पुजारी संघ की कुल्लू ब्लॉक कार्यकारिणी भंग 19 को चुनाव


 पुजारी संघ की कुल्लू ब्लॉक कार्यकारिणी भंग 19 को चुनाव


जिला पुजारी संघ ने कुल्लू ब्लॉक पुजारी संघ की कार्यकारिणी को भंग कर दिया है। जिला पुजारी संघ के महासचिव गुरदयाल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि कुल्लू ब्लॉक कार्यकारिणी बिल्कुल निष्क्रिय रही। न तो कोई बैठक की और न ही सदस्यता। यही नहीं प्रधान शेर सिंह राणा ने कार्यकारिणी तक का गठन भी नहीं किया। जिस कारण निष्क्रिय कार्यकारिणी को भंग किया गया है। उन्होंने कहा कि अब 19 दिसंबर को कुल्लू ब्लॉक के पुजारी संघ के चुनाव जिला कार्यकारिणी की मौजूदगी में गौड़ निवास कुल्लू में होंगें। उन्होंने कहा कि इसी तरह नवरात्र के कारण बंजार खंड के चुनाव भी नहीं हुए और सिर्फ कार्यकारी अध्यक्ष चुने गए थे। इसके बाद 21 दिसंबर को बंजार खंड के चुनाव भी जिला कार्यकारिणी की उपस्थिति में होंगें। वहीं जिला पुजारी संघ के अध्यक्ष धनीराम चौहान ने सभी सदस्यों से आग्रह किया है कि चुनाव में भाग लेने आएं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर