ज़िला में जल जीवन मिशन के कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिये शुक्रवार को समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
ज़िला में जल जीवन मिशन के कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिये शुक्रवार को समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। कुल्लू, ज़िला में जल जीवन मिशन के कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिये शुक्रवार को समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त आयुक्त अश्वनी कुमार ने की। बैठक में जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता अरुण शर्मा और अधिशाषी अभियंता एवं सदस्य सचिव जल जीवन मिशन अमित ने बताया कि कुल्लू जिला में जल जीवन मिशन के तहत 152 परियोजनाओं के माध्यम से हर घर को जल की आपूर्ति की जानी है। उन्होंने बताया इस पर 312.36 करोड़ रुपये व्यय किये जायेंगे। उन्होंने बताया इसमे 45 परियोजना तैयार हो चुकी हैं और इनपर 171.27 करोड़ रूपये व्यय हो चुके हैं I उन्होंने बताया कि शेष 107 स्कीमों का कार्य अभी प्रगति पर है और इसे जल्दी ही पूरा कर लिया जायेगा I उन्होंने बताया कि कुल्लू जिला में 1,13,905 घर हैं और जल जीवन मिशन के तहत आनी तथा बंजार को छोड़कर सभी हर परिवार को निर्वाधित पेयजल उपलब्ध करवाया जा रहा ...