अंबुजा सीमेंट प्लांट के प्रबंधकों तथा ट्रांसपोर्टर्स के साथ बैठक आयोजित


 अंबुजा सीमेंट प्लांट के प्रबंधकों तथा ट्रांसपोर्टर्स के साथ बैठक आयोजित

उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहरी ने आज उपायुक्त कार्यालय में सोलन स्थित अंबुजा सीमेंट प्लांट दाड़लाघाट के संदर्भ में अंबुजा सीमेंट प्लांट के प्रबंधकों तथा ट्रांसपोर्टर्स के साथ बैठक की।

उपायुक्त ने कहा कि यह बैठक अंबुजा सीमेंट प्लांट व ट्रांसपोर्टर्स के बीच में बातचीत करवाने के लिए आयोजित करवाई गई ताकि अंबुजा प्लांट को दोबारा खोल जा सके।

कृतिका कुलहरी ने कहा की बैठक में अंबुजा के प्रतिनिधि व ट्रांसपोर्टर्स द्वारा अपने-अपने पक्ष रखे गए। उन्होंने आग्रह किया कि जब तक दोनों पक्षों की बातचीत नहीं हो जाती तब तक कानून व्यवस्था बनाए रखे।

बैठक में ट्रांसपोर्टर्स द्वारा अंबुजा सीमेंट प्लांट को वर्तमान दर पर खोलने का प्रस्ताव भी रखा गया तथा 31 मार्च, 2023 से पूर्व बातचीत कर मामला सुलझाने का प्रस्ताव रखा गया।

बैठक में उपमंडलाधिकारी अर्की केशव राम, सहायक आयुक्त उपायुक्त संजय कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अजय राणा, उप पुलिस अधीक्षक अर्की, अंबुजा सीमेंट के प्रतिनिधि, राज्य ट्रांसपोर्ट संघ के अध्यक्ष नरेश गुप्ता सहित अन्य ट्रांसपोर्टर्स उपस्थित थे।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर