शिमला के रिज मैदान और माल रोड पर लगी राष्ट्र विभूतियों की प्रतिमाएं जगमगाई ,सीएम निर्देशानुसार


शिमला के रिज मैदान और माल रोड पर लगी राष्ट्र विभूतियों की प्रतिमाएं जगमगाई ,सीएम निर्देशानुसार 

ब्यूरो : एक के बाद एक फैसले लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू,कांग्रेस ने चुनाव के दौरान सत्ता में आने पर प्रतिमाओं को रोशन करने की बात कही थी जिसके चलते हाल ही में उन्होंने नगर निगम शिमला के अधिकारियों को रिज मैदान पर लगी राष्ट्र विभूतियों की प्रतिमाओं के सामने रोशनी करने के लिए कहा था । नगर निगम ने मुख्यमंत्री के निर्देशों पर तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी प्रतिमाओं के आगे लाइट लगा दी है। इससे पहले सिर्फ पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा के सामने लाइट लगी हुई थी। हिमाचल प्रदेश की सत्ता में वापसी करते ही कांग्रेस ने सभी प्रतिमाओं के आगे लाइट लगवा दी है। अब मैदान पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री, स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय, देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और हिमाचल प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री यशवंत सिंह परमार की प्रतिमा के आगे अंधेरे में भी जगमगा रही हैं। यह प्रतिमाएं शिमला के रिज मैदान और माल रोड पर लगी हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर