चंद को उठाकर सड़क तक पहुंचाने के बाद उसे मेडिकल कॉलेज चम्बा पहुंचाया गया। जहां घावों के ताव को न सहते हुए उसने दम तोड़ दिया। इसी बीच सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द किया गया। एसपी चम्बा अभिषेक यादव ने कहा कि पुलिस ने माम...

चम्बा मुख्यालय में कांग्रेस पार्टी द्वारा पहलगाव में हुए आतंकी हमले में मारे गए सैलानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु एक कैंडल मार्च निकाला गया।

चित्र
  चम्बा मुख्यालय में कांग्रेस पार्टी द्वारा पहलगाव में हुए आतंकी हमले में मारे गए सैलानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु एक कैंडल मार्च निकाला गया।  चंबा : जितेन्द्र खन्ना / इस कैंडल मार्च के दौरान स्थानीय विधायक नीरज नायर पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी के साथ अन्य कांग्रेस नेता व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कैंडल मार्च के दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगाया गए। यह कैंडल मार्च लखदाता मंदिर से होता हुआ मुख्य बाजार से मुख्य चौक में खत्म हुआ। बाद में मुख्य बाजार चोक पर 2 मिनट के लिए उस आतंकी हमले में मारे गए सैलानियों की श्रद्धांजलि के लिए मौन रखा गया।।  वॉइस ओवर  कैदल मार्च के दौरान पूर्व शिक्षा मंत्री व स्थानीय विधायक नीरज नगर ने कहा कि पहलगांव में हुए आतंकी हमले में जिन सैलानियों की निर्मम हत्या की गई है उनकी श्रद्धांजलि के लिए आज कांग्रेस पार्टी द्वारा एक कैंडल मार्च निकाला जा रहा है । उन्होंने कहा कि अब देश के प्रधानमंत्री को इन आतंकवादियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की जरूरत है जिसके लिए सभी दल उनके साथ हैं। उन्होंने कहा कि आतंक...

ज्वाली स्कूल में मिड डे मील बनाते समय हादसा महिला रसोई कर्मचारी झुलसी

चित्र
  ज्वाली स्कूल में मिड डे मील बनाते समय हादसा महिला रसोई कर्मचारी झुलसी ज्वाली, ( दीपक शर्मा ): राजकीय गर्ल्स वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ज्वाली में उस समय हड़कंप मच गया जब मिड डे मील तैयार करते समय गैस स्टोव में अचानक आग भड़क उठी। इस हादसे में स्कूल की मिड डे मील वर्कर गंभीर रूप से झुलस गई। मिली जानकारी के अनुसार, महिला रिंकू कुमारी स्कूल के किचन में दोपहर का भोजन तैयार कर रही थी कि अचानक गैस स्टोव से आग भड़क गई। आग की चपेट में आकर महिला का चेहरा और टांगे झुलस गईं। हादसे के बाद उसे तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत अब स्थिर है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला के बयान भी कलमबद्ध किए गए हैं।  स्थानीय लोगों का कहना है कि स्कूलों में सुरक्षा मानकों की जांच समय-समय पर होनी चाहिए ताकि इस तरह की घटनाओं को टाला जा सके।

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: