संदेश

ज़िला में जल जीवन मिशन के कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिये शुक्रवार को समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

चित्र
  ज़िला में जल जीवन मिशन के कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिये शुक्रवार को समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। कुल्लू, ज़िला में जल जीवन मिशन के कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिये शुक्रवार को समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त आयुक्त अश्वनी कुमार ने की।           बैठक में जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता अरुण शर्मा और अधिशाषी अभियंता एवं सदस्य सचिव जल जीवन मिशन अमित ने बताया कि कुल्लू जिला में जल जीवन मिशन के तहत 152 परियोजनाओं के माध्यम से हर घर को जल की आपूर्ति की जानी है।    उन्होंने बताया इस पर 312.36 करोड़ रुपये व्यय किये जायेंगे। उन्होंने बताया इसमे 45 परियोजना तैयार हो चुकी हैं और इनपर 171.27 करोड़ रूपये व्यय हो चुके हैं I उन्होंने बताया कि शेष 107 स्कीमों का कार्य अभी प्रगति पर है और इसे जल्दी ही पूरा कर लिया जायेगा I       उन्होंने बताया कि कुल्लू जिला में 1,13,905 घर हैं और जल जीवन मिशन के तहत आनी तथा बंजार को छोड़कर सभी हर परिवार को निर्वाधित पेयजल उपलब्ध करवाया जा रहा ...

कुल्लू प्रशासन सतर्क, किसी भी आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने को तैयार : उपायुक्त

चित्र
  कुल्लू प्रशासन सतर्क, किसी भी आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने को तैयार : उपायुक्त कुल्लू भारत-पाक सीमा पर उत्पन्न हुई ताजा परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए, जिला प्रशासन कुल्लू ने महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।       उपायुक्त तोरुल एस. रविश की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में किसी भी संभावित आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए संपूर्ण तैयारी की समीक्षा की गई।     उपायुक्त ने बताया कि “नागरिकों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है।” उन्होंने बताया कि किसी भी आपात स्तिथि के लिये आपात नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है और यह 24 घंटे 7 दिनों कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि नागरिक किसी भी आपात स्तिथि की सूचना ज़िला प्रशासन को दे सकते हैं।     उपायुक्त ने कहा कि कुल्लू, अंर्तराष्ट्रीय सीमा से दूर है। उन्होंने कहा कि लोगों को डरने की जरूरत नहीं है, लेकिन लोग सतर्क एवं सावधान रहें और अनावश्यक अफ़वाहों में नहीं आयें। उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्तमान में जिले में मेले, शादियों ...

उपायुक्त ने की नागरिक सुरक्षा के दृष्टिगत विभिन्न तैयारियों की समीक्षा के लिए आय़ोजित बैठक की अध्यक्षता

चित्र
  उपायुक्त ने की नागरिक सुरक्षा के दृष्टिगत विभिन्न तैयारियों की समीक्षा के लिए आय़ोजित बैठक की अध्यक्षता · आपात स्थिति में विभागों को सभी तैयारियां समय रहते पूर्ण करने के दिए निर्देश · ब्लैकआऊट की स्थिति में शांति एवं धैर्य बनाए रखें आमजन, निर्देशों का करें पालन मंडी उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में आज यहां युद्ध जैसी स्थिति में नागरिक सुरक्षा के दृष्टिगत विभिन्न तैयारियों की समीक्षा के लिए एक बैठक का आयोजन किया गया। उपायुक्त ने संबंधित विभागों को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी तैयारियां समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आपात स्थिति में विभिन्न विभागों व जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण में आपसी समन्वय सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने आपातकालीन सेवाओं से जुड़े सभी विभागीय अधिकारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने ब्लैक आऊट की स्थिति में प्रयोग किए जाने वाले सायरनों की जांच इत्यादि सुनिश्चित करने तथा सभी वैकल्पिक संचार माध्यमों को तैयार रखने के निर्देश भी दिए। उन्होंने अग्निशमन विभाग को आपात स्थिति में आग जैसी घटनाओं स...

पाकिस्तान का आया बेतुका बयान,अपनी हरकतों को नहीं स्वीकार रहा

चित्र
पाकिस्तान का आया बेतुका बयान,अपनी हरकतों को नहीं स्वीकार रहा  अपनी हरकतों को स्वीकार करने के बजाय, पाकिस्तान ने यह बेतुका और अपमानजनक दावा किया कि भारतीय सशस्त्र बल अमृतसर जैसे अपने ही शहरों को निशाना बना रहे हैं और पाकिस्तान पर दोष मढ़ने की कोशिश कर रहे हैं पाकिस्तान ने गलत सूचना फैलाई कि भारत ने ड्रोन हमले के जरिए ननकाना साहिब गुरुद्वारे को निशाना बनाया, जो एक और सरासर झूठ है। पाकिस्तान सांप्रदायिक विवाद पैदा करने के इरादे से स्थिति को सांप्रदायिक रंग देने की पूरी कोशिश कर रहा है - पर विदेश सचिव विक्रम मिस्री

मंडी जिला में विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में नागरिक सुरक्षा पूर्वाभ्यास

चित्र
  मंडी जिला में विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में नागरिक सुरक्षा पूर्वाभ्यास  मंडी जिला में नागरिक सुरक्षा पूर्वाभ्यास के तहत आज दोपहर को जिला के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में एयर रेड एवं शेल्टर ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान किसी भी आपात स्थिति में सुरक्षा तैयारियों के संबंध में मॉक ड्रिल की गई। इसमें शिक्षकगण, कर्मचारी व छात्रों ने पूरी गंभीरता से भाग लिया और युद्ध जैसी स्थिति में निर्धारित दिशा-निर्देशों के पालन के बारे में जानकारी साझा की। इस दौरान जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से परामर्श भी साझा किया गया। छात्रों को बताया गया कि एयर रेड की स्थिति में कक्षाओं के भीतर किस तरह की सुरक्षा तकनीक का उपयोग किया जाता है। गिरने से बचने के लिए तुरंत ज़मीन पर बैठ जाओ। अपने सिर और गर्दन को अपने हाथों से ढक लो और एक मज़बूत डेस्क या बेंच के नीचे शरण ले लो। डेस्क या बेंच के पैरों को तब तक मजबूती से पकड़ो जब तक कंपन या सतर्कता कम न हो जाए। अगर कोई डेस्क नहीं है, तो अंदर की दीवार के सामने बैठो, झुको और अपने सिर को अपने हाथों से ढको। यह भी बताया गया कि बिजली के उपकरण ब...

अफवाहों पर ध्यान न दें, संशय होने पर टो फ्री नंबर 1077 पर करें संपर्क

चित्र
  अफवाहों पर ध्यान न दें, संशय होने पर टो फ्री नंबर 1077 पर करें संपर्क         सोशल मीडिया हेंडलर्स भी अपुष्ट जानकारी न करें शेयर      प्रशासन की निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित करें सभी नागरिक: डीसी   धर्मशाला उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि वर्तमान स्थितियों के चलते नागरिक किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान रहीं दें तथा किसी भी तरह के संशय होने पर टोल फ्री नंबर 1077 पर संपर्क करें।    उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि प्रशासन के निर्देशों की अनुपालना भी सुनिश्चित करें ताकि किसी भी अप्रिय घटना से निपटा जा सके। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने सोशल मीडिया हेंडलर्स से भी आग्रह किया है किसी भी तरह की अपुष्ट सूचनाओं को अपलोड नहीं करें ताकि लोगों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न नहीं हो। उन्होंने कहा कि किसी भी जानकारी के लिए आधिकारिक सोशल प्लेटफार्म पर भरोसा रखें इसके साथ डीसी कांगड़ा तथा एसपी कांगड़ा पेज पर भी समय समय निर्देशों को अपलोड किया जाएगा ताकि नागरिकों को स्पष्ट तथा सही जानकारी मिल सके।    उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा स्थ...

माफी एक पाप है, युद्धविराम अपराध है, जैश-ए-मोहम्मद की धमकी

चित्र
माफी एक पाप है, युद्धविराम अपराध है, जैश-ए-मोहम्मद की धमकी  मीडिया रिपोर्ट की माने तो ऑपरेशन सिंदूर के बाद जैश-ए-मोहम्मद ने पाकिस्तान सरकार को चेतावनी दी है कि माफी एक पाप है और युद्धविराम एक अपराध है. इसके साथ ही, संगठन ने पाकिस्तान से विनाश से बचने के लिए जवाबी कार्रवाई की मांग की है.माफी एक पाप है, युद्धविराम अपराध है’ - JeM की धमकी जैश-ए-मोहम्मद ने बयान में यह कहा कि अगर पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की तो वह भारी विनाश का शिकार हो सकता है. संगठन ने पाकिस्तानी सरकार से यह भी कहा कि युद्धविराम की स्थिति को जारी रखना एक अपराध होगा और पाकिस्तान को इसका भुगतान करना पड़ेगा. इन धमकियों से साफ है कि जैश-ए-मोहम्मद भारत के खिलाफ अपने हमले और भी बढ़ाने की योजना बना रहा है. भारत ने हाल ही में #ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में स्थित आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था, जिसके बाद यह तनाव और भी बढ़ गया. इस ऑपरेशन का मकसद पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद को सबक सिखाना था, जो भारत में कई आतंकी हमलों के पीछे था. हालांकि, इस ऑपरेशन के बाद जैश-ए-मोहम्मद ने अपना बदला ले...

फतेहपुर में आपदा दौरान बचाब का दिया जा रहा प्रशिक्षण

चित्र
  फतेहपुर में आपदा दौरान बचाब का दिया जा रहा प्रशिक्षण, तीन दिन चलेगा प्रशिक्षण शिबिर, फतेहपुर : बलजीत ठाकुर / फतेहपुर स्थित अंबेड़कर भबन में शुक्रवार से तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिबिर का आयोजन किया जा रहा है.. जिसमे कांगड़ा से पहुंची टीम द्बारा आपदा दौरान खुद का कैसे बचाब किया जाए व दूसरों की कैसे सहायता की जाए. इसके बारे में प्रशिक्षण दिया जा रहा है. इस बारे दोपहर बाद 2 बजे जानकारी देते हुए प्रशिक्षण देने पहुंची मास्टर ट्रेनर नितिका व डिजास्टर मित्रा ज्योति ने बताया फतेहपुर में तीन दिन तक चलने बाले प्रशिक्षण शिविर में स्वयं सहायता समूह, बीएमसी व युवा क्लब स्वयं सेबकों को आपदा प्रबंधन पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है. जिस दौरान खुद की सुरक्षा व दूसरों की सहायता करने के टिप्स दिए जा रहे हैं. वहीं प्रशिक्षण प्राप्त करने पहुंचे प्रशिक्षुओं में संदीप पठानिया बिशाल शर्मा, रीता देवी सहित अन्य ने बताया उन्हें आपदा दौरान कैसे सुरक्षित रहना है उसके बारे में प्रशिक्षित किया जा रहा है.. साथ ही आपदा से प्रभाबित ब्यक्ति को कैसे राहत पहुंचाई जाए उसकी भी जानकारी दी जा रही है. बताया वह प्रशिक्...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: