डीसी ने कहा जिला पुस्तकालय में अध्ययन के लिए उपलब्ध करवाई जाएंगी बेहतर सुविधाएं

 जिला पुस्तकालय के जीर्णोद्धार के लिए बैठक आयोजित


डीसी ने कहा जिला पुस्तकालय में अध्ययन के लिए उपलब्ध करवाई जाएंगी बेहतर सुविधाएं 

धर्मशाला स्थित जिला पुस्ताकल में अध्ययन करने वाले छात्रों और युवाओं को पढ़ाई के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। जिला पुस्तकालय के जीर्णोद्धार के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्ष्ता करते हुए उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने यह बात कही। डीसी कार्यालय धर्मशाला में आयोजित इस बैठक में जिला पुस्तकालय के जीर्णोद्धार के लिए किए जाने वाले संभावित कार्यों पर विस्तार से चर्चा हुई। डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि धर्मशाला स्थित जिला पुस्तकालय में केवल कांगड़ा ही नहीं अपितु प्रदेश भर के विद्याथी अध्ययन के लिए आते हैं। उन्होंने कहा कि धर्मशाला में शिक्षा के अनेक संस्थान होने की वजह से इनमें अध्ययनरत बहुत से विद्यार्थी जिला पुस्तकालय का उपयोग करते हैं।

उन्होंने कहा कि छात्रों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ने की वजह से यहां स्थान की कमी महसूस हो रही है। उन्होंने कहा कि उपलब्ध स्थान के सही उपयोग को लेकर भी कार्य किया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों के बैठने के लिए अतिरिक्त जगह बन सके। उन्होंने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि जिला पुस्तकालय में सभी आवश्यक व्यवस्थाओं के साथ अध्ययन के लिए एक उपयुक्त वातावरण उपलब्ध करवाया जाए। उन्होंने कहा कि यहा पढ़ रहे विद्यार्थियों की अध्ययन संबंधी आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर जिला पुस्तकालय में प्रशासन द्वारा जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त कांगड़ा गंधर्वा राठौड़ सहित समार्ट सिटी कार्यालय और जिला पुस्तकालय के अधिकारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर