पंजाब में हालात खराब, मुख्यमंत्री दिल्ली चुनाव में व्यस्त हैं :- प्रताप बाजवा

पंजाब में हालात खराब, मुख्यमंत्री दिल्ली चुनाव में व्यस्त हैं :- प्रताप बाजवा

पंजाब समाचार

बटाला (अविनाश शर्मा, संजीव नैयर):-  पंजाब में हालात दिन-प्रतिदिन बिगड़ते जा रहे हैं और राज्य आतंकवाद की आग में फिर से झुलसता नजर आ रहा है, लेकिन राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान लोगों को छोड़कर दिल्ली चुनाव में व्यस्त हैं। पंजाब कांग्रेस के सीनियर नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने गांव जैंतीपुर में एडवोकेट अमनदीप जैंतीपुर के घर पर हाल ही में हुए ग्रेनेड हमले के संबंध में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह शब्द कहे।  प्रताप बाजवा ने कहा कि पंजाब फिर से आतंकवाद की ओर बढ़ता नजर आ रहा है और राज्य की शांति पूरी तरह से भंग हो चुकी है।  पंजाब में स्थिति बहुत कठिन थी, लेकिन कांग्रेस ने भारी बलिदान देकर पंजाब में शांति स्थापित की।  हमने स्वयं और इस परिवार ने आतंकवाद का दौर भी देखा है, और अब हम उन परिस्थितियों को भी देखने लगे हैं।  हर तीसरे घर में कोई न कोई युवा नशे के दलदल में फंसा हुआ है।

बाजवा ने कहा कि पंजाब के प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा की जिम्मेदारी केंद्र व राज्य सरकार की है।  लेकिन जिस तरह से हालात बन रहे हैं, राज्य के लोगों के लिए अपने घरों से निकलना मुश्किल होता जा रहा है।  उन्होंने कहा कि 1978 से 1992 तक पंजाब आतंकवाद के लंबे दौर से गुजरा है और आम आदमी पार्टी की ढीली कार्यप्रणाली के कारण राज्य में आतंकवाद का बोलबाला रहा।

गैंगस्टर ने अपने पैर पूरी तरह फैला लिए हैं।  उन्होंने कहा कि पंजाब के व्यापारी और आम नागरिक आतंक के माहौल में जी रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार दिल्ली से चल रही है और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने आप कोई फैसला नहीं ले सकते।  उन्होंने कहा कि पंजाब में भ्रष्टाचार दोगुना हो गया है और लोग राज्य सरकार के कामकाज से तंग आ चुके हैं।  इस अवसर पर एडवोकेट अमनदीप जैंतीपुर, सांसद जसबीर सिंह डिम्पा, कुलदीप सिंह काहलो, सरपंच संदीप जैंतीपुर, पार्षद हरिंदर सिंह, शहरी कांग्रेस बटाला के पूर्व अध्यक्ष स्वर्ण मुड, जीएम गुरप्रीत सिंह गोपी उपल आदि सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग